• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, June 24, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

MC Mary Kom breaks silence on divorce: हां, मैं अपने पति से अलग हो चुकी हूं, मैरीकॉम ने तलाक पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

admin by admin
January 11, 2026
in खेल
0 0
0
MC Mary Kom breaks silence on divorce: हां, मैं अपने पति से अलग हो चुकी हूं, मैरीकॉम ने तलाक पर पहली बार तोड़ी चुप्पी


नई दिल्ली. मैंने जो कुछ भी हासिल किया, उसका क्या मतलब है.’ भारत की मशहूर बॉक्सर एमसी मैरीकॉम ने अपने जीवन के सबसे मुश्किल समय के बारे में बात की. जिसमें तलाक का दर्द, दिवालिया होने की कगार और भावनात्मक कमजोरी शामिल थी. छह बार की वर्ल्ड चैंपियन, ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट और कई सम्मान जीत चुकीं 43 साल की मैरीकॉम ने कहा कि उन्होंने अपनी बात इसलिए सबके सामने रखी क्योंकि सोशल मीडिया और खबरों में उनके बारे में गलत बातें बहुत बढ़ गई हैं, जिसमें उनकी हालत का मजाक उड़ाया जा रहा है.

भारतीय ओलंपिक संघ के एक कार्यक्रम में अहमदाबाद गई एमसी मैरीकॉम (MC Mary Kom) ने फोन पर इंटरव्यू में कहा, ‘जिन लोगों को मेरे साथ क्या हुआ, इसका कुछ भी पता नहीं है, वे मुझे लालची कह रहे हैं. हां, मैं अब अपने पति ऑनलर से अलग हो चुकी हूं और इसे दो साल से ज्यादा हो गए हैं.’ मैरीकॉम और उनके साथी मणिपुरी ऑनलर की शादी बीस साल से ज्यादा चली और 2023 में उनके तलाक ने परिवार और जानने वालों को हैरान कर दिया. उन्होंने कहा, ‘जब तक मैं खेल रही थी और मेरी फाइनेंशियल हालत में मेरा कम दखल था, तब तक सब ठीक था. लेकिन 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले जब मुझे चोट लगी, तब मुझे लगा कि मैं झूठ की जिंदगी जी रही थी.’

MC Mary Kom, MC Mary Kom divorce, MC Mary Kom divorce onler, MC Mary Kom married onler, MC Mary Kom breaks silence divorce, MC Mary Kom divorce onler, एमसी मैरीकोम, मैरीकोम तलाक, मैरीकोम ओनलर तलाक
एमसी मैरीकोम ने खुलासा कर दिया है कि वह अपने पति ओनलर से तलाक ले चुकी हैं.

‘मैं कई महीनों तक बिस्तर पर रही’
मैरीकॉम ने कहा, ‘मैं कई महीनों तक बिस्तर पर रही. उसके बाद मुझे चलने के लिए सहारे की जरूरत पड़ी. तब मुझे अहसास हुआ कि जिस इंसान पर मैंने भरोसा किया था, वह वैसा नहीं था जैसा मैंने सोचा था. मैं नहीं चाहती थी कि यह सब दुनिया के सामने तमाशा बने, इसलिए कई बार सुलह की कोशिश के बाद मैंने तलाक ले लिया.’ उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने परिवार और उनके परिवार को बताया कि ऐसा ज्यादा समय तक नहीं चल सकता और वे समझ गए. मुझे उम्मीद थी कि यह मामला निजी रहेगा, लेकिन पिछले एक साल से मुझे बदनाम करने की कोशिश हो रही है. मैंने सोचा था कि मैं कोई जवाब नहीं दूंगी, लेकिन मेरी चुप्पी को गलत समझा जाने लगा और आरोप बढ़ते चले गए.’ फरीदाबाद में रहने वाली पूर्व राज्यसभा सांसद ने आरोप लगाया कि उनके साथ करोड़ों की धोखाधड़ी हुई है और उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से खरीदी गई जमीन भी खो दी है.

