• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, September 21, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

What Is Bagel In Tennis: टेनिस में क्या होता बैगल… दो घंटे 28 मिनट तक लड़ते रहे सुमित नागल, फिर भी नहीं मिली जीत

admin by admin
February 7, 2026
in खेल
0 0
0
What Is Bagel In Tennis: टेनिस में क्या होता बैगल… दो घंटे 28 मिनट तक लड़ते रहे सुमित नागल, फिर भी नहीं मिली जीत


Last Updated:February 07, 2026, 20:33 IST

What Is Bagel In Tennis: टेनिस में ‘बैगल’ (Bagel) शब्द का इस्तेमाल तब किया जाता है जब कोई खिलाड़ी किसी सेट को 6-0 के स्कोर से जीतता है. जिस तरह खाने वाला बैगल गोल (शून्य की तरह) होता है, उसी तरह हारने वाले खिलाड़ी के स्कोरबोर्ड पर ‘0’ दिखना इसे यह नाम देता है. सुमित नागल ने पहले सेट में बिना कोई गेम जीते बैगल झेलने के बाद वापसी की लेकिन वह जीत दर्ज नहीं कर सके. भारत डेविस कप क्वालीफायर्स के पहले राउंड में नीदरलैंड के गाए डे ओडन के खिलाफ पहला एकल मैच हार गए.

टेनिस में क्या होता बैगल... दो घंटे 28 मिनट तक लड़ते रहे नागल, नहीं मिली जीतZoom

सुमित नागल ने बैगल झेलने के बाद जबरदस्त वापसी की लेकिन वह लय बरकरार नहीं रख सके.

बेंगलुरु.  भारतीय खिलाड़ी सुमित नागल ने पहले सेट में बिना कोई गेम जीते बैगल झेलने के बाद शानदार वापसी की. लेकिन अपनी लय बरकरार नहीं रख सके और शनिवार को डेविस कप क्वालीफायर्स के पहले राउंड में नीदरलैंड के गाए डे ओडेन के खिलाफ शुरुआती एकल मैच हार गए. इसके साथ ही भारत मुकाबले में 0-1 से पीछे हो गया. नागल को दो घंटे 28 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 0-6, 6-4, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा. अब भारत को मुकाबले में वापसी दिलाने की जिम्मेदारी दक्षिणेश्वर सुरेश पर है, जिन्हें नीदरलैंड के नंबर एक और विश्व रैंकिंग में 73वें नंबर पर काबिज जेस्पर डे जोंग से भिड़ना है.

टेनिस की दुनिया में ‘बैगल’ (Bagel) शब्द का इस्तेमाल तब किया जाता है जब कोई खिलाड़ी किसी सेट को 6-0 के स्कोर से जीतता है. जिस तरह खाने वाला बैगल गोल (शून्य की तरह) होता है, उसी तरह हारने वाले खिलाड़ी के स्कोरबोर्ड पर ‘0’ दिखना इसे यह नाम देता है.

पहले सेट में नागल पूरी तरह दबाव में नजर आए. डे ओडेन ने अपनी सर्विस पर सिर्फ एक अंक गंवाया और 38 मिनट में सेट जीत लिया. नीदरलैंड के खिलाड़ी ने शुरुआती गेम में बिना कोई अंक गंवाए सर्विस बरकरार रखी और तुरंत ही नागल पर दबाव बना दिया. 40-0 की बढ़त के बावजूद नागल ने दो डबल फॉल्ट और कई अनफोर्स्ड गलतियां करते हुए अपनी सर्विस गंवा दी. नागल फिर लड़खड़ा गए. अगली सर्विस गेम में फोरहैंड की गलतियों के चलते कई ब्रेक पॉइंट दे बैठे, जिससे नीदरलैंड के खिलाड़ी को 4-0 की मजबूत बढ़त मिल गई. सेट में बने रहने के लिए सर्व करते हुए नागल ने एक सेट प्वाइंट बचाया, लेकिन अगला गंवा बैठे और घरेलू दर्शकों के सामने 0-6 से सेट हार गए.

