• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, June 30, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

महराजगंज के आशीषित पाल सिंह ने कोच-खिलाड़ी रूप में जीते 8 गोल्ड

admin by admin
February 4, 2026
in खेल
0 0
0
महराजगंज के आशीषित पाल सिंह ने कोच-खिलाड़ी रूप में जीते 8 गोल्ड


Last Updated:February 04, 2026, 18:16 IST

महराजगंज जिले के 17 वर्षीय युवा कोच ने कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. छह महीने की ट्रेनिंग में उनकी टीम ने आठ गोल्ड मेडल जीतकर रिकॉर्ड बनाया. कोच ने खुद 220 किलोग्राम वजन उठाकर उदाहरण पेश किया और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया. उनकी मेहनत, नई सोच और बेहतर प्रशिक्षण से यह सफलता मिली, जो जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है.

ख़बरें फटाफट

महराजगंज. उत्तर प्रदेश के इंडो-नेपाल बॉर्डर पर स्थित महराजगंज जिले के एक युवा कोच ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से एक गज़ब का कारनामा कर दिखाया है. यह युवा सिर्फ 17 साल का है और उसकी चारों तरफ चर्चा हो रही है. जिले के सिसवा के रहने वाले आशीषित पाल सिंह एक खेल प्रतिभा हैं, जिन्होंने बीते दिनों पहली बार कोच के रूप में अपनी क्षमता दिखाई. इतनी कम उम्र में कोच के रूप में जिम्मेदारी संभालना उनके लिए बड़ी चुनौती थी, लेकिन उन्होंने इसे कमजोरी नहीं बल्कि एक बड़े अवसर के रूप में लिया. आशीषित ने खुद और अपनी टीम के एक-एक खिलाड़ी के अनुशासन और जुनून पर मेहनत की और अपनी पूरी टीम को गोल्ड मेडल दिलाकर पहचान दिलाई. महराजगंज जिले के सिसवा के इस कोच ने सिर्फ 6 महीने के प्रशिक्षण में अपनी टीम को यह बड़ी उपलब्धि दिलाई है.

पूरी टीम ने हासिल किए 8 गोल्ड मेडल

आशीषित पाल सिंह ने लोकल 18 से बातचीत के दौरान बताया कि वह एक वेट लिफ्टिंग में खेल प्रतिभा हैं और इस बार उन्होंने कोच के रूप में जिम्मेदारी संभाली. उन्होंने यह भी बताया कि हमारे क्षेत्र से पहले केवल पुरुष खिलाड़ी ही प्रतियोगिताओं में जाते थे, लेकिन उन्होंने अपनी टीम में तीन महिला खिलाड़ियों को भी शामिल किया और पूरी टीम को इस तरह प्रशिक्षित किया कि सभी खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल हासिल किए. खास बात यह है कि सिर्फ एक खेल में ही नहीं बल्कि अलग-अलग खेलों में इन सभी खिलाड़ियों ने नेशनल स्तर पर आगरा में हुए चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किए. उन्होंने कहा, “एक कोच के रूप में यह मेरे लिए बड़ी उपलब्धि है. बढ़िया प्रशिक्षण और मेहनत का यह परिणाम रहा कि हमारी पूरी टीम ने पूरे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ गोल्ड मेडल अपने नाम किए. यह कोई साधारण उपलब्धि नहीं है, बल्कि खेल जगत में एक बड़े रिकॉर्ड के रूप में भी दर्ज हो गई है.

खुद भी 220 किलोग्राम वजन उठाकर जीते गोल्ड मेडल

आशीषित पाल सिंह बताते हैं कि उनका पारिवारिक पृष्ठभूमि डॉक्टरों की रही है, उनके दादाजी और पिताजी भी डॉक्टर थे. एक डॉक्टर परिवार से होने के बावजूद, उनके परिवार ने हमेशा उनका खेल के क्षेत्र में समर्थन किया और इसका सकारात्मक परिणाम यह हुआ कि उन्हें सफलता मिली. ध्यान देने वाली बात यह है कि उनकी मेहनत केवल अपनी टीम को प्रशिक्षित करने तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि उन्होंने खुद खेल के मैदान में उतरकर गोल्ड मेडल जीता. उन्होंने 220 किलोग्राम वजन उठाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, आशीषित पाल सिंह ने पहले भी राज्य स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन किया है और इससे पहले भी वह स्टेट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं.

About the Author

authorimg

Monali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

Location :

Mahrajganj,Uttar Pradesh

First Published :

February 04, 2026, 18:16 IST

homesports

महराजगंज का 17 साल का कोच आशीषित पाल सिंह, टीम को दिलाया कई गोल्ड मेडल



Source link

Previous Post

सोनभद्र में सोन नदी सेंचुरी क्षेत्र में अवैध खनन जोरों पर, संरक्षण के आरोपों से गरमाया पूरा मामला।

Next Post

मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत सोनभद्र पुलिस का व्यापक महिला-बालिका जागरूकता अभियान।

admin

admin

Next Post

मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत सोनभद्र पुलिस का व्यापक महिला-बालिका जागरूकता अभियान।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
  • सोनभद्र में दो माह बाद एक जुलाई से पुनः चलेगी नियमित कोर्ट।
  • FIFA World Cup: नॉक आउट में बड़ा बवाल, अर्जेंटीना के खिलाफ मैच से पहले केप वर्डे के कप्तान पर यौन शोषण के आरोप
  • Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों आज बिजनेस में बड़े फैसलों से होगा तगड़ा फायदा, लेकिन जीवनसाथी से हो सकती है अनबन
  • इमरान हाशमी के इस एक गाने ने बदल दी थी उनकी किस्मत, रातों-रात बने स्टार – News18 हिंदी

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

    by Shantosh Mishra
    June 30, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। सोनभद्र। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सोनभद्र पुलिस द्वारा...

    Recent News

    मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

    June 30, 2026

    सोनभद्र में दो माह बाद एक जुलाई से पुनः चलेगी नियमित कोर्ट।

    June 30, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News