
विंध्य ज्योति संवाददाता राजन जायसवाल
कोन/सोनभद्र में ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस कमेटी ने रविवार को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोन के अध्यक्ष मदन गुप्ता ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व जिला महासचिव विनयकांत चतुर्वेदी ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया। अपने संबोधन में उन्होंने देश की आजादी में कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं के योगदान को याद किया।
चतुर्वेदी ने बताया कि देश 1947 से पहले अंग्रेजों का गुलाम था, जिसे महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू जैसे नेताओं के प्रयासों से 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली। उन्होंने देशवासियों से देश के प्रति सच्ची श्रद्धा और समर्पण की भावना जागृत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला सचिव राजेश त्रिपाठी और रामकेश्वर कनौजिया ने भी गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयां बांटी गईं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्या पटेल गोपी, विश्वकर्मा तेजी, राम कन्हाई राम कन्नौजिया, दिनेश सिंह सहित क्षेत्र के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

