• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, March 30, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

भाजपा पर साजिश रच वोट चोरी के प्रयास का सपा नेतायो ने लगाया आरोप।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
February 6, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

वोट चोरी के मुद्दे पर सपा नेताओं ने उपजिलाधिकारी से मिलकर सौंपा ज्ञापन।

सोनभद्र।पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) का पहला चरण समाप्त हो चुका है, और दूसरे चरण की अंतिम तिथि भी आज है। इसी बीच एक गंभीर मामला सामने आया है, जिससे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जनता के साथ साजिश रचने और सीधे तौर पर वोट चोरी का प्रयास करने का आरोप लगा है। इसी को लेकर सपा के नेतायो ने उप जिलाअधिकारी से मिल कर मामले से अवगत कराया और ज्ञापन देकर कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही। अविनाश कुशवाहा के अनुसार, भाजपा की मानसिकता इस स्तर तक गिर चुकी है कि अब फर्जी नामों से लोगों की शिकायतें कराई जा रही हैं। भाजपा के पदाधिकारी और कुछ प्रभावशाली लोग बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) पर दबाव बनाकर विपक्ष के मतदाताओं के नाम कटवाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए पहले से छपे हुए फॉर्म दिए जा रहे हैं जिनके माध्यम से घर-घर जाकर लोगों पर विपक्ष के वोटरों के नाम काटने का दबाव बनाया जा रहा है। इस पूरे मामले को समाजवादी पार्टी के साथी प्रमोद यादव ने उजागर किया था। आरोप है कि हर बूथ पर भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा बीएलओ पर भारी दबाव बनाया जा रहा है। कई मामलों में तो जीवित लोगों को मृत दिखाकर उनके घरों पर नोटिस भेजे गए हैं, जिसे लोकतंत्र को कमजोर करने वाली एक गंभीर साजिश बताया गया है।समाजवादी पार्टी ने मांग की है कि इस तरह की फर्जी सूचनाएं देने वालों पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। पार्टी का कहना है कि यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि भारत निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर जनता का विश्वास बना रहे और निष्पक्ष चुनाव संभव हो सकें। पार्टी ने यह भी कहा कि जिस तरह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा में वोट चोरी और गाड़ियों से जुड़े मामलों को उठाया है, उसी तरह विधानसभा स्तर पर भी इस मुद्दे को मजबूती से उठाया जाएगा। यदि आवश्यकता पड़ी, तो बूथ-बूथ जाकर संघर्ष किया जाएगा ताकि प्रत्येक वोटर का नाम बचाया जा सके। समाजवादी पार्टी के सभी सम्मानित साथी लगातार जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं और जनता के बीच सच्चाई बता रहे हैं। पार्टी का कहना है कि यह साफ दिखाई दे रहा है कि सत्ता के इशारे पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की जा रही है और विपक्ष के मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। क्योंकि महंगाई, भ्रष्टाचार और किसानों के साथ हुए धोखे के कारण जनता का भरोसा भारतीय जनता पार्टी से उठ चुका है। इस बजट में किसानों के साथ जो अन्याय हुआ है, वह भी जनता ने साफ-साफ देख लिया है। इसी डर के कारण भाजपा वोटर लिस्ट से विपक्ष के नाम कटवाने की साजिश कर रही है, लेकिन समाजवादी पार्टी लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।

Previous Post

जब धर्म की हानि हो अथवा ग्लानि भगवान जरूर आते हैं:मनीष शरण जी महाराज।

Next Post

क्षेत्राधिकारी ओबरा द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, यातायात नियम एवं पुलिस हेल्पलाइन के प्रति किया गया जागरूक।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

क्षेत्राधिकारी ओबरा द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, यातायात नियम एवं पुलिस हेल्पलाइन के प्रति किया गया जागरूक।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • बेचू वीर धाम मेला संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का बना केंद्र।
  • 43 की उम्र…पर मुक्का अभी भी है भारी, रिंग में तबाही मचाने लौट रही हैं ‘सुपरमॉम’ मैरी कॉम!
  • ये हरी चीज शरीर के लिए नेचुरल AC, भीषण गर्मी भी हो जाएगी बेअसर, वजन घटाने में माहिर, कई रोगों का तोड़
  • कुमार सानू-अलका याग्निक का ब्लॉकबस्टर गाना, 28 साल बाद भी कम नहीं हुआ क्रेज, इसके बिना अधूरी लगती हैं शादियां
  • ट्रक और कार टक्कर में एक की मौत, महिला व मासूम बच्ची गंभीर घायल।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    बेचू वीर धाम मेला संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का बना केंद्र।

    by Shantosh Mishra
    March 30, 2026
    0

    विंध्य ज्योति संवाददाता राजन जायसवाल कोन (सोनभद्र)। जनपद के सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मिश्री स्थित प्रसिद्ध बेचू...

    Recent News

    बेचू वीर धाम मेला संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का बना केंद्र।

    March 30, 2026
    43 की उम्र…पर मुक्का अभी भी है भारी, रिंग में तबाही मचाने लौट रही हैं ‘सुपरमॉम’ मैरी कॉम!

    43 की उम्र…पर मुक्का अभी भी है भारी, रिंग में तबाही मचाने लौट रही हैं ‘सुपरमॉम’ मैरी कॉम!

    March 29, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News