
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
युद्ध स्तर पर कार्य करें बूथ लेवल अधिकारी: देवेंद्र कुमार सिंह।
सोनभद्र। शनिवार को सहायक निर्वाचक रजिस्टरीकरण अधिकारी तथा सहायक आयुक्त सहकारिता देवेंद्र कुमार सिंह द्वारा एसआईआर के कार्यो , दावों और आपत्तियो के लिए बूथो पर भ्रमण करके बूथ लेवल अधिकारियो की समीक्षा की गई। ज्ञातव्य है कि एसआईआर कार्य मे प्रगति संतोषजनक न होने के कारण सहायक आयुक्त अपने साथ अपर जिला सहकारी अधिकारी अवधेश सिंह, अजय कुमार तथा सहायक सांख्यिकीय अधिकारी आलोक शेखर के साथ बूथ भ्रमण मे निकले। सर्वप्रथम सहिजन कलाँ अंतर्गत बूथ पर बीएलओ साधना व निशा पाई गई।सहायक आयुक्त ने तमाम आपत्तियो की सुनवाई भी की जोगियाबीर प्राइमरी पाठशाला पर उपस्थित बीएलओ राजकुमारी तथा श्वेता पांडेय ने एसआईआर की प्रगति के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। जय ज्योति इंटर कॉलेज मे सुपरवाइज़र अखिलेश तथा बीएलओ ने नोटिस वितरण के संबंध मे जानकारी दी। भ्रमणके दौरान एडीसीओ अवधेश सिंह, एडीसीओ अजय कुमार, आलोक कुमार शेखर, सुपरवाइज़र लेखपाल अखिलेश, सचिव राहुल सिंह , सचिव कमलेश शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।
