• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, June 21, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

वर्ल्ड लीजेंड्स T20 लीग में लोकेंद्र सिंह बने स्ट्रेंथ कोच

admin by admin
January 29, 2026
in खेल
0 0
0
वर्ल्ड लीजेंड्स T20 लीग में लोकेंद्र सिंह बने स्ट्रेंथ कोच


जोधपुर. क्रिकेट के दिग्गज जब मैदान में उतरेंगे, तो उनकी फिटनेस और ताकत के पीछे जो नाम होगा, वह होगा जोधपुर का. वर्ल्ड लीजेंड्स प्रो T20 लीग में पहली बार राजस्थान के लोकेंद्र सिंह आसोप को स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पहली बार राजस्थान के किसी व्यक्ति को वर्ल्ड लीजेंड्स प्रो T20 लीग जैसी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित क्रिकेट लीग में स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच के रूप में नियुक्त किया गया है.

अंतरराष्ट्रीय मंच पर यह उपलब्धि न सिर्फ लोकेंद्र के करियर का बड़ा पड़ाव है, बल्कि जोधपुर और पूरे राजस्थान के लिए गर्व का क्षण भी है. यह हाई-प्रोफाइल लीग गोवा में 26 जनवरी से शुरू हो रही है, जिसमें भारत, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड की टीमों के दिग्गज खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे. इस लीग को दुनिया की सबसे चर्चित लीजेंड्स क्रिकेट लीगों में गिना जा रहा है.

ये महान क्रिकेटर मैदान में उतरेंगे
वर्ल्ड लीजेंड्स प्रो T20 लीग में क्रिकेट जगत के कई महान नाम मैदान पर उतरेंगे, जिनमें सुरेश रैना, शिखर धवन, हरभजन सिंह, क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, ड्वेन ब्रावो, चेतेश्वर पुजारा, इयोन मॉर्गन, नमन ओझा, पठान ब्रदर्स (इरफ़ान और यूसुफ), शेन वॉटसन, रॉबिन उथप्पा, डेल स्टेन और अंबाती रायडू जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं.

स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई
लोकेंद्र सिंह आसोप को इस लीग में राजस्थान लायंस टीम के साथ स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इससे पहले वे राजस्थान अंडर-14 और अंडर-19 क्रिकेट टीमों के साथ कार्य कर चुके हैं और युवा खिलाड़ियों की फिटनेस, परफॉर्मेंस और इंजरी प्रिवेंशन में अहम भूमिका निभा चुके हैं. वर्तमान सत्र में उन्होंने राजस्थान अंडर-19 टीम के लिए स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग प्रोग्राम भी तैयार किया है.

राजस्थान के युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत
लोकेंद्र सिंह आसोप की इस उपलब्धि को राजस्थान के खेल जगत के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय स्तर की लीजेंड्स क्रिकेट लीग में उनकी नियुक्ति से प्रदेश के युवाओं को खेल और फिटनेस के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी.



Source link

Previous Post

बांस से बन रही खूबसूरती, गोरखपुर के कारीगरों के हाथों सजे खास प्रोडक्ट, हर जगह बढ़ी मांग

Next Post

लोकतंत्र का सबसे बड़ा उपहार है मतदाता बनना: डॉक्टर धर्मवीर तिवारी।

admin

admin

Next Post

लोकतंत्र का सबसे बड़ा उपहार है मतदाता बनना: डॉक्टर धर्मवीर तिवारी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता, टॉप टेन अपराधी गिरफ्तार ।।
  • मोटकी मुकुट पहाड़ी कंकाल कांड का खुलासा : गमछे से घोंटकर की गई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार ।।
  • Neeraj Chopra Doha Diamond League LIVE: नीरज चोपड़ा ने तोड़ा दिल, चौथे नंबर पर रहा भारतीय स्टार, 88.68 मीटर के साथ श्रीलंका के पथिरागे के नाम गोल्ड
  • Aaj Ka Vrishabh Rashifal : पार्टनर से होगी तू-तू मैं-मैं, क्या आज वृषभ राशि के लिए आफतों का दिन?
  • क्या मां बनने वाली हैं सामंथा रूथ प्रभु? वायरल वीडियो में दिखा बेबी बंप? फैंस देने लगे बधाइयां

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता, टॉप टेन अपराधी गिरफ्तार ।।

    by Shantosh Mishra
    June 21, 2026
    0

    संवाददाता। विशाल गुप्ता। बीजपुर (सोनभद्र) वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत...

    Recent News

    बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता, टॉप टेन अपराधी गिरफ्तार ।।

    June 21, 2026

    मोटकी मुकुट पहाड़ी कंकाल कांड का खुलासा : गमछे से घोंटकर की गई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार ।।

    June 21, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News