• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, March 31, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

हमारा आंगन–हमारे बच्चे” उत्सव से शिक्षा के प्रति जागरूकता।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
February 12, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

ओबरा में अधिकारियों ने अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील।

ओबरा/सोनभद्र। तहसील ओबरा क्षेत्र में “हमारा आंगन–हमारे बच्चे” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में तहसीलदार नरेंद्र राम तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में चकबंदी अधिकारी प्रभाकर सिंह बाल विकास परियोजना अधिकारी मनोज कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संयोजन खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार मिश्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार नरेंद्र राम ने बच्चों की शिक्षा में सहभागिता, नियमित उपस्थिति और शत-प्रतिशत नामांकन को शासन की प्राथमिकता बताते हुए विद्यालयों के बाल मैत्रिक वातावरण की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आकर्षक शैक्षिक वातावरण से बच्चों की सीखने में रुचि बढ़ती है और वे नियमित रूप से विद्यालय आते हैं। चकबंदी अधिकारी प्रभाकर सिंह ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। उन्होंने विद्यालयों में शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विशेष शिक्षण सामग्री और सुविधाओं की जानकारी दी, जिससे बच्चों के शैक्षिक विकास को गति मिल रही है। बाल विकास परियोजना अधिकारी मनोज कुमार ने बेसिक शिक्षा विभाग और बाल विकास परियोजना के संयुक्त प्रयास से संचालित “को-लोकेटेड आंगनबाड़ी” योजना की जानकारी देते हुए बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री और प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक मिलकर 5 से 8 वर्ष के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा के लिए तैयार कर रहे हैं उन्होंने कहा कि दोनों विभाग एक-दूसरे के पूरक हैं और मिलकर बच्चों की शिक्षा की मजबूत नींव रखने का कार्य कर रहे हैं, जिससे बच्चों का बौद्धिक और सर्वांगीण विकास संभव हो सके। खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार मिश्र ने विद्यालयों में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने वंडर बॉक्स, शिक्षण सामग्री, स्टेशनरी, बाल मैत्रिक फर्नीचर सहित अन्य संसाधनों की जानकारी देते हुए बताया कि ये सुविधाएं बच्चों की रुचि और सीखने की क्षमता बढ़ाने में सहायक हैं। राज्य संदर्भ समूह के सदस्य विद्यासागर ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए प्रतिमाह आयोजित होने वाले “मदर ओरिएंटेशन” कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इन बैठकों के माध्यम से माताओं को विद्यालय से जोड़ा जा रहा है और उन्हें बच्चों की शिक्षा प्रक्रिया तथा उनकी सहभागिता के बारे में जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार मिश्र ने सभी उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने नौनिहाल बच्चों को प्रतिदिन आंगनबाड़ी केंद्र और विद्यालय भेजें, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके और देश को भविष्य का एक बेहतर नागरिक मिल सके।

Previous Post

जिला बदर हिस्ट्रीशीटर अपराधी को बभनी पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।

Next Post

देशव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में संयुक्त वाम दलों का जोरदार प्रदर्शन।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

देशव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में संयुक्त वाम दलों का जोरदार प्रदर्शन।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • हौसलों की उड़ान! जालोर की ललिता ने उड़ीसा में जीते दो मेडल, 100 मीटर में सिल्वर और 200 मीटर में ब्रॉन्ज से रचा इतिहास
  • दो बार हुई असफल… पर नहीं मानी हार, 16 घंटे की पढ़ाई और तीसरे प्रयास रच दिया इतिहास, मेरठ की रितु बनीं नायब तहसीलदार
  • पिता-पुत्र ने दीं 18 हिट फिल्में, चुन-चुनकर लिया अमिताभ बच्चन से बदला, बेटा है आज सुपर स्टार
  • बेचू वीर धाम मेला संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का बना केंद्र।
  • 43 की उम्र…पर मुक्का अभी भी है भारी, रिंग में तबाही मचाने लौट रही हैं ‘सुपरमॉम’ मैरी कॉम!

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    हौसलों की उड़ान! जालोर की ललिता ने उड़ीसा में जीते दो मेडल, 100 मीटर में सिल्वर और 200 मीटर में ब्रॉन्ज से रचा इतिहास

    हौसलों की उड़ान! जालोर की ललिता ने उड़ीसा में जीते दो मेडल, 100 मीटर में सिल्वर और 200 मीटर में ब्रॉन्ज से रचा इतिहास

    by admin
    March 30, 2026
    0

    Last Updated:March 28, 2026, 15:34 ISTLalita Para Athlete Jalore: जालौर की पैरा एथलीट ललिता ने ओडिशा में आयोजित प्रतियोगिता में...

    Recent News

    हौसलों की उड़ान! जालोर की ललिता ने उड़ीसा में जीते दो मेडल, 100 मीटर में सिल्वर और 200 मीटर में ब्रॉन्ज से रचा इतिहास

    हौसलों की उड़ान! जालोर की ललिता ने उड़ीसा में जीते दो मेडल, 100 मीटर में सिल्वर और 200 मीटर में ब्रॉन्ज से रचा इतिहास

    March 30, 2026
    दो बार हुई असफल… पर नहीं मानी हार, 16 घंटे की पढ़ाई और तीसरे प्रयास रच दिया इतिहास, मेरठ की रितु बनीं नायब तहसीलदार

    दो बार हुई असफल… पर नहीं मानी हार, 16 घंटे की पढ़ाई और तीसरे प्रयास रच दिया इतिहास, मेरठ की रितु बनीं नायब तहसीलदार

    March 30, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News