• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, August 7, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

कोहरे और पाले ने बिगाड़ दिया है सरसों का हाल, तो खेतों में कर लें ये छोटा सा काम.. खत्म हो जाएगी सारी टेंशन

admin by admin
January 2, 2026
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
कोहरे और पाले ने बिगाड़ दिया है सरसों का हाल, तो खेतों में कर लें ये छोटा सा काम.. खत्म हो जाएगी सारी टेंशन


Last Updated:January 02, 2026, 17:43 IST

खेतों में गिरने वाला पाला पौधों की ऊपरी सतह पर जम जाता है, जिससे कोशिकाएं क्षतिग्रस्त हो जाती हैं. इसका सीधा असर फसल की बढ़वार और दाने बनने की प्रक्रिया पर पड़ता है. ऐसे में किसानों को सलाह दी जा रही है कि सर्दी के मौसम में खेत में पर्याप्त नमी बनाए रखें.

ख़बरें फटाफट

कन्नौज: कन्नौज में कड़ाके की ठंड और लगातार गिरते तापमान का असर रबी फसलों पर साफ दिखाई देने लगा है. खासकर सरसों की फसल इस समय पाले और शीत लहर की चपेट में आने का खतरा झेल रही है. कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि समय रहते उचित देखभाल न की जाए, तो पाला सरसों के पौधों की पत्तियों, फूलों और फलियों को भारी नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे उत्पादन में गिरावट आना तय है.

क्या करें उपाय

विशेषज्ञों के अनुसार खेतों में गिरने वाला पाला पौधों की ऊपरी सतह पर जम जाता है, जिससे कोशिकाएं क्षतिग्रस्त हो जाती हैं. इसका सीधा असर फसल की बढ़वार और दाने बनने की प्रक्रिया पर पड़ता है. ऐसे में किसानों को सलाह दी जा रही है कि सर्दी के मौसम में खेत में पर्याप्त नमी बनाए रखें. यदि मिट्टी में नमी बनी रहती है, तो पाले का प्रभाव काफी हद तक कम किया जा सकता है.

कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि हल्की सिंचाई करने से खेत का तापमान संतुलित रहता है. सिंचाई से जमीन की ऊष्मा बनी रहती है, जिससे पाले के जमने की संभावना कम हो जाती है. खासकर जब मौसम विभाग द्वारा अत्यधिक ठंड या पाले की चेतावनी दी जाए, तो रात के समय या सुबह तड़के हल्की सिंचाई करना लाभकारी साबित होता है. इससे सरसों की फसल सुरक्षित रहती है और फूल झड़ने की समस्या भी कम होती है.

क्या बोले कृषि अधिकारी 

जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता बताते हैं कि सुबह के समय हल्की धूप मिलने पर फसल को कम नुकसान होता है. किसान खेत के चारों ओर धुआं करने या फसल अवशेष जलाकर भी पाले के प्रभाव को कम कर सकते हैं. हालांकि, यह उपाय सावधानी के साथ अपनाने की जरूरत है. किसानों का कहना है कि बदलते मौसम के कारण अब सरसों की खेती में जोखिम बढ़ गया है, कभी अचानक तापमान गिर जाता है, तो कभी कोहरा और पाला फसल को नुकसान पहुंचा देता है. ऐसे में मौसम की नियमित निगरानी और समय पर सिंचाई बेहद जरूरी हो गई है.

सही देखभाल है जरूरी

कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि सही समय पर देखभाल, नमी प्रबंधन और मौसम के अनुसार किए गए उपायों से सरसों की फसल को पाले से बचाया जा सकता है. यदि किसान इन बातों का ध्यान रखें, तो न केवल फसल सुरक्षित रहेगी बल्कि बेहतर पैदावार भी हासिल की जा सकेगी.

About the Author

authorimg

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

Location :

Kanpur,Kanpur Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

January 02, 2026, 17:24 IST

homeuttar-pradesh

कोहरे और पाले ने बिगाड़ दिया है सरसों का हाल, तो खेतों में कर लें ये काम



Source link

Previous Post

हिंदुओं की मौत पर क्यों चुप शाहरुख खान? ऐसा क्या कर दिया कि सबकी नजरों में बन गए गद्दार!

Next Post

Sjoerd Marijne returns womens hockey team: 5 साल बाद फिर भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच बने सोर्ड मारिन

admin

admin

Next Post
Sjoerd Marijne returns womens hockey team: 5 साल बाद फिर भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच बने सोर्ड मारिन

Sjoerd Marijne returns womens hockey team: 5 साल बाद फिर भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच बने सोर्ड मारिन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • दक्षिण काली मंदिर में दिखी माँ की बाल रूप में अद्भुत लीला, साधना में लीन आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज की गोद में आकर बैठी नन्ही बालिका।
  • सिंगरौली में पत्नी, प्रेमी और उसके दोस्त ने रची पति की हत्या की साजिश, 72 घंटे में खुलासा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • 2 राज्य, दोनों में ही BJP की सरकार; केंद्र सरकार सुलझा पाएगी एक दशक पुरानी लड़ाई?, National Hindi News
  • वे हमारे अधिकार छीन रहे, हमारी नौकरियां सब्जियों की तरह बेच रहे; झारखंड में और तेज हुआ छात्रों का आंदोलन, Jharkhand Hindi News
  • धनबाद में गरजा बुलडोजर! BCCL ने ढहा दिए 16 घर; क्या थी वजह, Jharkhand Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    दक्षिण काली मंदिर में दिखी माँ की बाल रूप में अद्भुत लीला, साधना में लीन आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज की गोद में आकर बैठी नन्ही बालिका।

    by Shantosh Mishra
    August 7, 2026
    0

    मंत्रोच्चार, घंटियों और पूजा-अर्चना के बीच घंटों तक गहरी निद्रा में सोती रही बालिका, श्रद्धालुओं ने माना माँ की दिव्य...

    Recent News

    दक्षिण काली मंदिर में दिखी माँ की बाल रूप में अद्भुत लीला, साधना में लीन आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज की गोद में आकर बैठी नन्ही बालिका।

    August 7, 2026
    सिंगरौली में पत्नी, प्रेमी और उसके दोस्त ने रची पति की हत्या की साजिश, 72 घंटे में खुलासा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    सिंगरौली में पत्नी, प्रेमी और उसके दोस्त ने रची पति की हत्या की साजिश, 72 घंटे में खुलासा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 7, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News