• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 20, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

बांस से बन रही खूबसूरती, गोरखपुर के कारीगरों के हाथों सजे खास प्रोडक्ट, हर जगह बढ़ी मांग

admin by admin
January 29, 2026
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
बांस से बन रही खूबसूरती, गोरखपुर के कारीगरों के हाथों सजे खास प्रोडक्ट, हर जगह बढ़ी मांग


Last Updated:January 29, 2026, 19:29 IST

बांस से बने ये प्रोडक्ट जितने खूबसूरत दिखते हैं, उतनी ही मेहनत इन्हें तैयार करने में लगती है. कारीगरों को सबसे पहले सही किस्म का बांस चुनना पड़ता है, क्योंकि हर प्रोडक्ट के लिए बांस का अलग होना जरूरी होता है. हल्के सामान के लिए नरम बांस और मजबूत व भारी चीजों के लिए कठोर बांस का इस्तेमाल किया जाता है, तभी जाकर ये प्रोडक्ट टिकाऊ और आकर्षक बन पाते हैं.

बास के प्रोडक्ट

कैम्पियरगंज के लक्ष्मीपुर में बांस से बने ऐसे प्रोडक्ट तैयार होते हैं, जो देखने में जितने खूबसूरत होते हैं उतने ही उपयोगी भी. यहां कारीगर अपने हाथों से एक खास तरह का बांस का कप बनाते हैं, जिसकी डिमांड कभी ऑर्डर पर तो कभी सीधे बाजार में देखने को मिलती है. सादगी में खूबसूरती समेटे इस कप को तैयार होने में 2 से 3 दिन लगते हैं और बाजार में इसकी कीमत करीब 200 रुपये तक पहुंच जाती है.

बास के प्रोडक्ट

बांस से बनी होम डेकोरेट लाइटें न सिर्फ पर्यावरण के अनुकूल होती हैं, बल्कि घर की सजावट में भी चार चांद लगा देती हैं. हाथों से तैयार की गई ये लाइटें इंटीरियर के साथ-साथ डेकोरेशन में भी शानदार दिखती हैं. इन्हें बनाने में 2 से 3 दिन का समय लगता है, लेकिन जब ये लाइट जलती हैं तो इनकी रोशनी और डिजाइन हर किसी का ध्यान खींच लेती है, खास बात यह है कि इनमें मनचाही किसी भी तरह की लाइट का इस्तेमाल किया जा सकता है.

बास के प्रोडक्ट

अक्सर घर में मेहमान आने पर चाय-पानी परोसने के लिए स्टील या कांच की ट्रे का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन कैम्पियरगंज के कारीगरों ने बांस से बनी ऐसी ट्रे तैयार की है, जो देखने में बेहद खूबसूरत और इस्तेमाल में मजबूत है. पतले बांस के टुकड़ों से तैयार यह ट्रे चाय, पानी और नाश्ता परोसने के लिए बिल्कुल उपयुक्त है. इसकी कीमत करीब 150 रुपये है और टिकाऊ होने के साथ-साथ यह घर की सजावट में भी खास पहचान बना देती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बास के प्रोडक्ट

बांस से बने ये डेकोरेटिव आइटम सादगी और सुंदरता का बेहतरीन उदाहरण हैं. इन्हें फूल रखने, छोटी घरेलू चीजें सजाने या फिर एक आकर्षक पॉट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. कारीगर इन्हें तैयार करने में 2 से 3 दिन लगाते हैं और बारीक कटाई के जरिए इन्हें खास रूप देते हैं. कुछ डिजाइनों में खास किस्म के नरम बांस का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इनकी फिनिश और भी खूबसूरत नजर आती है.

