• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, September 21, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

विधायक खेल महाकुंभ का भव्य समापन, खेल से रोजगार की मजबूत नींव- मंत्री।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
January 31, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

खेलो इंडिया और मनरेगा के धनराशि से बदलेगी खेल जगत की तस्वीर, छात्र- छात्राओं को मिलेगा बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर – मंत्री।

खेल महाकुंभ में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं की गयी आयोजित।

विधायक खेल महाकुंभ में लगभग 14 हजार 500 खिलाड़ियों द्वारा किया गया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश की 25 हजार ग्राम पंचायतों में किया जा चुका है खेल मैदान का निर्माण,ग्रामीण अंचल की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मिलेगा अवसर- मंत्री।

विधायक खेल महाकुंभ ने खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा और अनुशासन का हुआ संचार- मंत्री।

सोनभद्र। 25 दिसंबर 2025 से प्रारंभ हुए विधायक खेल महाकुंभ का समापन 31 जनवरी 2026 को उत्साहपूर्ण वातावरण में आज संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान “सोन की माटी, सोन का दम, आओ मिलकर खेले हम” का नारा खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच प्रेरणा का केंद्र बना रहा। खेल महाकुंभ में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। वरिष्ठ नागरिकों की रस्साकशी प्रतियोगिता में ब्लॉक चतरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए खेल कुद एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि “खेलोगे – कूदोगे तो रोजगार मिलेगा, खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम है।” उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश के प्रत्येक मंडल में स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना की जाएगी। साथ ही प्रदेश के सभी ब्लॉकों में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश की 25 हजार ग्राम पंचायतों में खेल मैदानों का निर्माण किया जा चुका है, इससे ग्रामीण अंचल की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए युवाओं और छात्र-छात्राओं को खेलों से जोड़ने के लिए सरकार मिशन मोड में काम कर रही है। भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना ने देश में खेलों का परिदृश्य बदल दिया है। केंद्र सरकार ने न केवल खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका दिया, बल्कि उन्हें विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर भी उपलब्ध कराया है। आज गांव का युवा भी अत्याधुनिक सुविधाओं का लाभ उठाकर वैश्विक पटल पर अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहन दिया जा रहा है। प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री जी ने घोषणा की कि प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में मनरेगा की धनराशि से खेल के मैदान विकसित किए जाये, इस पहल से ग्रामीण प्रतिभाओं को अभ्यास के लिए अपने गांव में ही उचित स्थान मिल सकेगा। विधायक खेल महाकुंभ ने खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा और अनुशासन का संचार किया है, यह आयोजन प्रदेश को खेल और रोजगार के क्षेत्र में नई दिशा देने वाला साबित हो रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस खेल प्रतियोगिता के माध्यम से युवा प्रतिभाएं आगे बढ़कर देश व राष्ट्र के प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगी और जनपद का नाम रौशन करेंगें। इस दौरान मंत्री जी ने कहा कि सांसद खेल प्रतियोगिता से भी ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखरने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है। युवक मंगल दल के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु सरकार सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। इस अवसर पर विधायक सदर भूपेश चैबे ने कहा कि विधायक खेल महाकुम्भ प्रतियोगिमा का शुभारंभ 25 दिसम्बर, 2025 को प्रारंभ हुआ था, जिसका आज भव्य तरीके से समापन किया जा रहा है, इसमें लगभग 14 हजार 500 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है, इस प्रतियोगिता का आयोजन राबर्ट्सगंज, चतरा, नगवां विकास खण्डों में किया गया, इसमें खो-खो, कबड्डी, बाली-वाल, क्रिकेट, दौड़, गुल्ली-डण्डा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अमृत खेल रस्सा-कसी, टेनिस बाल, चेस, कैरम आदि प्रयोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विजयी प्रतिभागियों को आज सम्मानित किया जा रहा है, इस खेल महाकुम्भ के माध्यम से खेल की युवा प्रतिभाओं को निखरने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष राबर्ट्सगंज रूबी प्रसाद, पूर्व एम0एल0सी0 केदारनाथ, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश मिश्रा अजीत चैबे दयाशंकर पाण्डेय, मीडिया प्रभारी अनुप तिवारी सहित सम्मानित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Previous Post

नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक।

Next Post

सड़क सुरक्षा माह का भव्य एवं भक्ति भाव से समापन, प्रतिभाशाली छात्र- छात्राएं हुए सम्मानित।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

सड़क सुरक्षा माह का भव्य एवं भक्ति भाव से समापन, प्रतिभाशाली छात्र- छात्राएं हुए सम्मानित।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह
  • सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत
  • सलमान खान ने ट्रोल्स को धोया तो कुणाल कोहली ने किया सपोर्ट, बोले- ‘भाई के आगे कोई नहीं बोल सकता’
  • अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।
  • Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    by admin
    September 21, 2026
    0

    नई दिल्ली. उद्घाटन समारोह खत्म हो चुका है. खिलाड़ियों के ठहरने और ट्रांसपोर्ट को लेकर जो अव्यवस्थाएं थीं, वे अब...

    Recent News

    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    September 21, 2026
    सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत

    सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत

    September 21, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News