• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, March 18, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

एसबीए चुनाव: 969 में से सिर्फ 20 वकील मतदाताओं ने किया टेंडर मतदान।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
January 9, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

-13 जनवरी को होगा पूर्ण मतदान, 14 जनवरी को होगी मतगणना।

-अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद पर है मुकाबला।

-प्रत्याशियों ने कचहरी में वकील मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।

सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन वर्ष 2026-2027 के चुनाव के लिए शुक्रवार को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिए एसबीए सभागार में टेंडर मतदान कराया गया। कुल 969 वकील मतदाता हैं, जिनमें से सिर्फ 20 वकील मतदाताओं ने टेंडर मतदान किया। 13 जनवरी को पूर्ण मतदान कराया जाएगा जबकि 14 जनवरी को मतगणना के बाद विजयी पदाधिकारियों को एल्डर कमेटी चेयरमैन के जरिए शपथ दिलाई जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुरेश सिंह एडवोकेट ने बताया कि जो वकील मतदाता किसी कार्य से बाहर जाना चाहते हैं उनके लिए शुक्रवार को टेंडर मतदान कराया गया। कुल 20 वकील मतदाताओं ने टेंडर के जरिए अपना मतदान किया। जिसमें आशीष कुमार, आशुतोष कुमार, लल्लन सिंह, ओमप्रकाश सिंह,श्री निवास मिश्र, श्याम कुमार, सुरेंद्र कुमार, महाराज तिवारी, भूपेंद्र नाथ सिंह, पुष्पराज पांडेय, कैलाश नाथ सिंह, सुरेश चंद्र दुबे, विनोद कुमार जायसवाल, कृष्णानंद मिश्र, अजय कुमार सिंह, संदीप मिश्रा, राघवेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र कुमार तिवारी, सतीश कुमार शुक्ला व राधाकांत द्विवेदी शामिल हैं। सहायक चुनाव अधिकारी रणछोर प्रसाद पांडेय एडवोकेट ने बताया कि 13 जनवरी को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिए 949 वकील मतदाता मतदान करेंगे। चार पदों के लिए कुल 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिसमें अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक 6 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं महामंत्री पद पर 4, कोषाध्यक्ष पद पर 3 व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं, जिनके लिए मतदान होगा। 14 जनवरी को मतगणना होगी और उसी दिन एल्डर कमेटी चेयरमैन के जरिए विजयी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। शेष पदों पर 19 पदाधिकारियों का अकेला पर्चा दाखिल करने की वजह से निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। प्रत्याशियों ने शुक्रवार को कचहरी में वकील मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।

Previous Post

वीडियो में देखें हैदराबाद के जिस अकादमी ने भारत को दिए ओलंपिक मेडलिस्ट और रैकेट से रचा इतिहास!

Next Post

कूड़ा प्रबंधन के लिए वाराणसी मंडल में शुरू होगी एक नई पहल–डीडी पंचायत।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

कूड़ा प्रबंधन के लिए वाराणसी मंडल में शुरू होगी एक नई पहल–डीडी पंचायत।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।
  • जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।
  • अधिवक्ता सच्चिदानंद मिश्रा की हत्या दुःखद– राकेश शरण मिश्र।
  • कोटा की बेटी ने खेल में लहराया परचम, स्पोर्ट्स कोटे से मिली सरकारी नौकरी, संघर्ष से पाया मुकाम
  • Best Bajra Varieties for Summer | Farming Ideas for farmers | बाजरा की खेती से मुनाफा | बाजरे की उन्नत किस्में |

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।

    by Shantosh Mishra
    March 18, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। सोनभद्र। अवगत कराना है कि थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत रॉबर्ट्सगंज– पन्नूगंज मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर ट्रेनों...

    Recent News

    रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।

    March 18, 2026

    जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

    March 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News