
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की ओर से वर्ष 2026 में हज को जाने वाले जनपद सोनभद्र के सभी 27 जायरीनों/हज यात्रियों का टीकाकरण, मेडिकल स्क्रीनिंग एवं प्रशिक्षण ओबरा के इस्लामिया इंटर कॉलेज में सोमवार दिनांक 16 फरवरी को कराया गया। टीकाकरण कैंप में जिले से 27 जायरीन पहुंचे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र के निर्देश पर डॉ. आलोक सहाय प्रभारी स्वास्थ्य केंद्र ओबरा के नेतृत्व में आयोजित कैंप में टीकाकरण किया गया। चिकित्सा टीम मेंचिकित्साधिकारी, नगरीय प्रा०स्वा०केन्द्र, ओवरा श्रीमती आकांक्षा स्टाफ नर्स, नगरीय प्रा०स्वा०केन्द्र, ओबरा मो० नसीम शाह कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी, सोनभद्र श्रीमती सीमा एच०वी०, ओबरा, सामु० स्वा०केन्द्र, चोपन, उपस्थित थीं जिन्होंने जायरीनों के ब्लड प्रेशर व शुगर की भी जांच कर प्रमाणपत्र दिया। हज प्रशिक्षक नज्म अली ने विस्तार से हज यात्रा सम्बंधित प्रशिक्षण दिया। ओबरा जामा मस्जिद के इमाम कारी मोहम्मद असलम और इंतजामिया कमेटी के सचिव राज अली अंसारी ने प्रशिक्षण की पूरी व्यवस्था की। इस मौके पर इंतजामिया कमेटी के सदर हुसैन वहीदी, नायाब सदर मोहम्मद अली, उप सचिव अली शेर अहमद, मोहम्मद फिरोज,रियाज एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा आदि मौजूद रहे।
