• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, May 11, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

चोपन में ‘स्थानीय भूजल प्रबंधन’ पर जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
February 6, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

चोपन/सोनभद्र। केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड, उत्तरी क्षेत्र, लखनऊ के तत्वाधान में जनपद सोनभद्र के चोपन विकास खंड के सभागार में स्थानीय भूजल प्रबंधन विषय पर एक महत्वपूर्ण जन संवाद कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर भूजल संरक्षण,प्रभावी प्रबंधन तथा जनभागीदारी को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में रवींद्र वीर,उपायुक्त श्रम एवं रोजगार, अजीत यादव, खंड विकास अधिकारी, चोपन तथा काशीराम ठाकुर सहायक विकास अधिकारी पंचायत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि भूजल संरक्षण तभी संभव है जब समाज का हर वर्ग इसमें सक्रिय भूमिका निभाए।कार्यक्रम में मनरेगा के तकनीकी सहायक, ग्राम रोजगार सहायक, ग्राम प्रधान/सरपंच, पंचायती राज विभाग, डीआरडीए सहित विभिन्न विभागों के कार्मिकों ने सहभागिता की। इस जन संवाद में 125 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें 20 से अधिक महिलाएं शामिल थीं, जो बढ़ती जनचेतना को दर्शाता है। कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सामने आ रही भूजल से जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड के वैज्ञानिकों ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समाधान एवं तकनीकी सुझाव प्रस्तुत किए। जगदंबा प्रसाद वैज्ञानिक-डी एवं अवधेश कुमार सहायक भूजल वैज्ञानिक ने प्रतिभागियों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए भूजल प्रबंधन के वैज्ञानिक पहलुओं को सरल भाषा में समझाया। मुकेश आनंद वैज्ञानिक-सी ने वर्ष 2024-25 के दौरान जनपद सोनभद्र के दुद्धी, बभनी एवं म्योरपुर विकास खंडों में संपन्न राष्ट्रीय जलभृत मानचित्रण अध्ययन के निष्कर्षों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि यह अध्ययन भविष्य की जल प्रबंधन योजनाओं के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। इस जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन संदीप कुमार स्वरूप क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी एवं डॉ. रंजीत कुमार प्रसाद वैज्ञानिक-डी, केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड, उत्तरी क्षेत्र, लखनऊ के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Previous Post

जनगणना की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की बैठक।

Next Post

पति-पत्नी पर बनी वो फिल्म, जिसमें थी रिश्ते निभाने की सीख, कपल इसे देख लें तो कभी नहीं होगा तलाक – divorce based best short hindi movie Kaash on YouTube touched heart chords sensitively cites separation reasons Indian Young Couple must watch film

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post
पति-पत्नी पर बनी वो फिल्म, जिसमें थी रिश्ते निभाने की सीख, कपल इसे देख लें तो कभी नहीं होगा तलाक – divorce based best short hindi movie Kaash on YouTube touched heart chords sensitively cites separation reasons Indian Young Couple must watch film

पति-पत्नी पर बनी वो फिल्म, जिसमें थी रिश्ते निभाने की सीख, कपल इसे देख लें तो कभी नहीं होगा तलाक - divorce based best short hindi movie Kaash on YouTube touched heart chords sensitively cites separation reasons Indian Young Couple must watch film

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • युवा सनसनी मोहम्मद यासिर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में, कुल 6 भारतीयों की गोल्ड पर नजरें
  • बस एक उपाय और वृषभ राशि वालों के लिए यादगार हो जाएगा सोमवार! करियर और लव लाइफ में बड़े बदलाव का संकेत
  • पहचाना क्या? मां की गोद में बैठा ये बच्चा आज है सबसे बड़ा सुपरस्टार, दरियादिली की है मिसाल
  • हिण्डाल्को रेणुकूट की बड़ी उपलब्धि: जीता प्रतिष्ठित IMC RBNQA परफॉर्मेंस एक्सीलेंस अवॉर्ड।
  • बढौली चौराहे पर ऑटो- टोटो का “तांडव”, दिनभर रेंगता रहाता है ट्रैफिक।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    युवा सनसनी मोहम्मद यासिर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में, कुल 6 भारतीयों की गोल्ड पर नजरें

    युवा सनसनी मोहम्मद यासिर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में, कुल 6 भारतीयों की गोल्ड पर नजरें

    by admin
    May 11, 2026
    0

    Last Updated:May 10, 2026, 21:50 ISTAsian Boxing U15 Championships 2026: उज्बेकिस्तान में आयोजित एशियाई जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में भारत...

    Recent News

    युवा सनसनी मोहम्मद यासिर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में, कुल 6 भारतीयों की गोल्ड पर नजरें

    युवा सनसनी मोहम्मद यासिर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में, कुल 6 भारतीयों की गोल्ड पर नजरें

    May 11, 2026
    बस एक उपाय और वृषभ राशि वालों के लिए यादगार हो जाएगा सोमवार! करियर और लव लाइफ में बड़े बदलाव का संकेत

    बस एक उपाय और वृषभ राशि वालों के लिए यादगार हो जाएगा सोमवार! करियर और लव लाइफ में बड़े बदलाव का संकेत

    May 11, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News