• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 20, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

आदिवासी ग्रामीणों की फसलों पर वन विभाग का कथित अत्याचार, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने किया मौके का निरीक्षण।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
February 12, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

चोपन सोनभद्र। विकास खंड चोपन के ग्राम सभा पनारी टोला नीमडाड़ में आदिवासी ग्रामीणों की खेती पर वन विभाग द्वारा कथित रूप से जबरन गड्ढा खोदकर फसल बर्बाद करने का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि वे पिछले करीब 20 वर्षों से उक्त भूमि पर जौ, चना, सरसों, अरहर सहित अन्य फसलों की खेती करते आ रहे हैं, जो उनके परिवार और बच्चों के जीवन-यापन का एकमात्र साधन है। ग्रामीणों के अनुसार वन विभाग की टीम ने बिना किसी पूर्व सूचना के खेतों में गड्ढे खोद दिए, जिससे खड़ी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। आदिवासी समुदाय का कहना है कि वन विभाग उन्हें उनकी ही जमीन से बेदखल करने की कोशिश कर रहा है, जबकि वे लंबे समय से जंगल की सुरक्षा देखरेख में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। आदिवासी ग्रामीणों की सूचना पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सेतराम केसरी के साथ कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल मौके पर पहुंचा और खेतों में किए गए गड्ढों व फसल क्षति का निरीक्षण किया। प्रतिनिधिमंडल ने घटनास्थल पर ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी और वन विभाग की कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताया। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सेतराम केसरी ने कहा कि वर्तमान सरकार बड़े पूंजीपतियों को बढ़ावा दे रही है, जबकि गरीब, किसान और आदिवासी समुदाय की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण गरीब आदिवासियों को उनकी जमीन और आजीविका से वंचित किया जा रहा है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने भरोसा दिलाया कि पार्टी आदिवासी ग्रामीणों के साथ खड़ी है और उन्हें उनकी जमीन से बेदखल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि इस मामले को शासन-प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा और आदिवासियों को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान ओबीसी कांग्रेस जिला कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश यादव, राम बहाल अगरिया, शनि खरवार, बबलू अगरिया, धनुकधारी खरवार, चाकू अगरिया, प्रेम सागर, फुलसाह खरवार, मानरुप खरवार, शीला देवी, शिव कुमारी, राजवती, पन्नालाल, गुलाबी, मुन्नी देवी, सुपारी देवी, बुधिया देवी, शिवनाथ चौधरी सहित सैकड़ों आदिवासी ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि वन विभाग की कार्रवाई की जांच कराई जाए और उनकी खेती और जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Previous Post

डीएवी में बैंकिंग अवेयरनेस व कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित।

Next Post

जिला बदर हिस्ट्रीशीटर अपराधी को बभनी पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

जिला बदर हिस्ट्रीशीटर अपराधी को बभनी पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।
  • Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया
  • मायावती ने फिर पलटा अपना फैसला, अब आकाश-दीपिका की कभी नहीं होगी एंट्री, ईशान पर जताया भरोसा
  • BB की X कंटेस्टेंट ने सलमान खान को बताया पाखंडी बेवकूफ, बोलीं- उसने खुद की थी मेरी बॉडी शेमिंग
  • Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।

    by Shantosh Mishra
    September 20, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। पत्रकार वार्ता में स्थानीय समस्याओं की ली जानकारी, निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा बीजपुर (सोनभद्र) बीजपुर थाने...

    Recent News

    अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।

    September 20, 2026
    Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

    Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

    September 20, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News