• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, February 12, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

बजट 2026-27 के बाद सीएम योगी का रणनीतिक संदेश, ब्रह्मोस के साथ ‘हार्ड पावर’ विजन, बदली X पर कवर इमेज

admin by admin
February 12, 2026
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
बजट 2026-27 के बाद सीएम योगी का रणनीतिक संदेश, ब्रह्मोस के साथ ‘हार्ड पावर’ विजन, बदली X पर कवर इमेज


यूपी समाचार लाइव: नमस्कार, उत्तर प्रदेश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हम इस लाइव ब्लॉग में प्रदेश की क्राइम, राजनीति और वायरल के अलावा अन्य खबरों को बताएंगे. लखनऊ, कानपुर और नोएडा के अलावा यूपी के 75 जिलों की हर एक बड़ी खबर यहां पढ़ने को मिलेगी. इसलिए जुड़े रहें हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में…

कानपुर में कैटरर की पीट-पीटकर हत्या
कानपुर के किदवई नगर में कैटरर की पीट पीट कर हत्या. कैटरिंग पार्टनर पर पीट पीट कर हत्या का आरोप. पैसों के लेनदेन में हुई पिटाई से युवक की मौत. हॉस्पिटल में उपचार के दौरान हुई कैटरर की मौत. कैटरिंग पार्टनर के घर लहूलुहान अवस्था में घायल मिला था मृतक. परिजनों ने उपचार के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था. घटना के बाद से आरोपी कैटरिंग पार्टनर हुआ फरार।

लखनऊ में इनामी बदमाश गिरफ्तार
लखनऊ में 50 हज़ार का इनामी बदमाश अमित उर्फ अंकित उर्फ़ राजू उर्फ राहुल गिरफ्तार. नोएडा, गाजियाबाद, कोलकाता, नई दिल्ली, मुंबई में चोरी और डकैती घटना में शामिल रहा है आरोपी अमित. 2012 में कविनगर गाजियाबाद में 50 लख रुपए और जेवरों की चोरी में शामिल था अमित. फरवरी 2025 में नोएडा सेक्टर 61 में गृह स्वामी को बंधक बनाकर 5 लाख रुपए और ज़ेवर चोरी में शामिल था अमित.

पीलीभीत में नाबालिग से गैंगरेप
पीलीभीत जिले में नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म. दो लोग गिरफ्तार. फिरोज और सलमान गिरफ्तार. एक नाबालिक पहले जा चुका जेल. अमरिया थाना क्षेत्र का मामला.

संभल में गंदगी से स्कूल की पढ़ाई प्रभावित
संभल जिले में प्राथमिक विद्यालय के गेट पर गंदगी. कूड़े के ढेर, गंदगी और बदबू से विद्यालय में पढ़ाई प्रभवित. हटवाने के बाद दोबारा डाल देते हैं गांव वाले कूड़ा. बनियाठेर थाना के गांव अलावलपुर का मामला.

पुलिस की छवि धूमिल करने वाले पर एक्शन
मेरठ जिले में पुलिस की छवि धूमिल करने वाले को सबक. पुलिस की टोपी लगाकर बनाई थी इंस्टाग्राम पर रील. रील वायरल होते ही मेरठ पुलिस ने लिया एकशन. अमज़द पुत्र आज़ाद ने दरोगा की टोपी लगाकर बनाई थी रील. आरोपी पर देह व्यापार के दर्ज है कई मामले. मेडिकल थाना क्षेत्र के कमालपुर का रहने वाला है अमज़द. मेरठ पुलिस के सबख सीखने पर रोता अमज़द.

चंदौली में किशोर की मिली लाश
चंदौली जिले में 12 वर्षीय किशोर का फन्दे मे लटकता शव बरामद. संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी. माता पिता के साथ किराये के मकान मे रहता था किशोर. मां-बाप काम करने गए थे बाहर. दरवाजे के कुंडी से लटकता मिला बच्चे का शव. पुलिस में शव को कब्जे में लिया. छानबीन में जुटी पुलिस. मुगलसराय कोतवाली के भोजपुर का मामला.

बाराबंकी में दारोगा पर छेड़छाड़ का आरोप
बाराबंकी जिले में पीड़ित महिला द्वारा दरोगा पर छेड़छाड़ और जबरन गाड़ी में बैठाने के आरोप का मामला. पीड़ित महिला के आरोपों का संज्ञान लेते हुए एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने किया आरोपी दरोगा अखिलेश को लाइन हाजिर. सीओ रामनगर को जाँच के दिए आदेश.

