• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, August 2, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

Antibiotic Alert: ज्यादा एंटीबायोटिक बना सकती है दवाओं को बेअसर, बढ़ सकता है गंभीर बीमारियों का खतरा

admin by admin
February 14, 2026
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
Antibiotic Alert: ज्यादा एंटीबायोटिक बना सकती है दवाओं को बेअसर, बढ़ सकता है गंभीर बीमारियों का खतरा


Last Updated:February 14, 2026, 19:45 IST

आजकल हल्की-फुल्की बीमारी में भी एंटीबायोटिक दवाओं का तेजी से इस्तेमाल बढ़ रहा है, लेकिन यह आदत आगे चलकर गंभीर खतरा बन सकती है. जरूरत से अधिक एंटीबायोटिक लेने पर शरीर में मौजूद बैक्टीरिया इन दवाओं के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर लेते हैं, जिससे दवाएं बेअसर होने लगती हैं. यही स्थिति एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस कहलाती है, जो भविष्य में बड़ी बीमारियों के इलाज को भी मुश्किल बना सकती है.

ख़बरें फटाफट

आजमगढ़. अगर आप भी हल्की-फुल्की बीमारी में बिना डॉक्टर की परामर्श लिए एंटीबायोटिक का सेवन करते हैं, तो यह आपके लिए बेहद खतरनाक हो सकता है. चिकित्सकीय सलाह के बगैर एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन करने से शरीर को कई तरह के नुकसान पहुंच सकते हैं. बहुत से लोग आधी-अधूरी जानकारी के आधार पर सर्दी, खांसी और सामान्य बुखार में भी मेडिकल स्टोर से सीधे एंटीबायोटिक खरीदकर उनका इस्तेमाल करने लगते हैं. यदि आप भी ऐसा करते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकता है.

एंटीबायोटिक कोर्स पूरा करना है जरूरी
जरूरत से अधिक एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल करने से शरीर एंटीबायोटिक रेजिस्टेंट होने लगता है. यानी शरीर में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया इन दवाओं से खत्म होने के बजाय उन पर हावी होने लगते हैं. लगातार और अनियंत्रित उपयोग से धीरे-धीरे इन दवाइयों का असर कम हो जाता है. इसके अलावा कई बार लोग डॉक्टर की सलाह पर एंटीबायोटिक शुरू तो कर देते हैं, लेकिन पूरा कोर्स किए बिना ही बीच में दवा छोड़ देते हैं. ऐसा करने से शरीर में मौजूद बैक्टीरिया और अधिक मजबूत हो जाते हैं, जिससे भविष्य में संक्रमण का इलाज और भी मुश्किल हो सकता है.

बढ़ जाता है गंभीर बीमारियों का खतरा
जरूरत से अधिक एंटीबायोटिक के इस्तेमाल से शरीर में होने वाली छोटी-छोटी बीमारियों को ठीक होने में पहले से अधिक समय लगने लगता है. दवाओं का असर कम होने से गंभीर बीमारियों के इलाज में भी जोखिम बढ़ जाता है. असर घटने के कारण निमोनिया और यूरिन इन्फेक्शन जैसी बीमारियों से हर साल हजारों लोग जान गंवा देते हैं. इस विषय पर लोकल18 से बातचीत करते हुए आजमगढ़ के चिकित्सा अधीक्षक सतीश चंद्र कनौजिया ने बताया कि बिना डॉक्टर की परामर्श के एंटीबायोटिक का सेवन शरीर में कई गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है. इन दवाओं के कई साइड इफेक्ट्स भी होते हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में डॉक्टरों की सलाह है कि किसी भी परिस्थिति में बिना चिकित्सकीय परामर्श के एंटीबायोटिक का सेवन न करें.

About the Author

authorimg

Madhuri Chaudhary

पिछले 4 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं और फिलहाल News18 में कार्यरत हूं. इससे पहले एक MNC में भी काम कर चुकी हूं. यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की बीट कवर करती हूं. खबरों के साथ-साथ मुझे…और पढ़ें

Location :

Azamgarh,Uttar Pradesh

First Published :

February 14, 2026, 19:45 IST



Source link

Previous Post

विजय वर्मा ने वैलेंटाइन डे पर फैंस को प्रैंक किया, खुशी आहूजा चर्चा में

Next Post

ISL 2026: इंतजार खत्म… 14 टीमों के साथ आईएसएल की वापसी, 13 मैच खेलेगी एक टीम

admin

admin

Next Post
ISL 2026: इंतजार खत्म… 14 टीमों के साथ आईएसएल की वापसी, 13 मैच खेलेगी एक टीम

ISL 2026: इंतजार खत्म... 14 टीमों के साथ आईएसएल की वापसी, 13 मैच खेलेगी एक टीम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ‘मेरे हर जोड़ पर लठ पड़े हैं’… CJP आंदोलन पर बोले कैलाश विजयवर्गीय; एक नसीहत भी दी, Indore Hindi News
  • एमपी में अविवाहित महिला के बच्चे को गोबर में दबाया; दादा ने की जान देने की कोशिश, Madhya-pradesh Hindi News
  • शिक्षा का मंदिर या थिएटर? सरकारी स्कूल में छात्रों को दिखाई एडल्ट फिल्म ‘धुरंधर’, सामने बैठ मजे लेते रहे टीचर!, Madhya-pradesh Hindi News
  • सिंगरौली के कसर रेलवे अंडरब्रिज में जलभराव, अधूरी नाली और खोदी सड़क से लोगों की बढ़ी परेशानी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • पहले धर्म पूछा फिर मार दी गोली; कुलगाम आतंकी हमले में मारे गए मजदूर के परिवार का दावा, Chhattisgarh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ‘मेरे हर जोड़ पर लठ पड़े हैं’… CJP आंदोलन पर बोले कैलाश विजयवर्गीय; एक नसीहत भी दी, Indore Hindi News

    ‘मेरे हर जोड़ पर लठ पड़े हैं’… CJP आंदोलन पर बोले कैलाश विजयवर्गीय; एक नसीहत भी दी, Indore Hindi News

    by admin
    August 2, 2026
    0

    मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय...

    Recent News

    ‘मेरे हर जोड़ पर लठ पड़े हैं’… CJP आंदोलन पर बोले कैलाश विजयवर्गीय; एक नसीहत भी दी, Indore Hindi News

    ‘मेरे हर जोड़ पर लठ पड़े हैं’… CJP आंदोलन पर बोले कैलाश विजयवर्गीय; एक नसीहत भी दी, Indore Hindi News

    August 2, 2026
    एमपी में अविवाहित महिला के बच्चे को गोबर में दबाया; दादा ने की जान देने की कोशिश, Madhya-pradesh Hindi News

    एमपी में अविवाहित महिला के बच्चे को गोबर में दबाया; दादा ने की जान देने की कोशिश, Madhya-pradesh Hindi News

    August 2, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News