• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, August 6, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

ग्राम देवता श्री लाखन वीर बाबा वार्षिकोत्सव का हुआ शुभारंभ, अखंड हरि कीर्तन के बाद होगा विशाल भंडारा।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
January 13, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

चोपन/सोनभद्र। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ग्राम देवता श्री लाखन वीर बाबा के वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम श्रद्धा व उत्साह के साथ प्रारंभ हो गया है। इस अवसर पर नगर पंचायत चोपन द्वारा मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई का कार्य कराया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुगम वातावरण मिल सके। नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत हाईडील कॉलोनी के समीप सोन नदी के तट पर स्थित ग्राम देवता श्री लाखन वीर बाबा का प्राचीन मंदिर क्षेत्रवासियों की गहरी आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। लोकमान्यता के अनुसार यहां सच्चे मन से की गई मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं। इसी विश्वास के चलते वार्षिकोत्सव के अवसर पर दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं।
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए नगर पंचायत कर्मियों द्वारा मंदिर परिसर, संपर्क मार्गों एवं आसपास की झाड़ियों की समुचित साफ-सफाई कराई गई है। साथ ही प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्थानीय श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में 13 तारीख से 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात विधि-विधान से पूजा-पाठ, हवन एवं अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि श्री लाखन वीर बाबा के प्रति लोगों की आस्था वर्षों से चली आ रही है। यह वार्षिकोत्सव न केवल धार्मिक आयोजन है, बल्कि सामाजिक समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का भी माध्यम बन चुका है। नगर पंचायत एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं में प्रसन्नता देखी जा रही है। लोगों को विश्वास है कि इस वर्ष का वार्षिकोत्सव शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और भव्य रूप में संपन्न होगा | इस दौरान पं शारदा पाठक, अमरनाथ शाहनी,दया यादव,लोकनाथ केशरी,अप्पू गुप्ता, बलवंत कुशवाहा, राजेश गुप्ता, प्रमोद केशरी, संजय शाहनी,तेजबली सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे|

Previous Post

MC Mary Kom Onler Controversy: मैरीकॉम का जूनियर बॉक्सर से था अफेयर, धोखाधड़ी का आरोप लगने के बाद पति ओनलर ने तोड़ी चुप्पी, प्राइवेट चैट सार्वजनिक करने को तैयार

Next Post

उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के मुकेश जायसवाल अध्यक्ष सचिव बने प्रमोद मिश्रा।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के मुकेश जायसवाल अध्यक्ष सचिव बने प्रमोद मिश्रा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • बिजली संकट पर मंत्री एके शर्मा का बड़ा ऐक्शन, एक्सईएन निलंबित, चीफ को प्रतिकूल प्रविष्टि, एई को चेताया, Uttar-pradesh Hindi News
  • नरसिंहपुर के गोटेगांव में 8 वर्षीय बच्ची की हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मामला, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • मुरैना के सिकारोड़ी में कीचड़ भरी सड़क पर बच्ची का सवाल वायरल, ग्रामीणों ने पक्की सड़क की मांग उठाई, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • डिंडौरी के करंजिया में सहायक यंत्री को कार्यमुक्त करने की मांग, सरपंचों ने 3 दिन का अल्टीमेटम दिया, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • शिवपुरी में भगवान शिव-पार्वती की मूर्तियों से अभद्रता, आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने निकाला जुलूस

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    बिजली संकट पर मंत्री एके शर्मा का बड़ा ऐक्शन, एक्सईएन निलंबित, चीफ को प्रतिकूल प्रविष्टि, एई को चेताया, Uttar-pradesh Hindi News

    बिजली संकट पर मंत्री एके शर्मा का बड़ा ऐक्शन, एक्सईएन निलंबित, चीफ को प्रतिकूल प्रविष्टि, एई को चेताया, Uttar-pradesh Hindi News

    by admin
    August 6, 2026
    0

    उत्तर प्रदेश में अलग अलग जिलों में बिजली संकट को लेकर उर्जा मंत्री एके शर्मा का गुस्सा अधिकारियों पर फूटा...

    Recent News

    बिजली संकट पर मंत्री एके शर्मा का बड़ा ऐक्शन, एक्सईएन निलंबित, चीफ को प्रतिकूल प्रविष्टि, एई को चेताया, Uttar-pradesh Hindi News

    बिजली संकट पर मंत्री एके शर्मा का बड़ा ऐक्शन, एक्सईएन निलंबित, चीफ को प्रतिकूल प्रविष्टि, एई को चेताया, Uttar-pradesh Hindi News

    August 6, 2026
    नरसिंहपुर के गोटेगांव में 8 वर्षीय बच्ची की हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मामला, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    नरसिंहपुर के गोटेगांव में 8 वर्षीय बच्ची की हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मामला, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 6, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News