बास के प्रोडक्ट

इस बार कारीगरों ने बांस के छोटे-छोटे टुकड़ों को जोड़कर एक खास तरह की टोकरी तैयार की है, जिसे फल रखने या रसोई में रोटी रखने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. कारीगर रंजीत बताते हैं कि इस टोकरी को बनाना सबसे ज्यादा मेहनत भरा काम होता है, क्योंकि बांस को बेहद पतले टुकड़ों में काटकर उन्हें मोड़ना और आपस में बारीकी से जोड़ना पड़ता है. यही वजह है कि यह टोकरी न सिर्फ खूबसूरत दिखती है, बल्कि मजबूत और टिकाऊ भी होती है.

बास के प्रोडक्ट

इस खास बांस के कप को तैयार करने के लिए ऐसी किस्म के बांस का इस्तेमाल किया जाता है, जो थोड़ा सख्त और मजबूत हो. इसके हैंडल को बांस के बेहद पतले टुकड़ों से बारीकी से तैयार किया जाता है और बाद में पूरी तरह पॉलिश कर इसे आकर्षक रूप दिया जाता है. देखने में यह कप काफी खूबसूरत लगता है और रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए भी उपयुक्त है. कारीगरों के अनुसार, एक हफ्ते में करीब 50 ऐसे कप तैयार किए जाते हैं.

बास के प्रोडक्ट

बांस से बने कुछ ऐसे खास प्रोडक्ट भी तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें घर की दीवारों पर टांगकर सजावट में इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके साथ ही बांस के कारीगर इन दिनों बांस की घड़ियां भी बना रहे हैं, जो देखने में बेहद आकर्षक लगती हैं. इन्हें तैयार करने में 2 से 3 दिन का समय लगता है और ग्राहक की पसंद के अनुसार इन पर मनचाहा रंग और पॉलिश भी की जा सकती है, जिससे ये घर की सजावट में एक अलग पहचान बनाती हैं.

बास के प्रोडक्ट

गोरखपुर में तैयार होने वाले बांस के ये प्रोडक्ट अपनी खास बनावट और शानदार डिजाइन के लिए पहचाने जाते हैं. यहां लोग सीधे कारीगरों के पास पहुंचकर अपनी पसंद की कुर्सियां बनवाते हैं, तो कोई घर सजाने के लिए डेकोरेटिव आइटम ऑर्डर करता है. खास बात यह है कि कारीगर कम दाम में लोगों की जरूरत और पसंद के अनुसार बांस से खूबसूरत और टिकाऊ सामान तैयार कर देते हैं, जिससे ये प्रोडक्ट्स आम लोगों तक आसानी से पहुंच पा रहे हैं.

First Published :

January 29, 2026, 19:29 IST

homeuttar-pradesh

हल्का भी, मजबूत भी! गोरखपुर में ऐसे बनते हैं बांस के अनोखे प्रोडक्ट, देखिए



Source link

Previous Post

कुमार सानू-साधना श्रवण का वो रोमांटिक गाना, जिसमें 5.09 मिनट तक खेतों-खंडहरों में रोमांस करते हैं ऋषि कपूर-मीनाक्षी

Next Post

वर्ल्ड लीजेंड्स T20 लीग में लोकेंद्र सिंह बने स्ट्रेंथ कोच

admin

admin

Next Post
वर्ल्ड लीजेंड्स T20 लीग में लोकेंद्र सिंह बने स्ट्रेंथ कोच

वर्ल्ड लीजेंड्स T20 लीग में लोकेंद्र सिंह बने स्ट्रेंथ कोच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।
  • Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया
  • मायावती ने फिर पलटा अपना फैसला, अब आकाश-दीपिका की कभी नहीं होगी एंट्री, ईशान पर जताया भरोसा
  • BB की X कंटेस्टेंट ने सलमान खान को बताया पाखंडी बेवकूफ, बोलीं- उसने खुद की थी मेरी बॉडी शेमिंग
  • Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।

    by Shantosh Mishra
    September 20, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। पत्रकार वार्ता में स्थानीय समस्याओं की ली जानकारी, निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा बीजपुर (सोनभद्र) बीजपुर थाने...

    Recent News

    अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।

    September 20, 2026
    Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

    Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

    September 20, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News