गर्भवती महिला की इलाज में मौत
प्रयागराज के गंगानगर जोन के फूलपुर थाना क्षेत्र में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की हुई मौत. परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए काटा हंगामा. फूलपुर थाने में डॉ मीरा पटेल, डॉ सुखदेव पटेल, डॉ दीप शिखा और सुभाष चंद्र पटेल के खिलाफ दर्ज कराई नामजद एफआईआर. डॉक्टरों की डिग्री भी संदेह के दायरे में है. 3 माह की गर्भवती 22 वर्षीय अंगूरा को तबियत बिगड़ने पर परिजन निजी क्लीनिक पर लेकर गए थे. परिजनों का आरोप है कि 11 फरवरी शाम 5:00 बजे गलत इलाज से अंगूरा की मौत हो गई.

कबाड़ व्यवसायी के अपहरण को लेकर पुलिस को शक
अमेठी में बुधवार को कबाड़ व्यवसायी के अपहरण का मामला. पुलिस ने कहा कि कबाड़ व्यवसायी लगातार बदल रहा है बयान. पुलिस जांच में व्यवसायी से फिरौती लेने का मामला संदिग्ध. व्यवसायी के खाते से दो बैंकों से निकाले गए 8 लाख रुपए. पीड़ित व्यवसायी की शिकायत पर पुलिस की तीन टीम तफ़्तीश में जुटी. मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के धरौली मोड़ की घटना.

मेरठ में नाबालिक बच्चों से दुष्कर्म
मेरठ में नाबालिक बच्चों से दुष्कर्म की कोशिश. स्कूल जाते समय खेत में खींचा. आरोपी पहले भी किशोरियों के साथ कर चुका है बदसलूकी. आरोपी युवक फरार. थाना मवाना क्षेत्र के खेडी मनिहार गांव का मामला.

अंबेडकरनगर में 9 वर्षीय छात्र का होगा पोस्टमार्टम
अम्बेडकरनगर जिले में 9 वर्षीय मृतक छात्र अंश का होगा पोस्टमार्टम. कल स्कूल से आने के बाद हुई थी छात्र अंश की मौत. अंश के शव को प्रशासन ने कब्र से बाहर निकलवाया. एक निजी विद्यालय में अंश की बिगड़ी थी तबियत. स्कूल वालों ने तबियत बिगड़ने की नहीं दी सूचना. अंधे दम्पति का इकलौता पुत्र था छात्र अंश. मालीपुर थानाक्षेत्र के आशानंद पुर बरौली का मामला.

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा
बुलंदशहर जिले में दो बाइक की आमने सामने की भिड़ंत में दो की मौत. छतारी निवासी 55 वर्षीय बागेश्वर और खुर्जा के गांव सनेता भाईपुर निवासी जितेंद्र के रूप में हुई मृतकों की पहचान. अपनी पत्नी और बेटे के साथ गौतमबुद्धनगर के रबूपुरा एक शादी में जा रहा था बागेश्वर. मधुपुरा मोड़ पर आमने-सामने की टक्कर लगने से हुआ हादसा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज कार्रवाई में जुटी पुलिस. थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के मधुपुरा मोड़ का मामला.

सोनभद्र जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
सोनभद्र जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो महिलाएं घायल. बोल्डर ढुलाई के दौरान अनियंत्रित होकर पलटी थी टैक्टर ट्रॉली. हरैइयाखाड़ी जल अवरोधक मरम्मत कार्य के लिए ले जाए जा रहे थे बोल्डर. घायलों को स्थानीय स्तर पर उपचार के लिए ले जाया गया. ग्रामीणों ने कार्य में लापरवाही का लगाया आरोप. कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रोरवा में हुआ हादसा.

मेरठ में महिला ने रेता खुद का गला
मेरठ जिले में महिला ने खुद का गला रेता. दूसरी शादी में गृह क्लेश के चलते आत्महत्या की कोशिश. पति पर पहले भी मुकदमा दर्ज कराया. महिला गंभीर अस्पताल में भर्ती. थाना पल्लवपुरम क्षेत्र का मामला

बंदरों ने किसान को दौड़ाया, छत से गिरने पर मौत
उन्नाव में किसान की मौत. कल छत पर गए किसान को बंदरों ने दौड़ाया. दौड़ाते समय छत से नीचे गिरने से किसान गंभीर अवस्था में हुआ घायल. आज अस्पताल में इलाज के दौरान किसान की मौत. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुरवा कोतवाली के चमियानी गांव का मामला.

अराजक तत्वों ने मजार को तोड़कर किया क्षतिग्रस्त
फर्रुखाबाद जिले में अराजक तत्व ने कर्बला में रखे ताजियों में लगाई आग मजार को तोड़कर किया क्षतिग्रस्त. सूचना पर एसपी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची. कई थानों का फोर्स व पीएसी की गई तैनात. पुलिस अधीक्षक ने 24 घंटे में अराजकतत्व को पकड़ने का दिया अश्वासन. थाना मऊ दरवाजा के चिलसरा रोड कर्बला का मामला.

