
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। सादर अवगत कराना है कि आवेदक आयूष कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी महावीर कॉलोनी अनपरा, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र द्वारा दिनांक 04.11.2025 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा UPI माध्यम से कुल ₹17,835/- (सत्रह हजार आठ सौ पैंतीस रुपये) की धनराशि धोखाधड़ीपूर्वक ट्रांसफर कर लिए जाने के संबंध में साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 एवं भारत सरकार के साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराई गई थी पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा सत्येन्द्र कुमार राय के कुशल नेतृत्व में थाना अनपरा की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन कर संबंधित खातों में संपूर्ण धनराशि होल्ड कराई गई। तत्पश्चात आवश्यक साक्ष्य संकलित कर संबंधित बैंक शाखा से ई-मेल पत्राचार के माध्यम से समन्वय स्थापित करते हुए आवेदक की होल्ड की गई संपूर्ण धनराशि ₹17,835/- सफलतापूर्वक उसके मूल बैंक खाते में वापस कराई गई। अपनी धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा थाना अनपरा की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
धनराशि वापस कराने वाली टीमः-
1. सत्येन्द्र कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा, सोनभद्र
2. हे0का0 आनन्द मोहन बिन्द, साइबर हेल्प डेस्क थाना अनपरा, सोनभद्र
*⚠️ साइबर जागरूकता हेतु अपीलः-*
1. अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, मोबाइल नंबर, बैंक खाता संख्या, नेट बैंकिंग आईडी, पासवर्ड एवं OTP किसी भी अनजान व्यक्ति से साझा न करें।
2. अनजान लिंक पर क्लिक न करें एवं किसी भी संदिग्ध QR कोड को स्कैन करने से बचें।
3. किसी भी प्रकार के लालच/ऑफर/इनाम/केवाईसी अपडेट आदि के नाम पर प्राप्त कॉल या मैसेज से सतर्क रहें।
साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करें अथवा नजदीकी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराएं या cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर तत्काल शिकायत दर्ज करें।
