• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, August 7, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

स्कूल खोलने की शिकायत पर हमला प्रबंधक पर युवक के पिता को लाठी से पीटने का लगा आरोप।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
January 8, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

विंध्यज्योति संवाददाता। राजन जायसवाल।

कोन/सोनभद्र । कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा में शीतलहर के दौरान स्कूल खोलने की शिकायत के बाद एक युवक के पिता पर हमला करने का आरोप लगा है। आरोप है कि विद्यालय प्रबंधक ने लाठी-डंडों से हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा गांव स्थित आदर्श पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से संबंधित है। जिलाधिकारी के स्पष्ट आदेशों के बावजूद शीतलहर के बीच विद्यालय संचालित किया जा रहा था।

कचनरवा निवासी बीए प्रथम वर्ष के छात्र ब्रह्म प्रकाश त्रिपाठी ने स्कूल खुले होने का वीडियो बनाया था। उन्होंने प्रशासनिक आदेशोंका उल्लंघन कर शीतलहर में स्कूल संचालित करने पर सवाल उठाए थे। यह वीडियो वायरल हो गया था।

वीडियो वायरल होने के बाद कचनरवा बाजार में विद्यालय प्रबंधक धनंजय तिवारी और ब्रह्म प्रकाश के पिता रामपियुष त्रिपाठी के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि यह विवाद गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया।

आरोप है कि प्रबंधक धनंजय तिवारी ने रामपियुष त्रिपाठी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में रामपियुष त्रिपाठी के सिर में गंभीर चोटें आईं।

मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत किया। सूचना मिलने पर कोन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल रामपियुष त्रिपाठी को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

सभी पर्चे वैध, किसी प्रत्याशी ने नहीं लिया पर्चा वापस।

Next Post

रायपुर पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार एवं पशु तस्करी में प्रयुक्त वाहन सीज।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

रायपुर पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार एवं पशु तस्करी में प्रयुक्त वाहन सीज।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • धनबाद में गरजा बुलडोजर! BCCL ने ढहा दिए 16 घर; क्या थी वजह, Jharkhand Hindi News
  • मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? सवाल सुनते ही मुस्कुराकर चल दिए नीतीश के बेटे, Bihar Hindi News
  • रात के अंधेरे में चालक ने जंगल में घुसाई रोडवेज बस, रास्ते भर राम-राम जपते रहे यात्री, Uttar-pradesh Hindi News
  • मिशन 2027 से पहले यूपी कांग्रेस में बड़ा बदलाव, सभी छह सहप्रभारी हटाए गए, किसे मिली नई जिम्मेदारी, Uttar-pradesh Hindi News
  • अभिनेता पवन सिंह की फिल्म वांटेड के निर्माता जसवंत गिरफ्तार, मुंबई से पकड़कर बनारस लाई पुलिस, Uttar-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    धनबाद में गरजा बुलडोजर! BCCL ने ढहा दिए 16 घर; क्या थी वजह, Jharkhand Hindi News

    धनबाद में गरजा बुलडोजर! BCCL ने ढहा दिए 16 घर; क्या थी वजह, Jharkhand Hindi News

    by admin
    August 7, 2026
    0

    झारखंड में लगातार बुलडोजर ऐक्शन चल रहा है। इस दौरान धनबाद के सोनारडीह ओपी क्षेत्र के टंडाबाड़ी में भू-धंसान प्रभावित...

    Recent News

    धनबाद में गरजा बुलडोजर! BCCL ने ढहा दिए 16 घर; क्या थी वजह, Jharkhand Hindi News

    धनबाद में गरजा बुलडोजर! BCCL ने ढहा दिए 16 घर; क्या थी वजह, Jharkhand Hindi News

    August 7, 2026
    मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? सवाल सुनते ही मुस्कुराकर चल दिए नीतीश के बेटे, Bihar Hindi News

    मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? सवाल सुनते ही मुस्कुराकर चल दिए नीतीश के बेटे, Bihar Hindi News

    August 7, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News