बागपत में मिला महिला का शव
बागपत जिले में रेलवे लाइन के पास पड़ा मिला महिला का शव. महिला की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. शहर कोतवाली क्षेत्र के महनवा गाँच के पास की घटना.

हरदोई में महिला की निर्मम हत्या
हरदोई जिले में खेत में काम कर रही महिला की निर्मम हत्या. सुबह चाय पीकर खेत गई थी महिला. खेत में मिला महिला का शव. महिला की निर्मम हत्या से फैली दहशत. सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस. शाहाबाद कोतवाली के अमिरता गाँव का मामला.

संभल में खूनी संघर्ष
संभल जिले में गिलास के विवाद में खूनी संघर्ष,पांच साल के मासूम को सिर में फावड़ा मार किया लुहूलुहान. मासूम को इलाज के लिऐ पुलिस ने भेजा जिला अस्पताल. हयातनगर थाना के गांव दतावली की घटना.

बस्ती में नाबालिग छात्रा संदिग्ध अवस्था में बेहोशी में मिली
बस्ती जिले के सदर कोतवाली के मालवीय रोड पर सनसनीखेज मामला सामने आया है, स्कूल के लिए निकली एक नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिली. बच्ची की मां का आरोप है कि बच्ची को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण का प्रयास किया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

कफ सिरप केस में कानपुर में बड़ा एक्शन
कोडिंग सिरप मामले में कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है. वाराणसी क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी विनोद अग्रवाल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कानपुर में उनकी पांच संपत्तियों को सीज कर दिया है. यह संपत्तियां “अग्रवाल ब्रदर्स” फर्म के नाम पर दर्ज थीं। पांचों प्रॉपर्टियों की कुल कीमत करीब 5 करोड़ रुपये आंकी गई है. इसके अलावा आरोपी से जुड़े बैंक खाते में जमा लगभग 37 लाख रुपये भी फ्रीज कर दिए गए हैं.

अयोध्या में 6 दिन से लापता युवक, चार बच्चों संग पत्नी दर-दर भटक रही

अयोध्या के राम जन्मभूमि थाना क्षेत्र के सुसहटी इलाके में 7 फरवरी से एक युवक संदिग्ध हालात में लापता है. दिल्ली में काम करने वाला दंपति बेटे का मुंडन कराने पैतृक घर आया था. पत्नी का आरोप है कि पति मोहल्ले के ही एक युवक के साथ घूमने निकला था और देर रात तक उसी से मोबाइल पर बात होती रही. मोबाइल और सिम वापस मिलने के बावजूद अब तक लापता पति का कोई सुराग नहीं लगा है, जिससे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

मेरठ में डंपर ने दूध टैंकर को मारी टक्कर, हादसे का वीडियो वायरल
मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र में रेत से भरे डंपर ने दूध के टैंकर को टक्कर मार दी, जिसका सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हादसा इतना भीषण था कि लोग दहल उठे. हालांकि पुलिस के पास अब तक कोई शिकायत नहीं पहुंची है. वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.

₹9.12 लाख करोड़ बजट के बाद यूपी का ‘हार्ड पावर’ मॉडल, ब्रह्मोस से ताकत का संदेश

₹9.12 लाख करोड़ के बजट के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया कवर इमेज में बदलाव कर नया संकेत दिया है. लखनऊ में ब्रह्मोस निर्माण के साथ उत्तर प्रदेश को रक्षा उत्पादन का उभरता वैश्विक हब बताने का संदेश दिया गया है. विकास, सुरक्षा और निवेश के त्रिवेणी मॉडल के जरिए यूपी को “विकास इंजन और सुरक्षा कवच” के रूप में पेश किया जा रहा है.

सपा नेता ने वंदे मातरम् गायन का किया विरोध, धर्म की राजनीति पर जताई आपत्ति

संभल में सपा नेता ने सरकार के आदेश पर वंदे मातरम् गाने से परहेज जताया. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में धर्म की राजनीति गलत है और किसी को वंदे मातरम् गाने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता. मुस्लिम समुदाय अपनी मातृभूमि के प्रति सम्मान जताता है और इससे बड़ा सन्देश और क्या हो सकता है.

ललितपुर में मंदिर के पास शराब पीने से मना करने पर युवक की पिटाई
ललितपुर के जाखलौन कस्बे में मंदिर के पास शराबियों के जमावड़े का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया. शराब पीने से मना करने पर दबंगों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना स्थानीय थाना क्षेत्र के जाखलौन कस्बे की बताई जा रही है.

