• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, April 1, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

पटवध- बसुहारी मार्ग के निर्माण में अनियमितता व देरी को लेकर भाकपा ने सांकेतिक प्रदर्शन कर आंदोलन की दी चेतावनी।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
February 9, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

भाकपा ब्रांच कमेटी कनछ की बैठक में खस्ताहाल सड़क व अन्य समस्याओं पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया।

12 फरवरी को श्रमिक संगठनों के राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में भाकपा जनपद की जटिल समास्याओं को भी लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर करेगी धरना प्रदर्शन।

सोनभद्र। सोमवार को पटवध बसुहारी सड़क निर्माण में देरी को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने सांकेतिक प्रदर्शन कर आंदोलन की दी चेतावनी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के ब्रांच कमेटी कनछ की पूर्व निर्धारित बैठक कामरेड बंधू गोड़ ( पूर्व प्रधान – कनछ) की अध्यक्षता में हुई, जहां पार्टी के जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा, खेत मजदूर यूनियन के नेता। कामरेड अमरनाथ सूर्य भी उपस्थित रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मजबूती और विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए पटवध बसुहारी मार्ग के निर्माण में हो रहे देरी पर आक्रोश व्यक्त किया। जिस पर सैकड़ों ग्रामीणों ने समर्थन करते हुए पटवध बसुहारी सड़क के खस्ताहाल को लेकर शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निर्माणाधीन सड़क पर उतर करीब आधे घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि पटवध बसुहारी मार्ग जो कि नक्सल प्रभावित कई गांवों के लोगों के आवागमन का मात्र एक लाइफ लाईन जैसा मार्ग है, जिस पर सैकड़ों लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है और विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन भी इसी मार्ग पर स्थित सोनभद्र के चर्चित देवी स्थान ( अमिला भवानी) पर होता है। सरकार देवी स्थानों को पर्यटन के नाम पर बढ़ावा दे रही है। लेकिन बहुचर्चित देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं को पंहुचने में खराब रास्ते की वजह से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि उ.प्र.सरकार के समाज कल्याण मंत्री की पत्नी व चोपन ब्लाक प्रमुख भी इसी क्षेत्र से प्रतिनिधित्व करतीं हैं, इसके वावजूद भी साल भर से बनाएं जा रहे इस सड़क का पूरा निर्माण नहीं हो सका। जो कहीं न कहीं भ्रष्टाचार का इशारा करता है । लोगों ने यह भी कहा की हम ग्रामीणों को इमरजेंसी में समय से अस्पताल पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और खराब सड़क की वजह से एम्बुलेंस की भी सुविधा उपलब्ध नहीं हो रही है। प्रदर्शन के दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा ने कहा भाकपा इस सड़क निर्माण में हो रही देरी पर आज सांकेतिक प्रदर्शन कर चेतावनी दे रही है कि  पटवध बसुहारी मार्ग के निर्माण सामग्री व गुणवत्ता की जांच की जाए और इस मार्ग के निर्माण में तेजी ला कर यथाशीघ्र पूरा कराया जाए ।जिससे दर्जनों गांवों के लोगों सरल व सुलभ आवागमन प्राप्त हो और अमिला भवानी दर्शन के आने जाने वाले श्रद्धालुओं को भी वर्तमान जटिल रास्ते से तत्काल राहत पहुंचाया जाए। अन्यथा क्षेत्रीय ग्रामीणों के साथ भाकपा जल्द ही बड़े पैमाने पर आंदोलन करने को बाध्य होगी। भाकपा नेताओं ने बताया कि 12 फरवरी को मजदूरों के राष्ट्रव्यापी हड़ताल को समर्थन देते हुए भाकपा जिला कौंसिल द्वारा जनपद की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा इस दौरान प्रमुख रूप से कामरेड प्रेम चंद गुप्ता, हृदय नारायण गुप्ता, कामरेड बूटन प्रसाद, योगेन्द्र चंद्रवंशी, नागेंद्र कुमार, गजानंद, राम शकल भारती, राम चंद्र यादव, रामनाथ गुप्ता, विजय कुमार, संजू मदेशिया  व विनोद गिरी आदि मौजूद रहे।

Previous Post

एसपी ने जनता दर्शन में समस्याएं सुनकर दिए त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

Next Post

तेज रफ्तार ट्रक ने आरओ प्लांट को किया ध्वस्त, कार व बाउंड्री वॉल भी क्षतिग्रस्त।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

तेज रफ्तार ट्रक ने आरओ प्लांट को किया ध्वस्त, कार व बाउंड्री वॉल भी क्षतिग्रस्त।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • डेब्यू मैच में चमके विलियम्स, आकाश के गोल से एशियन कप क्वालीफायर के आखिरी मैच में भारत ने हांगकांग को रौंदा
  • Kitchen Tips। Fridge Kaise Saaf Karein। Fridge se badboo kaise bhagayein। फ्रीज से बदबू कैसे भगाएं। Tips And Tricks
  • 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस पर एक्ट्रेस लीना मारिया का चौंकाने वाला दावा, जमानत पर पुलिस का कड़ा विरोध
  • चोपन पुलिस का सघन चेकिंग अभियान: 30 वाहनों का हुआ चालान।
  • हौसलों की उड़ान! जालोर की ललिता ने उड़ीसा में जीते दो मेडल, 100 मीटर में सिल्वर और 200 मीटर में ब्रॉन्ज से रचा इतिहास

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    डेब्यू मैच में चमके विलियम्स, आकाश के गोल से एशियन कप क्वालीफायर के आखिरी मैच में भारत ने हांगकांग को रौंदा

    डेब्यू मैच में चमके विलियम्स, आकाश के गोल से एशियन कप क्वालीफायर के आखिरी मैच में भारत ने हांगकांग को रौंदा

    by admin
    March 31, 2026
    0

    Last Updated:March 31, 2026, 22:32 ISTIndia beat Hong Kong: एएफसी एशियन कप क्वालीफायर 2027 के अपने आखिरी मैच में भारत...

    Recent News

    डेब्यू मैच में चमके विलियम्स, आकाश के गोल से एशियन कप क्वालीफायर के आखिरी मैच में भारत ने हांगकांग को रौंदा

    डेब्यू मैच में चमके विलियम्स, आकाश के गोल से एशियन कप क्वालीफायर के आखिरी मैच में भारत ने हांगकांग को रौंदा

    March 31, 2026
    Kitchen Tips। Fridge Kaise Saaf Karein। Fridge se badboo kaise bhagayein। फ्रीज से बदबू कैसे भगाएं। Tips And Tricks

    Kitchen Tips। Fridge Kaise Saaf Karein। Fridge se badboo kaise bhagayein। फ्रीज से बदबू कैसे भगाएं। Tips And Tricks

    March 31, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News