• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, June 22, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

क्या है अखलाक हत्याकांड? जिसने देश को दिया था दहला, अब कोर्ट ने सुनाया ऐसा फैसला, सरकार को लग गया झटका

admin by admin
December 23, 2025
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
क्या है अखलाक हत्याकांड? जिसने देश को दिया था दहला, अब कोर्ट ने सुनाया ऐसा फैसला, सरकार को लग गया झटका


अखलाक… ये नाम सुनकर उनके साथ हुई खौफनाक घटना याद आ जाती है. किस तरह एक इंसान दूसरे इंसान को मौत के घाट उतार सकता है, ये इस मामले से समझ आता है. एक बार फिर ये नाम सुर्खियों में छा गया है. इसका कारण है साल 2015 में हुआ एक हत्याकांड. बिसाड़ा गांव में वर्ष 2015 में हुए चर्चित अखलाक हत्याकांड को लेकर कानूनी लड़ाई एक बार फिर तेज हो गई है. कोर्ट ने 23 दिसंबर 2025 को एक ऐसा फैसला सुनाया, जिससे सरकार भी दंग रह गई. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है, सरकार ने क्या कुछ याचिका दायर की थी, कोर्ट का फैसला… सबकुछ.

यह मामला 28 सितंबर 2015 की रात का है, जब ग्रेटर नोएडा के बिसाड़ा गांव में अफवाहों के बाद भीड़ ने मोहम्मद अखलाक के घर पर धावा बोल दिया था. मंदिर से की गई घोषणा के जरिए यह अफवाह फैलाई गई थी कि अखलाक के परिवार ने गाय का वध किया है. आरोप है कि भीड़ ने अखलाक को घर से घसीटकर बाहर निकाला और डंडों से पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी. इस हमले में उनके बेटे दानिश गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इस घटना ने देशभर में आक्रोश पैदा किया था और साम्प्रदायिक तनाव तथा अफवाहों के खतरों पर व्यापक बहस छिड़ गई थी.

पुलिस जांच में 10 आरोपियों और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। दिसंबर 2015 में चार्जशीट दाखिल हुई, लेकिन मुकदमे की सुनवाई फरवरी 2021 में शुरू हो सकी। बीच में बार-बार तारीखें बढ़ने, कोविड-19 महामारी और प्रशासनिक तबादलों के चलते मामला लंबा खिंचता रहा। बाद में आरोपियों की संख्या बढ़कर 18 हो गई, जिनमें तीन नाबालिग भी शामिल थे। इनमें से दो आरोपियों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि शेष सभी आरोपी फिलहाल जमानत पर हैं।

राज्य सरकार की ओर से पिछले महीने अतिरिक्त जिला सरकारी वकील भग सिंह भाटी ने अदालत में मुकदमा वापस लेने का आवेदन दाखिल किया था। सरकार का तर्क था कि मुकदमा वापस लेने से साम्प्रदायिक सौहार्द बहाल होगा। आवेदन में यह भी कहा गया कि घटना में किसी तरह के आग्नेयास्त्र का इस्तेमाल नहीं हुआ, दोनों पक्षों में कोई पुरानी रंजिश नहीं थी। फॉरेंसिक रिपोर्ट में घर से मिला मांस गाय या उसके वंश का बताया गया है। इसके अलावा यह भी उल्लेख किया गया कि अब तक केवल एक प्रमुख गवाह का बयान दर्ज हुआ है।

अखलाक की पत्नी इकरामन ने अपनी याचिका में राज्य सरकार समेत 21 लोगों को प्रतिवादी बनाया है, जिसमें सभी आरोपी भी शामिल हैं. याचिका में मांग की गई है कि सरकारी आदेश को रद्द किया जाए. पीड़ित परिवार के मुताबिक हत्या जैसे गंभीर मामले में मुकदमा वापस लेना कानून का दुरुपयोग है. भविष्य के लिए बेहतर नजीर नहीं है. इसके अलावा परिवार ने ट्रायल कोर्ट में भी अपनी आपत्ति दर्ज की है.

सूरजपुर कोर्ट ने मंगलवार यानी 23 दिसंबर 2025 को मामले में दर्ज मुकदमे को वापस लेने की सरकार की याचिका को खारिज कर दी. अदालत ने अभियोजन पक्ष की ओर से केस वापसी के लिए दाखिल अर्जी को पूरी तरह आधारहीन और महत्वहीन करार देते हुए इसे निरस्त कर दिया. कोर्ट का कहना है कि इस तरह की याचिका स्वीकार करने का कोई कानूनी आधार नहीं बनता.

10 साल बाद इंसाफ की आस लगाए परिवार अब मुकदमे को कोर्ट में रखने की जद्दोजहद कर रहा ह. अब हाईकोर्ट ने इस मामले में क्या फैसला लेगा या पांच जनवरी को ही पता चलेगा. लेकिन एकाएक यह चर्चित मामला फिर से सुर्खियों में आ गया है.



Source link

Previous Post

‘धुरंधर 2’ के चलते ‘बैटल ऑफ गलवान’ के मेकर्स कन्फ्यूज, ईद पर रिलीज नहीं होगी सलमान की फिल्म? देख रहे समर स्लॉट

Next Post

PM Modi met with Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने पत्नी हिमानी संग PM नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

admin

admin

Next Post
PM Modi met with Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने पत्नी हिमानी संग PM नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

PM Modi met with Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने पत्नी हिमानी संग PM नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास
  • Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान! आज सड़क पर बिछा खतरा, बचाएगा शिवलिंग
  • करिश्मा कपूर ने छोड़ी फिल्म, सुपरस्टार की बेटी का चमका करियर, धर्मेंद्र के बेटे की हीरोइन बनते-बनते रह गई हसीना
  • बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता, टॉप टेन अपराधी गिरफ्तार ।।
  • मोटकी मुकुट पहाड़ी कंकाल कांड का खुलासा : गमछे से घोंटकर की गई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार ।।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    by admin
    June 22, 2026
    0

    Last Updated:June 20, 2026, 00:34 ISTComrades Marathon 2026: कोटा के धावक नरेंद्र अवस्थी ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित प्रतिष्ठित कॉमरेड्स...

    Recent News

    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    June 22, 2026
    Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान! आज सड़क पर बिछा खतरा, बचाएगा शिवलिंग

    Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान! आज सड़क पर बिछा खतरा, बचाएगा शिवलिंग

    June 22, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News