[ad_1]
Last Updated:
ट्विंकल खन्ना ने अपने पति अक्षय कुमार के साथ 25वीं सालगिरह की कुछ झलकियां शेयर की हैं. ट्विंकल ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वह डेजर्ट खाती नजर आ रही हैं, जबकि अक्षय उन्हें पंच दिखा रहे हैं. ट्विंकल ने इन तस्वीरों के साथ पार्टनर के साथ डेजर्ट खाने के नियम भी बताए हैं.

ट्विंकल खन्ना डेजर्ट खाते हुए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @twinklerkhanna)
मुंबई. अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं. दोनों ने शादी के 25 साल पूरे कर लिए हैं और अपनी शानदार केमिस्ट्री, मस्ती भरे अंदाज और प्यार भरे रिश्ते से कपल गोल्स देते रहते हैं. इस खास मौके पर कपल ने विदेश में छुट्टियां मनाते हुए पैराग्लाइडिंग का रोमांचक अनुभव लिया और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फनी तरीके से मैरिज एनिवर्सरी विश की. अब ट्विंकल ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां शेयर की हैं.
ट्विंकल खन्ना ने इन तस्वीरों के साथ फनी कैप्शन लिखा है, जो उनकी प्यारी, टॉम एंड जेरी जैसी केमिस्ट्री को बखूबी दिखाता है. ट्विंकल ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वह अपने पति अक्षय कुमार के साथ डेज़र्ट का मजा लेती नजर आ रही हैं. कैप्शन में उन्होंने लिखा, “लालच के तीन नियम. नियम 1: डेज़र्ट हमेशा जीतता है. नियम 2: शेयर करने का नाटक करना जरूरी है, चाहे आपका इरादा बिल्कुल न हो….”
ट्विंकल खन्ना ने आगे लिखा, “नियम 3: नकली पंच मारना भी सही तरीका है. लालच की हर हाल में रक्षा करनी चाहिए. नतीजा: इन नियमों को फॉलो करके और मजेदार तस्वीरें पाकर आप सच में डेज़र्ट खा भी सकते हैं और उसे रख भी सकते हैं.” पहली फोटो में ट्विंकल डेज़र्ट का मजा लेती दिख रही हैं, दूसरी फोटो में वह अक्षय को एक बाइट खिलाती हैं. अगले स्लाइड में वह फिर से खुद डेज़र्ट खा रही हैं, जबकि अक्षय मजाक में हाथ उठाकर नकली पंच मारने का इशारा करते हैं.
View this post on Instagram
[ad_2]
Source link