सुमित नागल ने बैगल झेलने के बाद जबरदस्त वापसी की लेकिन वह लय बरकरार नहीं रख सके.

दूसरे सेट में नागल ने ज्यादा जुझारूपन दिखाया. उन्होंने शुरुआती सर्विस गेम बिना कोई अंक गंवाए जीता. सातवें गेम तक दोनों खिलाड़ी सर्विस बचाते रहे. तीन ब्रेक पॉइंट गंवाने के बाद नागल ने चौथे मौके का फायदा उठाया और आक्रामक खेल दिखाया. इस बढ़त से उत्साहित नागल ने बिना कोई अंक गंवाए सर्व करते हुए 5-3 की बढ़त बनाई और आसानी से सेट जीतकर मुकाबले को 1-1 से बराबरी पर ला दिया. निर्णायक तीसरा सेट बेहद रोमांचक रहा.

दूसरे गेम में नेट की ओर तेजी से बढ़ते हुए फोरहैंड वॉली चूकने पर नागल सर्विस गंवा बैठे. बाद में उन्हें पांच ब्रेक पॉइंट मिले, जिनमें से एक को भुनाकर वे मुकाबले में बने रहे. लेकिन निर्णायक क्षणों में डे ओडेन ने फिर बढ़त बना ली. फिर नीदरलैंड को निर्णायक ब्रेक मिला और नागल के बैकहैंड वॉली नेट पर मारने से मैच जीत लिया. इसके बाद डे ओडेन ने सर्व करते हुए मैच जीत लिया और नीदरलैंड को 1-0 की बढ़त दिला दी. इस मुकाबले का विजेता सितंबर में होने वाले क्वालीफायर्स के दूसरे राउंड में पहुंचेगा, जबकि हारने वाली टीम विश्व ग्रुप एक में खेलेगी.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

February 07, 2026, 20:33 IST

homesports

टेनिस में क्या होता बैगल… दो घंटे 28 मिनट तक लड़ते रहे नागल, नहीं मिली जीत



Source link

Previous Post

जिलाधिकारी ने एस0आई0आर0 प्रक्रिया के तहत ब्लॉकों में ई0आर0ओ0 द्वारा नोटिस के सुनवाई की कार्यवाही का किये निरीक्षण।

Next Post

खनन व्यवसायी की सिर कुचलकर हत्या, क्षेत्र और खनन व्यवसाईयों मे हड़कंप।

admin

admin

Next Post

खनन व्यवसायी की सिर कुचलकर हत्या, क्षेत्र और खनन व्यवसाईयों मे हड़कंप।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सलमान खान ने ट्रोल्स को धोया तो कुणाल कोहली ने किया सपोर्ट, बोले- ‘भाई के आगे कोई नहीं बोल सकता’
  • अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।
  • Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया
  • मायावती ने फिर पलटा अपना फैसला, अब आकाश-दीपिका की कभी नहीं होगी एंट्री, ईशान पर जताया भरोसा
  • BB की X कंटेस्टेंट ने सलमान खान को बताया पाखंडी बेवकूफ, बोलीं- उसने खुद की थी मेरी बॉडी शेमिंग

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    सलमान खान ने ट्रोल्स को धोया तो कुणाल कोहली ने किया सपोर्ट, बोले- ‘भाई के आगे कोई नहीं बोल सकता’

    सलमान खान ने ट्रोल्स को धोया तो कुणाल कोहली ने किया सपोर्ट, बोले- ‘भाई के आगे कोई नहीं बोल सकता’

    by admin
    September 21, 2026
    0

    Last Updated:September 21, 2026, 12:22 ISTसलमान खान ने 'बिग बॉस' में ट्रोलर्स और बॉडी शेमिंग करने वाले पैप्स को फटकारा....

    Recent News

    सलमान खान ने ट्रोल्स को धोया तो कुणाल कोहली ने किया सपोर्ट, बोले- ‘भाई के आगे कोई नहीं बोल सकता’

    सलमान खान ने ट्रोल्स को धोया तो कुणाल कोहली ने किया सपोर्ट, बोले- ‘भाई के आगे कोई नहीं बोल सकता’

    September 21, 2026

    अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।

    September 20, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News