• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 20, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

Gorakhpur’s Gandhi Ashram is an example of patriotism, with a unique demand for the tricolor flag before January 26th or August 15th.

admin by admin
January 25, 2026
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
Gorakhpur’s Gandhi Ashram is an example of patriotism, with a unique demand for the tricolor flag before January 26th or August 15th.


Last Updated:January 25, 2026, 19:04 IST

Republic Day : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस से पहले गोरखपुर का गांधी आश्रम चर्चा में है. यहां तिरंगा केवल कपड़ा नहीं बल्कि सम्मान और नियमों का प्रतीक है. फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के अनुरूप तैयार होने वाले झंडे सरकारी दफ्तरों और स्कूलों की पहली पसंद हैं. महीनों पहले शुरू होने वाली तैयारी देशभक्ति की सच्ची तस्वीर पेश करती है.

गोरखपुर : पूरा देश 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारियों में जुटा हुआ है. परेड. झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम हर जगह चर्चा में हैं. लेकिन एक सवाल अक्सर अनदेखा रह जाता है कि वह तिरंगा आखिर बनता कहां है जो हर स्कूल. हर सरकारी दफ्तर और हर चौराहे पर शान से लहराता है. इस सवाल का जवाब गोरखपुर का गांधी आश्रम देता है. जहां देशभक्ति भावनाओं से आगे बढ़कर अनुशासन और नियमों के साथ आकार लेती है.

खादी से आगे तिरंगे की पहचान
गोरखपुर का गांधी आश्रम केवल खादी और सूती कपड़ों की बिक्री का केंद्र नहीं है. बल्कि यह वह स्थान है जहां भारतीय राष्ट्रीय ध्वज पूरी गरिमा और निर्धारित मानकों के साथ तैयार किया जाता है. यहां बनने वाला हर तिरंगा फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के अनुरूप होता है. रंगों की गहराई. कपड़े की गुणवत्ता और ध्वज का अनुपात हर स्तर पर जांचा जाता है.

संस्कारों की कार्यशाला है गांधी आश्रम
गांधी आश्रम में तिरंगा बनाना सामान्य सिलाई का काम नहीं माना जाता. यहां काम करने वाले कारीगर इसे राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और सम्मान से जोड़कर देखते हैं. आश्रम प्रबंधन के अनुसार. झंडे के कपड़े के चयन से लेकर कटिंग और सिलाई तक हर प्रक्रिया में फ्लैग कोड का सख्ती से पालन किया जाता है. यही कारण है कि सरकारी और शैक्षणिक संस्थान खुले बाजार के बजाय गांधी आश्रम के तिरंगे को प्राथमिकता देते हैं.

बाजार से अलग भरोसे की पहचान
आजकल बाजार में हर जगह तिरंगे उपलब्ध हैं. लेकिन गांधी आश्रम के झंडों पर लोगों का भरोसा अलग है. खुले बाजार में बिकने वाले कई झंडे न तो सही अनुपात में होते हैं और न ही तय मानकों पर खरे उतरते हैं. इसके विपरीत गांधी आश्रम में मिलने वाले तिरंगों के पैकेट पर उनका साइज. अनुपात और जरूरी जानकारी स्पष्ट रूप से दर्ज होती है.

महीनों पहले शुरू होती है तैयारी
गांधी आश्रम में गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस की तैयारी अंतिम समय पर नहीं की जाती. स्कूलों. सामाजिक संगठनों और सरकारी कार्यालयों से झंडों के ऑर्डर महीनों पहले आने लगते हैं. इसी के अनुसार तिरंगा निर्माण का कार्य भी पहले से शुरू कर दिया जाता है. ताकि गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता न हो.

तिरंगे के हर नियम का पालन
यहां बनने वाले तिरंगे की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 रखा जाता है. रंगों की पहचान भी पूरी तरह निर्धारित मानकों के अनुसार होती है. कपड़े की सिलाई मजबूत होती है ताकि झंडा लंबे समय तक सम्मानपूर्वक उपयोग में लाया जा सके. आश्रम में यह सुनिश्चित किया जाता है कि कोई भी झंडा नियमों से हटकर न बने.

कीमत में सस्ता गुणवत्ता में श्रेष्ठ
गांधी आश्रम में मिलने वाले तिरंगे आम लोगों की पहुंच में हैं. झंडों की कीमत 50 रुपये से शुरू होकर 100 रुपये तक रहती है. कम कीमत के बावजूद गुणवत्ता में कोई कमी नहीं की जाती. यही कारण है कि हर वर्ग के लोग यहां से तिरंगा खरीदना पसंद करते हैं.

गोरखपुर की शांत देशभक्ति का प्रतीक
गांधी आश्रम का तिरंगा शोर नहीं करता. लेकिन हर 26 जनवरी और 15 अगस्त को पूरे गोरखपुर में उसकी मौजूदगी नजर आती है. यह उस शांत देशभक्ति का प्रतीक है जो नियम. सम्मान और जिम्मेदारी के साथ राष्ट्रध्वज को ऊंचा रखती है. गोरखपुर का गांधी आश्रम वास्तव में तिरंगे की गरिमा को जीवित रखने का काम कर रहा है.

Location :

Gorakhpur,Uttar Pradesh

First Published :

January 25, 2026, 19:04 IST

homeuttar-pradesh

बाजार से अलग भरोसे की पहचान, फ्लैग कोड पर खरा उतरता तिरंगा



Source link

Previous Post

पद्म पुरस्कार 2026: धर्मेंद्र, अलका याज्ञनिक, ममूटी समेत कई सम्मानित

Next Post

Australian Open 2026: मेंसिक अचानक ऑस्ट्रेलिया ओपन से हटे, जोकोविच क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

admin

admin

Next Post
Australian Open 2026: मेंसिक अचानक ऑस्ट्रेलिया ओपन से हटे, जोकोविच क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Australian Open 2026: मेंसिक अचानक ऑस्ट्रेलिया ओपन से हटे, जोकोविच क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।
  • Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया
  • मायावती ने फिर पलटा अपना फैसला, अब आकाश-दीपिका की कभी नहीं होगी एंट्री, ईशान पर जताया भरोसा
  • BB की X कंटेस्टेंट ने सलमान खान को बताया पाखंडी बेवकूफ, बोलीं- उसने खुद की थी मेरी बॉडी शेमिंग
  • Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।

    by Shantosh Mishra
    September 20, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। पत्रकार वार्ता में स्थानीय समस्याओं की ली जानकारी, निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा बीजपुर (सोनभद्र) बीजपुर थाने...

    Recent News

    अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।

    September 20, 2026
    Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

    Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

    September 20, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News