• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, May 9, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

गरीब असहाय बंदियों के लिए वरदान साबित हो रहा लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम: शैलेंद्र यादव।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
January 21, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा हो रहा संचालन।

सोनभद्र। गरीब असहाय बंदियों के लिए वरदान साबित हो रहा है जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत संचालित लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम। उक्त बातें अपर जनपद न्यायाधीश/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र शैलेंद्र यादव ने बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में कही है। सचिव ने कहा कि अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष सत्र न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट सोनभद्र आबिद शमीम की अदालत में वर्ष 2023 के हत्या के प्रयास मामले में जो दुद्धी कोतवाली क्षेत्र की घटना थी के प्रकरण में गरीब असहाय का लंबे समय से जेल में निरुद्ध बंदी  अजीत पटेल पुत्र संतोष पटेल निवासी ग्राम बीड़र, थाना दुद्धी, जिला सोनभद्र के मामले में उसका कोई पैरोकार न होने पर अदालत ने प्राधिकरण को पत्र भेजकर बंदी को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान कराने के लिए कहा था। जिसे संज्ञान लेकर सत्यारमण त्रिपाठी डिप्टी चीफ एलएडीसी काउंसिल को गरीब असहाय बंदी अजीत पटेल के मुकदमें की पैरवी के लिए नियुक्त किया गया। जिसका नतीजा रहा कि काउंसिल द्वारा मुकदमें की प्रभावी पैरवी कर त्वरित विचारण कराया गया और अदालत ने अभियुक्त अजीत पटेल के विरुद्ध लगाए गए आरोप से साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया। जबकि कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने, भद्दी भद्दी गाली देते हुए जान मारने की धमकी के साथ ही जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगाया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि अन्य अदालतों से भी गरीब असहाय बंदियों की पैरवी के लिए प्राधिकरण के पास काउंसिल नियुक्त करने के लिए पत्र आ रहा है। जिसमें सत्यारमण त्रिपाठी डिप्टी चीफ एलएडीसी काउंसिल को पैरवी के लिए नियुक्त किया जा रहा है।जिसका बखूबी लाभ मिल रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप कार्य होने से गरीब असहाय बंदियों के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत संचालित लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम निश्चित तौर पर वरदान साबित हो रहा है। इसलिए निःशुल्क पैरवी के लिए गरीब असहाय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रार्थना पत्र देकर लाभ ले सकते हैं।

Previous Post

जनपद के 04 जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालयों/राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में प्रवेश प्रारम्भ।

Next Post

पॉक्सो एक्ट: दोषी विकास सिंह उर्फ बिक्की सिंह को 20 वर्ष की कठोर कैद।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

पॉक्सो एक्ट: दोषी विकास सिंह उर्फ बिक्की सिंह को 20 वर्ष की कठोर कैद।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • अंडर-17 महिला एशियाई कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर भारत ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में जगह बनने से एक जीत दूर
  • सुवेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या के तार UP से जुड़े, जांच के लिए संभल-बदायूं पहुंची बंगाल पुलिस
  • सेलिना जेटली के पति पर घरेलू हिंसा का आरोप, पीटर हाग के खिलाफ एफआईआर दर्ज, ‘लुक आउट सर्कुलर’ भी जारी
  • दुद्धी पुलिस द्वारा अलग अलग मुकदमें में 2 अभियुक्त गिरफ्तार।
  • विस्तारित क्षेत्र में विकास कार्यों का शिलान्यास, पेयजल पाइपलाइन व सड़क निर्माण शुरू।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    अंडर-17 महिला एशियाई कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर भारत ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में जगह बनने से एक जीत दूर

    अंडर-17 महिला एशियाई कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर भारत ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में जगह बनने से एक जीत दूर

    by admin
    May 9, 2026
    0

    Last Updated:May 08, 2026, 21:24 ISTIndia beat Lebanon: भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने लेबनान को 4-0 से हराकर एएफसी अंडर-17...

    Recent News

    अंडर-17 महिला एशियाई कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर भारत ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में जगह बनने से एक जीत दूर

    अंडर-17 महिला एशियाई कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर भारत ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में जगह बनने से एक जीत दूर

    May 9, 2026
    सुवेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या के तार UP से जुड़े, जांच के लिए संभल-बदायूं पहुंची बंगाल पुलिस

    सुवेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या के तार UP से जुड़े, जांच के लिए संभल-बदायूं पहुंची बंगाल पुलिस

    May 9, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News