• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, April 6, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

जिलाधिकारी ने विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास एवं आयुष्मान कार्ड की प्रगति की किये समीक्षा।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
February 17, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप आयुष्मान कार्ड के प्रगति में लायी जाये तेजी, शिथिलता बरतने पर सम्बन्धित के खिलाफ होगी कार्यवाही- जिलाधिकारी।

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के नाम पर कोई बिचौलिया व्यक्ति लाभार्थियों से धनराशि की मांग करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर की जाये कार्यवाही -जिलाधिकारी।

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज विकास भवन स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत आवासों का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाए तथा पात्र लाभार्थियों के देयकों का भुगतान समय से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री आवास योजना के नाम पर कोई बिचौलिया अथवा अन्य व्यक्ति लाभार्थियों से धनराशि की मांग करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को समय से आवास उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देशित किया निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं ग्राम विकास अधिकारियों के द्वारा आवास निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी की जाये और वेतन भुगतान पर रोक लगाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा की, समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लाये, अन्यथा की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने भी विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, सी0एम0ओ0 डॉ0 पंकज राय, जिला पंचायत राज अधिकारी नामित शरण, डी0सी0 मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक (डीआरडीए) तथा संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Previous Post

आईडीसीटी क्रिकेट टूर्नामेंट: इलेक्ट्रिक और ट्रैफिक टीम की शानदार जीत।

Next Post

अधिकारियों, कर्मचारियों के टी0डी0एस0 कटौती नियमित किये जाने सम्बन्धित की गयी बैठक।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

अधिकारियों, कर्मचारियों के टी0डी0एस0 कटौती नियमित किये जाने सम्बन्धित की गयी बैठक।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • नगर पंचायत चोपन में जनसुनवाई, समाधान के दिए गए निर्देश।
  • हत्या प्रकरण मे रायपुर पुलिस ने 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, फरार होने की फिराक में थे आरोपी।
  • स्कूल चलो अभियान’ को लेकर निकली भव्य रैली, 500 से अधिक बच्चों ने लिया भाग—नामांकन बढ़ाने का आह्वान।
  • पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।
  • पीसीएस आनंद राज सिंह का माता-पिता के साथ हुआ भव्य स्वागत।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    नगर पंचायत चोपन में जनसुनवाई, समाधान के दिए गए निर्देश।

    by Shantosh Mishra
    April 6, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। चोपन। स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में नगरवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना...

    Recent News

    नगर पंचायत चोपन में जनसुनवाई, समाधान के दिए गए निर्देश।

    April 6, 2026

    हत्या प्रकरण मे रायपुर पुलिस ने 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, फरार होने की फिराक में थे आरोपी।

    April 6, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News