• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, March 21, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

Novak Djokovic vs Carlos Alcaraz Australian open final preview: जोकोविच-अल्कारेज में खिताबी शो… किसके हाथ लगेगी बाजी

admin by admin
January 31, 2026
in खेल
0 0
0
Novak Djokovic vs Carlos Alcaraz Australian open final preview: जोकोविच-अल्कारेज में खिताबी शो… किसके हाथ लगेगी बाजी


Last Updated:January 31, 2026, 18:05 IST

Novak Djokovic vs Carlos Alcaraz Australian open final preview: नोवाक जोकोविच 25वें ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने की दहलीज पर हैं. वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में जोकोविच का सामना कार्लोस अल्कारेज से होगा.यह फाइनल मुकाबला रविवार को मेलबर्न में खेला जाएगा. अल्काराज और जोकोविच के बीच मुकाबला कांटे की होने की उम्मीद है.

Australian Open Final: जोकोविच-अल्कारेज में खिताबी शो... किसके हाथ लगेगी बाजीजोकोविच और अल्काराज ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में टकराएंगे.

मेलबर्न.  थकान और खुशी के पल में नोवाक जोकोविच ने भीड़ में मार्गरेट कोर्ट को पहचान लिया. उन्हें इतनी देर तक जागकर उन्हें अब तक के सबसे सफल टेनिस खिलाड़ी बनने से सिर्फ एक जीत दूर पहुंचते हुए देखने के लिए धन्यवाद दिया. रोड लेवर एरिना में 83 साल की कोर्ट दो बार के गत ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन यानिक सिनर पर जोकोविच की पांच सेट की जीत के दौरान वीआईपी दर्शकों के बीच मौजूद थीं. यह मुकाबला शनिवार सुबह डेढ़ बजे खत्म हुआ.

ये दोनों 24 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब का सर्वकालिक रिकॉर्ड साझा करते हैं लेकिन रविवार को यह बदल सकता है. सिनर पर नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) की कड़ी जीत ने शीर्ष रैंकिंग वाले कार्लोस अल्कारेज (Carlos Alcaraz) के खिलाफ खिताबी मुकाबला तय किया. स्पेन का 22 साल का यह खिलाड़ी करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाला सबसे कम उम्र का खिलाड़ी बनने की राह पर है.

novak djokovic, carlos alcaraz, australian open final, australian open, djokovic vs alcaraz, नोवाक जोकोविच, अल्काराज, ऑस्ट्रेलियन ओपन
जोकोविच और अल्काराज ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में टकराएंगे.

अल्कारेज और सिनर मिलकर अब तक जोकोविच को 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने से रोकने में सफल रहे हैं. दोनों ने पिछले आठ ग्रैंडस्लैम खिताब बराबर संख्या में जीते हैं. सेमीफाइनल में जीत के बाद जोकोविच ने कोर्ट को धन्यवाद दिया कि वह सिनर के खिलाफ लगातार पांच हार का सिलसिला खत्म करने और ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में लगातार चार सेमीफाइनल हार का सिलसिला तोड़ने के दौरान उनके साथ थीं.

जोकोविच ने कहा, ‘कुछ दिग्गज सुबह दो बजे तक जागते रहे!’ उन्होंने कहा, ‘यहां आने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.’ जोकोविच के पास लगभग हर रिकॉर्ड है. उन्होंने रोजर फेडरर और रफेल नडाल के बनाए रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है. उनके पास सेरेना विलियम्स से एक अधिक खिताब है. सेरेना के नाम महिलाओं के ओपन युग के रिकॉर्ड 23 एकल खिताब हैं.

जोकोविच ने यह बात नहीं छिपाई है कि वह सिर्फ 25वें खिताब के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं. ‘सिनकारेज’ (सिनर और अल्कारेज को मिलाकर) प्रतिद्वंद्विता के एक हिस्से को तोड़ने के बाद जोकोविच को मेलबर्न पार्क में अपने करियर के 11वें फाइनल में एक और खिताब जीतने का मौका मिलेगा. उन्होंने अब तक सभी 10 फाइनल जीते हैं.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

January 31, 2026, 18:05 IST

homesports

Australian Open Final: जोकोविच-अल्कारेज में खिताबी शो… किसके हाथ लगेगी बाजी



Source link

Previous Post

शादी की खरीदारी का सुनहरा मौका? मेरठ में सोना-चांदी सस्ते, बाजार में हलचल

Next Post

सबसे बड़ा धर्म है गरीबों की सेवा: डॉक्टर धर्मवीर तिवारी।

admin

admin

Next Post
सबसे बड़ा धर्म है गरीबों की सेवा: डॉक्टर धर्मवीर तिवारी।

सबसे बड़ा धर्म है गरीबों की सेवा: डॉक्टर धर्मवीर तिवारी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • उन्नाव में पत्नी ने दी पति की सुपारी, लखनऊ में सास की हत्या, गाजीपुर में अफजाल अंसारी का बड़ा बयान
  • Bollywood Latest News Live: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ ने मचाई तबाही, आदित्य धर की क्रिस्टोफर नोलन से तुलना
  • पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा ईद-उल-फितर के अवसर पर नमाज ड्यूटी एवं यातायात व्यवस्था का किया गया निरीक्षण।
  • जिलाधिकारी ने सलखन फॉसिल्स पार्क का किया स्थलीय निरीक्षण।
  • Iran Executes Wrestling Star Saleh Mohammadi : ‘खुदा के खिलाफ युद्ध’, ईरान ने अपने रेसलिंग स्टार को फांसी पर क्यों लटकाया?

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    उन्नाव में पत्नी ने दी पति की सुपारी, लखनऊ में सास की हत्या, गाजीपुर में अफजाल अंसारी का बड़ा बयान

    उन्नाव में पत्नी ने दी पति की सुपारी, लखनऊ में सास की हत्या, गाजीपुर में अफजाल अंसारी का बड़ा बयान

    by admin
    March 21, 2026
    0

    UP News and Updates in Hindi: अगर आपको उत्तर प्रदेश से जुड़ी आज की मुख्य और ताजा खबरें पढ़नी हैं...

    Recent News

    उन्नाव में पत्नी ने दी पति की सुपारी, लखनऊ में सास की हत्या, गाजीपुर में अफजाल अंसारी का बड़ा बयान

    उन्नाव में पत्नी ने दी पति की सुपारी, लखनऊ में सास की हत्या, गाजीपुर में अफजाल अंसारी का बड़ा बयान

    March 21, 2026
    Bollywood Latest News Live: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ ने मचाई तबाही, आदित्य धर की क्रिस्टोफर नोलन से तुलना

    Bollywood Latest News Live: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ ने मचाई तबाही, आदित्य धर की क्रिस्टोफर नोलन से तुलना

    March 21, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News