• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, August 7, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

अव्यवस्था की भेंट चढ़ा अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का वार्षिकोत्सव, अभिभावक लौटने को मजबूर।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
December 28, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

रेणुकूट। नगर स्थित एक अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय में शनिवार की शाम आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम अव्यवस्थाओं के कारण चर्चा का विषय बन गया। कार्यक्रम में आमंत्रित अभिभावकों और अतिथियों की संख्या के अनुरूप बैठने की समुचित व्यवस्था न होने से बड़ी संख्या में लोगों को बिना कार्यक्रम देखे ही वापस लौटना पड़ा। इस स्थिति से नाराज लोग आयोजकों को कोसते हुए नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विद्यालय प्रबंधन द्वारा वार्षिकोत्सव के लिए बड़ी संख्या में लोगों को आमंत्रण भेजे गए थे, लेकिन कार्यक्रम स्थल पर कुर्सियों की व्यवस्था बेहद कम थी। हालात यह रहे कि कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही अधिकांश कुर्सियां भर गईं और बाद में पहुंचे अभिभावकों को खड़े रहना पड़ा। कुछ देर इंतजार के बाद जब बैठने की कोई व्यवस्था नहीं हुई तो कई लोग नाराज होकर कार्यक्रम स्थल से लौट गए।
अभिभावकों का आरोप है कि कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों को ही अधिकांश कुर्सियों पर बैठा दिया गया, जबकि उनके माता-पिता और परिवार के सदस्य खड़े रहने को मजबूर रहे। लोगों का कहना था कि वार्षिकोत्सव जैसे महत्वपूर्ण आयोजन में बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था की जानी चाहिए थी, लेकिन विद्यालय प्रबंधन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इसी बीच एक और बात को लेकर भी अभिभावकों में नाराजगी देखने को मिली। विद्यालय परिसर में वार्षिकोत्सव के दौरान चाय और कॉफी का स्टॉल लगाया गया था, जहां अभिभावकों से इसके पैसे वसूले गए। अभिभावकों का कहना था कि नगर के कई अन्य विद्यालयों में जब इस तरह के वार्षिकोत्सव आयोजित होते हैं, तो वहां अभिभावकों के लिए चाय और नाश्ते की व्यवस्था निःशुल्क की जाती है, जबकि इस विद्यालय में इसके लिए भी शुल्क लिया गया, जो अनुचित है। कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्था को लेकर कई अभिभावकों ने नाराजगी जाहिर की और इसे विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही बताया। उनका कहना था कि यदि आमंत्रित लोगों की संख्या के अनुसार पूर्व से ही योजना बनाई जाती तो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती। हालांकि कार्यक्रम अपने तय समय पर शुरू हुआ और बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, लेकिन अव्यवस्था और अव्यवस्थित प्रबंधन के कारण कार्यक्रम की छवि धूमिल हो गई। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने विद्यालय प्रबंधन से भविष्य में इस तरह के आयोजनों में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की है।

Previous Post

राबर्ट्सगंज पुलिस की कार्रवाई—वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

Next Post

कोन में कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवसः ब्लॉक स्तरीय कमेटी ने उत्साहपूर्वक किया आयोजन।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

कोन में कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवसः ब्लॉक स्तरीय कमेटी ने उत्साहपूर्वक किया आयोजन।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • दक्षिण काली मंदिर में दिखी माँ की बाल रूप में अद्भुत लीला, साधना में लीन आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज की गोद में आकर बैठी नन्ही बालिका।
  • सिंगरौली में पत्नी, प्रेमी और उसके दोस्त ने रची पति की हत्या की साजिश, 72 घंटे में खुलासा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • 2 राज्य, दोनों में ही BJP की सरकार; केंद्र सरकार सुलझा पाएगी एक दशक पुरानी लड़ाई?, National Hindi News
  • वे हमारे अधिकार छीन रहे, हमारी नौकरियां सब्जियों की तरह बेच रहे; झारखंड में और तेज हुआ छात्रों का आंदोलन, Jharkhand Hindi News
  • धनबाद में गरजा बुलडोजर! BCCL ने ढहा दिए 16 घर; क्या थी वजह, Jharkhand Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    दक्षिण काली मंदिर में दिखी माँ की बाल रूप में अद्भुत लीला, साधना में लीन आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज की गोद में आकर बैठी नन्ही बालिका।

    by Shantosh Mishra
    August 7, 2026
    0

    मंत्रोच्चार, घंटियों और पूजा-अर्चना के बीच घंटों तक गहरी निद्रा में सोती रही बालिका, श्रद्धालुओं ने माना माँ की दिव्य...

    Recent News

    दक्षिण काली मंदिर में दिखी माँ की बाल रूप में अद्भुत लीला, साधना में लीन आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज की गोद में आकर बैठी नन्ही बालिका।

    August 7, 2026
    सिंगरौली में पत्नी, प्रेमी और उसके दोस्त ने रची पति की हत्या की साजिश, 72 घंटे में खुलासा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    सिंगरौली में पत्नी, प्रेमी और उसके दोस्त ने रची पति की हत्या की साजिश, 72 घंटे में खुलासा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 7, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News