• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, March 18, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

पद्म पुरस्कार 2026: धर्मेंद्र, अलका याज्ञनिक, ममूटी समेत कई सम्मानित

admin by admin
January 25, 2026
in बॉलीवुड
0 0
0
पद्म पुरस्कार 2026: धर्मेंद्र, अलका याज्ञनिक, ममूटी समेत कई सम्मानित


Last Updated:January 25, 2026, 18:19 IST

Padma Awards 2026: गणतंत्र दिवस 2026 के खास मौके पर भारत सरकार ने सिनेमा सहित क्षेत्रों की मशहूर शख्सियतों को पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किया. बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, अलका याज्ञनिक और ममूटी को पद्म भूषण, आर माधवन, प्रोसेनजीत चटर्जी, सतीश शाह को पद्म श्री मिला.

ख़बरें फटाफट

Padma Awards 2026: धर्मेंद्र को मिला 'पद्म विभूषण', अलका याग्निक को 'पद्म भूषणधर्मेंद्र को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण.

नई दिल्ली: भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर देश के ‘पद्म पुरस्कारों’ की घोषणा कर दी है. कला, संस्कृति और सिनेमा के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाली कई दिग्गज हस्तियों को इस साल सर्वोच्च नागरिक सम्मानों के लिए चुना गया है. गृह मंत्रालय ने सूची में अभिनय जगत के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र सिंह देओल को मरणोपरांत देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा.

भारतीय संगीत की मशहूर गायिका अलका याज्ञनिक और साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी को ‘उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा’ के लिए पद्म भूषण के लिए चुना गया. कला के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए आर माधवन, प्रोसेनजीत चटर्जी और दिग्गज अभिनेता सतीश शाह (मरणोपरांत) को पद्म श्री से सम्मानित किया गया.

धर्मेंद्र ने हिंदी सिनेमा को दिए 60 साल
भारतीय सिनेमा के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र बॉलीवुड के उन दुर्लभ अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने पिछले छह दशकों से दर्शकों के दिलों पर राज किया. उन्होंने ‘सत्यकाम’ जैसी क्लासिक फिल्मों में अपने संजीदा अभिनय, ‘शोले’ और ‘प्रतिज्ञा’ जैसी फिल्मों में शानदार एक्शन और ‘चुपके चुपके’ जैसी कॉमेडी फिल्मों के जरिए अपने टैलेंट का लोहा मनवाया. अपनी शानदार पर्सनालिटी और विनम्र स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले धर्मेंद्र को सिनेमा में उनके अहम योगदान के लिए साल 2012 में पद्म भूषण से नवाजा गया था. अब उन्हें पद्म विभूषण के लिए चुने जाने से फैंस काफी खुश हैं.

7 बार जीता था फिल्मफेयर बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड
भारतीय संगीत जगत में अलका याग्निक एक ऐसा नाम हैं जिनकी मखमली आवाज ने 90 के दशक और 2000 के शुरुआती दौर को अपनी सुरीली धुन से सजाया. चार दशकों से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने हजारों गाने रिकॉर्ड किए. उन्हें रिकॉर्ड सात बार ‘फिल्मफेयर बेस्ट प्लेबैक सिंगर’ का पुरस्कार मिला है. ‘एक दो तीन’ से लेकर ‘अगर तुम साथ हो’ जैसे कालजयी गीतों को अपनी आवाज देने वाली अलका याग्निक को उनकी कला के प्रति समर्पण के लिए भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण (2026) से सम्मानित किया गया है.

आर माधवन का फिल्मी जुनून
एक्टर आर माधवन ने तमिल से लेकर हिंदी फिल्मों तक अपनी एक अलग पहचान बनाई है. ‘रहना है तेरे दिल में’ के चॉकलेटी बॉय से लेकर ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ के गंभीर वैज्ञानिक तक, उनके अभिनय का विस्तार बेहद शानदार रहा है. आर माधवन को न केवल उनके सहज अभिनय और ‘3 इडियट्स’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाना जाता है, बल्कि एक निर्देशक के रूप में भी उन्होंने अपनी काबिलियत साबित की है. सिनेमा के प्रति उनके इसी जुनून और योगदान के लिए उन्हें साल 2026 में पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

January 25, 2026, 18:19 IST

homeentertainment

Padma Awards 2026: धर्मेंद्र को मिला ‘पद्म विभूषण’, अलका याग्निक को ‘पद्म भूषण



Source link

Previous Post

युवाओं को रोजगार, डीलरों के साथ व्यवसायिक सम्बन्ध सुदृढ़: डॉ.धर्मवीर तिवारी।

Next Post

Gorakhpur’s Gandhi Ashram is an example of patriotism, with a unique demand for the tricolor flag before January 26th or August 15th.

admin

admin

Next Post
Gorakhpur’s Gandhi Ashram is an example of patriotism, with a unique demand for the tricolor flag before January 26th or August 15th.

Gorakhpur's Gandhi Ashram is an example of patriotism, with a unique demand for the tricolor flag before January 26th or August 15th.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।
  • जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।
  • अधिवक्ता सच्चिदानंद मिश्रा की हत्या दुःखद– राकेश शरण मिश्र।
  • कोटा की बेटी ने खेल में लहराया परचम, स्पोर्ट्स कोटे से मिली सरकारी नौकरी, संघर्ष से पाया मुकाम
  • Best Bajra Varieties for Summer | Farming Ideas for farmers | बाजरा की खेती से मुनाफा | बाजरे की उन्नत किस्में |

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।

    by Shantosh Mishra
    March 18, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। सोनभद्र। अवगत कराना है कि थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत रॉबर्ट्सगंज– पन्नूगंज मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर ट्रेनों...

    Recent News

    रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।

    March 18, 2026

    जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

    March 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News