• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, March 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

एसपी सोनभद्र के निर्देशन में पशु तस्करों पर शिकंजा।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
January 9, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

गोवंशीय पशु तस्करी पर दुद्धी पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

रात में नाकाबंदी के दौरान 02 पशु तस्कर गिरफ्तार, वाहन व पशु बरामद।

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अवैध शराब तस्करी, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, पशु तस्करी एवं मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी दुद्धी के दिशा-निर्देशन में थाना दुद्धी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 08.01.2026 को थाना दुद्धी पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक संगठित गैंग द्वारा गोवंशीय पशुओं को वध हेतु अवैध रूप से परिवहन कर झारखण्ड के रास्ते पश्चिम बंगाल भेजा जाता है तथा आज पुनः एक महिन्द्रा बोलेरो पिकअप वाहन संख्या UP70QT 4205 से गोवंशीय पशुओं को लादकर हाथीनाला तिराहा की ओर से लाया जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना दुद्धी पुलिस द्वारा रजखड़ थाना गेट से लगभग 100 मीटर आगे सड़क पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग प्रारंभ की गई। कुछ समय पश्चात उक्त पिकअप वाहन हाथीनाला की ओर से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को चेकिंग करता देख चालक द्वारा वाहन भगाने का प्रयास किया गया, जिसे पुलिस बल की तत्परता से समय लगभग 23:10 बजे पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम सुरेन्द्र भारती पुत्र स्व0 लालमनी भारती, निवासी ग्राम बिलारी, थाना हण्डिया, जनपद प्रयागराज, उम्र लगभग 22 वर्ष, लवकुश यादव पुत्र कमलेश कुमार, निवासी ग्राम भेलसी, थाना हण्डिया, जनपद प्रयागराज, उम्र लगभग 20 वर्ष, बताया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 02 राशि गाय एवं 01 राशि बछिया लदी हुई पाई गईं, जिनके मुँह क्रूरतापूर्वक बंधे हुए थे। अभियुक्तों द्वारा गोवंशीय पशुओं को अवैध रूप से वध हेतु तस्करी कर ले जाया जा रहा था उक्त दोनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0 07/2026, धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक/समय –*

दिनांक 08.01.2026, समय 23:10 बजे
स्थान – रजखड़ थाना गेट, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण –*
सुरेन्द्र भारती पुत्र स्व0 लालमनी भारती, निवासी ग्राम बिलारी, थाना हण्डिया, जनपद प्रयागराज, उम्र 22 वर्ष
लवकुश यादव पुत्र कमलेश कुमार, निवासी ग्राम भेलसी, थाना हण्डिया, जनपद प्रयागराज, उम्र 20 वर्ष

*बरामदगी का विवरण –*
• 02 राशि गाय
• 01 राशि बछिया
• 01 अदद पिकअप वाहन संख्या UP70QT 4205

*गिरफ्तारी/बरामदगी में सम्मिलित पुलिस टीम –*
प्र0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र
व0उ0नि0 कुँवर सिंह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र
हे0का0 भागीचन्द्र प्रसाद, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र
हे0का0 मनमोहन सिंह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र
हे0का0 राजेश सिंह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र
हे0का0 अमरजीत कुमार, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र

Previous Post

डॉ बृजेश महादेव की काव्य कृति “प्रणय पुंजिका” विश्व पुस्तक मेले में शामिल।

Next Post

दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त पर बीजपुर पुलिस का शिकंजा।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त पर बीजपुर पुलिस का शिकंजा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
  • राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!
  • Dhurandhar 2 Live Updates: रणवीर के लिए हुई ‘ऑस्कर’ की डिमांड, ‘धुरंधर 2’ देख बावले हुए फैन
  • रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।
  • जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    by admin
    March 18, 2026
    0

    Last Updated:March 18, 2026, 22:49 ISTIndia world cup hockey schedule: एफआईएच ने हॉकी विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान...

    Recent News

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    March 18, 2026
    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    March 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News