
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तथा अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के दिशा-निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में तथा थाना पिपरी की साइबर टीम द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए साइबर फ्रॉड से पीड़ित आवेदक की धनराशि कराई गई वापस उक्त क्रम में आवेदक विवेक कुमार सिंह पुत्र श्रीपति सिंह, निवासी मुर्धवा, रेनूकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा साइबर फ्रॉड कर धनराशि ट्रांसफर करा ली गई थी। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक से पत्राचार कर फ्रॉड हुई धनराशि को होल्ड कराया गया तथा नियमानुसार नोटिस प्रेषित कर कुल ₹10,500/- रुपये सफलतापूर्वक आवेदक के मूल बैंक खाते में वापस कराए गए।
*प्राप्त धनराशि का विवरण –*
➡️₹10,500/- (दस हजार पाँच सौ रुपये मात्र)
*धनराशि वापस कराने वाली टीम –*
01. प्र0नि0 प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र
02. नि0 हरेन्द्र यादव, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र
03. उ0नि0 दिलीप सिंह, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र
04.म0आ0 अर्चना, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र

