• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, May 6, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

गणतंत्र दिवस पर चोपन में कांग्रेसियों ने किया ध्वजारोहण, वीर सपूतों व स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
January 26, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

चोपन, सोनभद्र। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सोमवार को चोपन नगर में कांग्रेस पार्टी द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चोपन नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील कुमार ने की। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के वीर सपूतों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया तथा आम जनमानस के बीच मिठाइयाँ वितरित कर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम के आयोजक एवं पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष तथा वरिष्ठ कांग्रेसी स्वतंत्र साहनी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा देश के कर्णधारों के साथ खड़ी रही है और आगे भी देश व जनता के हित में निरंतर संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने और आगे बढ़ाने में वे अपना पूर्ण योगदान देते रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बलवंत कुशवाहा ने युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें जागरूक और सक्रिय होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में फैल रही नफरत को खत्म कर मोहब्बत, भाईचारे और एकता की दुकान खोलने की जरूरत है, तभी देश सच्चे मायनों में प्रगति कर सकता है।
विशिष्ट अतिथि एवं ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सेतराम केसरी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आजादी दिलाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मनरेगा जैसी योजनाओं के नाम बदलकर आम जनता और मजदूरों को भ्रमित कर उनके अधिकार छीनना चाहती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों की लड़ाई हमेशा मजबूती से लड़ती रही है और आगे भी भाजपा सरकार को आईना दिखाकर जनता का हक वापस दिलाने का काम करेगी। वहीं जिला कांग्रेस सचिव मंजू देवी ने वीर सपूतों को याद करते हुए देश की जनता से महात्मा गांधी की विचारधारा और विरासत को बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि गांधी के रास्ते पर चलकर ही देश में शांति, समरसता और विकास संभव है। इस मौके पर पूर्व नगर उपाध्यक्ष अमरेश चंद उपाध्याय, अशफाक कुरैशी, रवि श्रीवास्तव, रमेश सोनी, शब्बीर अंसारी, नूर मोहम्मद, राम कुमार, भरत, ग्राम पंचायत सदस्य शिवलोचन मौर्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम राष्ट्रगान और देश की एकता व अखंडता के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

Previous Post

Australian Open 2026: मेंसिक अचानक ऑस्ट्रेलिया ओपन से हटे, जोकोविच क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Next Post

नौडीहा ग्राम प्रधान ने वार्ड सदस्यों को किया सम्मानित किया।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

नौडीहा ग्राम प्रधान ने वार्ड सदस्यों को किया सम्मानित किया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • 12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?
  • मुरादाबाद की चूड़ियों वाली गली, जहां से देशभर में सजती हैं कलाईयां, थोक दाम पर मिलता है हर रंग का जादू, देखें वीडियो
  • 90s की हर लड़की का फेवरेट था ये गाना, अलका याग्निक ने बनाया अमर, आज भी करता है दिलों पर राज
  • शिक्षा मित्रो के बढ़े हुए मानदेय पर सम्मान समारोह आयोजित।
  • पटवध पेयजल समूह योजना का किये औचक निरीक्षण।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    by admin
    May 6, 2026
    0

    Last Updated:May 05, 2026, 21:10 ISTVinesh Phogat In Fresh Controversy: विनोश फोगाट फिर विवादों में हैं. भारतीय महिला रेसलर को...

    Recent News

    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    May 6, 2026
    मुरादाबाद की चूड़ियों वाली गली, जहां से देशभर में सजती हैं कलाईयां, थोक दाम पर मिलता है हर रंग का जादू, देखें वीडियो

    मुरादाबाद की चूड़ियों वाली गली, जहां से देशभर में सजती हैं कलाईयां, थोक दाम पर मिलता है हर रंग का जादू, देखें वीडियो

    May 6, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News