• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, June 24, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

ओबरा मर्डर केस का खुलासा: पूर्व कर्मचारी ने रंजिश में की थी हत्या हत्या का आरोपी गिरफ्तार।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
February 13, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सोनभद्र। गिरधर सीमेंट्स लिमिटेड परिसर में हुई हत्या के मामले का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना ओबरा पुलिस और सर्विलांस/एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से लूटी गई नगदी, मोबाइल फोन और सीसीटीवी से जुड़े उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। घटना दिनांक 07/08 फरवरी 2026 की रात गिरधर सीमेंट्स लिमिटेड परिसर में कंपनी के संचालक के चाचा विष्णु हरि उपाध्याय की अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपी ने कार्यालय का ताला खोलकर दराज में रखे ₹6500 नकद और मृतक का मोबाइल फोन चोरी कर लिया था। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से आरोपी ने सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त कर उसके मॉनिटर और प्रिंटर को हटाकर छिपा दिया था। इस संबंध में थाना ओबरा पर मु0अ0सं0 31/2026 धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।
दिनांक 12/13 फरवरी 2026 की रात मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस ने बग्घा नाला ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर आरोपी को रात्रि 00:35 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी की निशानदेही पर घटना स्थल से लगभग 300 मीटर दूर पक्के नाले और झाड़ियों में छिपाए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए गए बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 315 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है पूछताछ के दौरान आरोपी श्रवन सिंह उर्फ श्रवण गोंड ने बताया कि वह पूर्व में गिरधर सीमेंट्स लिमिटेड में करीब दो वर्षों तक मिस्त्री के पद पर कार्यरत था। नौकरी से निकाले जाने और मृतक द्वारा डांट-फटकार किए जाने से वह रंजिश रखता था।
घटना वाली रात वह बाउंड्री कूदकर परिसर में घुसा और बरामदे में सो रहे विष्णु हरि उपाध्याय के सिर पर पत्थर से 3-4 बार वार कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने मृतक से चाबी का गुच्छा लेकर कार्यालय खोला और दराज से नकदी व मोबाइल चोरी कर लिया। पहचान छुपाने के लिए सीसीटीवी कैमरा तोड़कर उसके उपकरण पास के नाले में छिपा दिए।
बरामदगी का विवरण
गिरफ्तारी के समय बरामद:
मृतक का नोकिया कीपैड मोबाइल
₹5000 नकद (₹500 के 10 नोट)
अभियुक्त का आधार कार्ड
सफेद धातु का कड़ा (सीसीटीवी फुटेज से मेल खाता)
निशानदेही पर बरामद:
HP प्रिंटर (Serial No. CNBKM2B277)
Lenovo मॉनिटर D19-10
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
श्रवन सिंह उर्फ श्रवण गोंड, पुत्र राम प्रसाद सिंह, निवासी ग्राम झारा, थाना सनावल, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़), उम्र लगभग 36 वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम इस कार्रवाई में थाना ओबरा और एसओजी टीम के कई अधिकारियों और कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनमें प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय, निरीक्षक अपराध शमशेर यादव, उ0नि0 राजेश चौबे (एसओजी प्रभारी), उ0नि0 राम सिंह यादव सहित एसओजी व थाना ओबरा के पुलिसकर्मी शामिल रहे पुलिस की बड़ी सफलता ओबरा हत्याकांड के खुलासे को सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

Previous Post

भोर में मौत बनकर दौड़ा ओवरलोड ट्रेलर, छ दुकानें तबाह — चालक फरार।

Next Post

मिशन शक्ति 5.0: महिला सुरक्षा साइबर जागरूकता के लिए सोनभद्र पुलिस का विशेष अभियान।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

मिशन शक्ति 5.0: महिला सुरक्षा साइबर जागरूकता के लिए सोनभद्र पुलिस का विशेष अभियान।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • क्रिकेटर आकाशदीप के दुल्हन की तस्वीर आई सामने, अक्षिता राज से कल होगी शादी
  • Vrishabh Rashifal: आज मन रहेगा परेशान, जीवन में आएगी आफत…वृषभ राशि वालों के लिए कुछ ऐसा रहेगा बुधवार का दिन
  • ‘अब इंतजार नहीं हो रहा’, बहन अंशुला की शादी को लेकर एक्साइटेड हैं अर्जुन कपूर, फोटोज शेयर कर लिखा भावुक पोस्ट
  • बिना लाइसेंस कीटनाशकों के विक्रय पर होगी सख्त कार्रवाई  जिलाधिकारी।
  • विण्ढमगंज पुलिस द्वारामानव वध की घटना का मात्र 08 घंटे में खुलासा।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    क्रिकेटर आकाशदीप के दुल्हन की तस्वीर आई सामने, अक्षिता राज से कल होगी शादी

    क्रिकेटर आकाशदीप के दुल्हन की तस्वीर आई सामने, अक्षिता राज से कल होगी शादी

    by admin
    June 24, 2026
    0

    Last Updated:June 23, 2026, 22:07 ISTटीम इंडिया के क्रिकेटर आकाशदीप की होने वाली दुल्हन की तस्वीर सामने आई है. कल...

    Recent News

    क्रिकेटर आकाशदीप के दुल्हन की तस्वीर आई सामने, अक्षिता राज से कल होगी शादी

    क्रिकेटर आकाशदीप के दुल्हन की तस्वीर आई सामने, अक्षिता राज से कल होगी शादी

    June 24, 2026
    Vrishabh Rashifal: आज मन रहेगा परेशान, जीवन में आएगी आफत…वृषभ राशि वालों के लिए कुछ ऐसा रहेगा बुधवार का दिन

    Vrishabh Rashifal: आज मन रहेगा परेशान, जीवन में आएगी आफत…वृषभ राशि वालों के लिए कुछ ऐसा रहेगा बुधवार का दिन

    June 24, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News