• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, May 16, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

रामगढ़ बाजार में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति की हत्या का खुलासा अभियुक्त गिरफ्तार।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
February 11, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सोनभद्र। जनपद के थाना पन्नूगंज क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ बाजार में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए हत्या करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त काँच का टुकड़ा सहित कपड़े व अन्य सामग्री भी बरामद की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 27/28 जनवरी 2026 की रात्रि को रामगढ़ बाजार में सड़क किनारे सो रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति मंगरू (उम्र लगभग 35 वर्ष) की अज्ञात हमलावर द्वारा गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मृतक कस्बा रामगढ़ में भीख मांगकर जीवनयापन करता था और अक्सर सड़क किनारे सो जाता था। घटना के संबंध में ग्राम चौकीदार रामबली द्वारा थाना पन्नूगंज में तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर थाना पन्नूगंज पर मु0अ0सं0–21/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चला अभियान पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के नेतृत्व में थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा लगातार जांच और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 10 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर करवनिया नहर मझिगाईं पुलिया के पास से अभियुक्त विकाश कुमार उर्फ विक्की पुत्र सरवन चेरो, निवासी ग्राम केवाल थाना कोन, हाल पता पचोखर थाना पन्नूगंज, उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त काँच का टुकड़ा, जैकेट, पैंट, जूते एवं अन्य सामान एक झोले से बरामद किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त का कबूलनामा पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह पूर्व में भी 1-2 बार चोरी की घटनाएं कर चुका था और चोरी कर अपने खर्च का प्रबंध करता था। उसने बताया कि 27 जनवरी को दिन में रामगढ़ बाजार में उसने मृतक मंगरू को भीख में मिली रकम गिनते देखा था, जिससे उसके मन में चोरी करने का विचार आया।
अभियुक्त के अनुसार, 27/28 जनवरी की रात वह चोरी के उद्देश्य से रामगढ़ बाजार पहुंचा और शहजादा स्कूल के पास सो रहे मंगरू की जेब से पैसे निकालने लगा। इसी दौरान मंगरू जाग गया और विरोध करने लगा। पकड़े जाने के डर से अभियुक्त ने अपनी पैंट से काँच का टुकड़ा निकालकर मंगरू के गले पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही अत्यधिक रक्तस्राव से मृत्यु हो गई।

Previous Post

गोवध एवं पशु क्रूरता के मामले में थाना बभनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक अभियुक्त गिरफ्तार, चार गोवंश व मोटरसाइकिल बरामद।

Next Post

दुष्कर्म के दोषी मुमताज अंसारी को बीस वर्ष के कठोर कारावास की सजा।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

दुष्कर्म के दोषी मुमताज अंसारी को बीस वर्ष के कठोर कारावास की सजा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सात्विक-चिराग का धमाल जारी, थाईलैंड ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय जोड़ी
  • Aaj Ka Mesh Rashifal : पार्टनर के साथ खत्म होगी खटपट, भूल से भी न करें ये काम, मेष राशि में बना रहा आज ऐसा योग
  • विलेन के करोड़ों दबाकर बैठे फिल्म मेकर्स, मौत के बाद आया अंडरवर्ल्ड का कॉल, पत्नी के जवाब ने निकाल दी हेकड़ी
  • नगर पंचायत अध्यक्ष ने वार्ड नंबर 3 में डस्टबिन वितरण अभियान की शुरुआत कर लोगों को किया जागरूक।
  • धनबाद मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2026 का हुआ शुभारम्भ|  

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    सात्विक-चिराग का धमाल जारी, थाईलैंड ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय जोड़ी

    सात्विक-चिराग का धमाल जारी, थाईलैंड ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय जोड़ी

    by admin
    May 16, 2026
    0

    Last Updated:May 15, 2026, 23:09 ISTSatwik Chirag Thailand Open 2026: भारत की नंबर-1 पुरुष डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग...

    Recent News

    सात्विक-चिराग का धमाल जारी, थाईलैंड ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय जोड़ी

    सात्विक-चिराग का धमाल जारी, थाईलैंड ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय जोड़ी

    May 16, 2026
    Aaj Ka Mesh Rashifal : पार्टनर के साथ खत्म होगी खटपट, भूल से भी न करें ये काम, मेष राशि में बना रहा आज ऐसा योग

    Aaj Ka Mesh Rashifal : पार्टनर के साथ खत्म होगी खटपट, भूल से भी न करें ये काम, मेष राशि में बना रहा आज ऐसा योग

    May 16, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News