‘वह लगातार कर्ज लेता रहा’
उन्होंने कहा, ‘वह लगातार कर्ज लेता रहा, मेरी प्रॉपर्टी को गिरवी रखता रहा जिसे उसने अपने नाम पर ट्रांसफर कर दिया था. उसने चुराचंदपुर के लोगों से पैसे उधार लिए थे और उनसे वसूली के लिए उन्होंने गैंग के जरिए जमीन पर कब्जा कर लिया है.’ इस बारे में जब ऑनलर से बात की गई तो उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया और कहा कि वह किसी गलत काम में शामिल नहीं रहे हैं.

‘ऐसी खबरें आ रही हैं जिनमें मुझे लालची बताया जा रहा है’
मैरीकॉम ने मीडिया में बदनामी पर अपनी तकलीफ बताई. उन्होंने कहा, ‘ऐसी खबरें आ रही हैं जिनमें मुझे लालची बताया जा रहा है और कहा जा रहा है कि मैंने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए मजबूर किया. मैंने ऐसा कुछ नहीं किया. जो बातें सिर्फ मेरे और उनके बीच हुई थीं, उन्हें अखबारों में छापा जा रहा है ताकि मुझे विलेन दिखाया जा सके. मेरे कैरेक्टर पर सवाल उठाए जा रहे हैं. मुझे कभी न कभी जवाब देना ही था.’

‘मेरी उपलब्धियों का क्या फायदा’
मैरीकॉम ने कहा, ‘मेरी उपलब्धियों का क्या फायदा? क्या मतलब? मैं पूरी तरह टूट चुकी हूं. मेरे पास दुख मनाने का भी वक्त नहीं है, क्योंकि मुझे चार बच्चों की देखभाल करनी है, मेरे माता-पिता मुझ पर निर्भर हैं.’ उन्होंने कहा, ‘मैंने कोई पुलिस शिकायत नहीं की है और न ही मेरी ऐसी कोई मंशा है. बस मुझे अकेला छोड़ दो, मुझे बदनाम करना बंद कर दो.’ मैरीकॉम के तीन बेटे हैं, जिनमें जुड़वां बेटे भी हैं. उनकी एक बेटी भी है जो सबसे छोटी है.



Source link

Previous Post

देवरिया के इस अवैध मजार पर चला बुलडोजर, खाली होने के बाद ध्वस्तीकरण का काम शुरू, तोड़ा जा रहा गुंबद

Next Post

एक साल में रिलीज हुईं दो फिल्में, दोनों हुईं हिट, एक मानी जाती है मास्टरपीस, कालजयी थे डायलॉग – Rajesh khanna Sharmila Tagore safar Anand superhit movies both widely considered Bollywood masterpiece poignant cult classic timeless hindi film

admin

admin

Next Post
एक साल में रिलीज हुईं दो फिल्में, दोनों हुईं हिट, एक मानी जाती है मास्टरपीस, कालजयी थे डायलॉग – Rajesh khanna Sharmila Tagore safar Anand superhit movies both widely considered Bollywood masterpiece poignant cult classic timeless hindi film

एक साल में रिलीज हुईं दो फिल्में, दोनों हुईं हिट, एक मानी जाती है मास्टरपीस, कालजयी थे डायलॉग - Rajesh khanna Sharmila Tagore safar Anand superhit movies both widely considered Bollywood masterpiece poignant cult classic timeless hindi film

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • जिला कारागार गुरमा का जिला जज, जिलाधिकारी, सीजीएम, एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा आकस्मिक निरीक्षण।
  • मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण की ओर सशक्त पहल।
  • गो-पालन से खुलेंगे आर्थिक समृद्धि के द्वार।
  • जनपद सोनभद्र में 22 जून से 21 अगस्त 2026 तक धारा-163 लागू।
  • मोहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, तीन सुपर जोन और दस सेक्टर बनाए गए।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    जिला कारागार गुरमा का जिला जज, जिलाधिकारी, सीजीएम, एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा आकस्मिक निरीक्षण।

    by Shantosh Mishra
    June 24, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। सोनभद्र। आज दिनांक 26.06.2026 को जिला कारागार गुरमा, जनपद सोनभद्र का माननीय जिला जज सोनभद्र, जिलाधिकारी सोनभद्र,...

    Recent News

    जिला कारागार गुरमा का जिला जज, जिलाधिकारी, सीजीएम, एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा आकस्मिक निरीक्षण।

    June 24, 2026

    मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण की ओर सशक्त पहल।

    June 24, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News