अम्बेडकरनगर: नारायण फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में की मदद
अम्बेडकरनगर के अकबरपुर तहसील अंतर्गत कहरा सलेमपुर गांव में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की मदद के लिए विवेक मौर्य ने नारायण फाउंडेशन के बैनर तले सहायता प्रदान की. बेटी की शादी के लिए बेड, आलमारी, श्रृंगारदान, कुर्सी, मेज, पंखे सहित 21 आवश्यक सामान दिए गए. फाउंडेशन अब तक करीब 90 बेटियों की शादी में सहयोग कर चुका है. पिता की मौत के बाद परेशान परिवार को मिली इस मदद की जिलेभर में सराहना हो रही है.

पीरागढ़ी कार कांड: सीरियल पॉइजन तांत्रिक बाबा कमरुद्दीन दिल्ली से गिरफ्तार
दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में कार के अंदर तीन लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने तांत्रिक कमरुद्दीन उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि वह पैसे दोगुने करने का झांसा देकर लोगों को तंत्र-मंत्र के नाम पर फंसाता और कथित तौर पर जहरीले लड्डू खिलाकर वारदात को अंजाम देता था. आरोपी मूल रूप से फिरोजाबाद का निवासी है और लोनी में रह रहा था. गिरफ्तारी के बाद आसपास के लोग सकते में हैं.

गाजीपुर में बिजली विभाग के 29 अवर अभियंताओं पर गिरी गाज, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई
गाजीपुर में बिजली विभाग के 29 अवर अभियंताओं (जेई) के खिलाफ अधीक्षण अभियंता ने बड़ी कार्रवाई की है. बिजली बिल राहत योजना और ओटीएस में लापरवाही सहित ट्रांसफार्मरों के रखरखाव में कमी पाए जाने पर चार्जशीट, इंक्रीमेंट रोकने और चेतावनी नोटिस जारी किए गए हैं. इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है.



Source link

Previous Post

47 साल में बनीं वो 4 फिल्में, चारों हुईं मैसिव हिट, खूब तड़पाए जवां दिल, बार-बार देखीं, नहीं भरा मन – amol palekar Golmaal piya ka ghar bol bachchan 4 bollywood movies amitabh bachchan guest appearance all turn massive hit cult classic rohit shetty

Next Post

ndia vs namibia T20 World Cup 2026 match indelhi fans discussion about pakistan match

admin

admin

Next Post
ndia vs namibia T20 World Cup 2026 match indelhi fans discussion about pakistan match

ndia vs namibia T20 World Cup 2026 match indelhi fans discussion about pakistan match

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ndia vs namibia T20 World Cup 2026 match indelhi fans discussion about pakistan match
  • बजट 2026-27 के बाद सीएम योगी का रणनीतिक संदेश, ब्रह्मोस के साथ ‘हार्ड पावर’ विजन, बदली X पर कवर इमेज
  • 47 साल में बनीं वो 4 फिल्में, चारों हुईं मैसिव हिट, खूब तड़पाए जवां दिल, बार-बार देखीं, नहीं भरा मन – amol palekar Golmaal piya ka ghar bol bachchan 4 bollywood movies amitabh bachchan guest appearance all turn massive hit cult classic rohit shetty
  • महर्षि दयानंद सरस्वती जी की जयंती पर आर्य समाज विद्यालय द्वारा प्रभात फेरी, वैदिक हवन–पूजन हुआ आयोजित।
  • जिला वृक्षारोपण समिति, पर्यावरण समिति एवं गंगा समिति की बैठक सम्पन्न।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ndia vs namibia T20 World Cup 2026 match indelhi fans discussion about pakistan match

    ndia vs namibia T20 World Cup 2026 match indelhi fans discussion about pakistan match

    by admin
    February 12, 2026
    0

    होमखेलक्रिकेटनामीबिया से मैच, पर दिल्ली में पाकिस्तान की चर्चा क्यों? फैन के जवाब ने चौंकयाLast Updated:February 12, 2026, 19:39 ISTIndia...

    Recent News

    ndia vs namibia T20 World Cup 2026 match indelhi fans discussion about pakistan match

    ndia vs namibia T20 World Cup 2026 match indelhi fans discussion about pakistan match

    February 12, 2026
    बजट 2026-27 के बाद सीएम योगी का रणनीतिक संदेश, ब्रह्मोस के साथ ‘हार्ड पावर’ विजन, बदली X पर कवर इमेज

    बजट 2026-27 के बाद सीएम योगी का रणनीतिक संदेश, ब्रह्मोस के साथ ‘हार्ड पावर’ विजन, बदली X पर कवर इमेज

    February 12, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News