• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, August 10, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

WADA रिपोर्ट 2024: भारत में सबसे ज्यादा डोपिंग केस, NADA की कार्रवाई

admin by admin
December 19, 2025
in खेल
0 0
0
WADA रिपोर्ट 2024: भारत में सबसे ज्यादा डोपिंग केस, NADA की कार्रवाई


नई दिल्ली. भारत पिछले कुछ सालों से अपने अहम खिलाड़ियों के डोपिंग में उलझने की वजह से काफी फजीहत झेल रहा है. अब जो रिपोर्ट सामने आई है, उसने तो सबकी नींद उड़ा दी. वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी की 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक 5,000 या उससे ज्यादा टेस्ट करने वाले देशों में सबसे ज्यादा डोपिंग केस भारत में पाए गए हैं. WADA की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने पिछले साल 7,113 टेस्ट किए (6,576 यूरिन और 537 ब्लड सैंपल), जिसमें 260 पॉजिटिव केस मिले, यानी 3.6 प्रतिशत की पॉजिटिविटी रेट, जो बड़े देशों में सबसे ज्यादा है.

भारत का खराब डोपिंग रिकॉर्ड 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी के सामने चिंता का कारण बन सकता है. NADA ने कहा, ‘ये आंकड़े भारत की सख्त एंटी-डोपिंग कोशिशों का सीधा नतीजा हैं, जिसमें ज्यादा टेस्टिंग और बेहतर डिटेक्शन शामिल है, न कि डोपिंग के मामलों में अचानक बढ़ोतरी.’ 2023 में भारत की पॉजिटिविटी रेट 3.8 प्रतिशत थी, जब 5,606 टेस्ट में 213 पॉजिटिव केस मिले थे. वहीं, चीन ने 2024 में 24,214 टेस्ट किए और उसकी पॉजिटिविटी रेट सिर्फ 0.2 प्रतिशत रही. अमेरिका ने 6,592 टेस्ट किए और उसकी पॉजिटिविटी रेट 1.1 प्रतिशत रही.

रूस ने 10,514 टेस्ट किए और उसकी पॉजिटिविटी रेट 0.7 प्रतिशत रही, जिसमें सिर्फ 76 पॉजिटिव केस मिले. पाकिस्तान और मंगोलिया जैसे कुछ देशों की पॉजिटिविटी रेट भारत से ज्यादा है, लेकिन उन्होंने बहुत कम सैंपल टेस्ट किए. 2025 में NADA ने बताया कि उसने 7,068 टेस्ट किए, जिसमें 1.5 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट रही और 110 पॉजिटिव केस मिले, जो हल्का सुधार है लेकिन भारत अभी भी इस लिस्ट में सबसे ऊपर है.

भारत नंबर 1 क्यों है?

NADA ने कहा, ‘पिछले कुछ सालों में भारत का एंटी-डोपिंग सिस्टम काफी मजबूत हुआ है. डोपिंग से निपटने के लिए NADA ने न सिर्फ टेस्टिंग बढ़ाई है, बल्कि एजुकेशन और अवेयरनेस पर भी जोर दिया है.’ NADA ने आगे कहा, ‘मौजूदा आंकड़े दिखाते हैं कि एंटी-डोपिंग सिस्टम और मजबूत हो रहा है, जिसमें टेस्टिंग, अवेयरनेस और प्रिवेंटिव मेजर्स में सुधार दिख रहा है.’

खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी डोपिंग से निपटने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है. खासकर एथलेटिक्स और वेटलिफ्टिंग जैसे खेलों में ज्यादा देखने को मिलती है. NADA ने देखा है कि खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ में एंटी-डोपिंग के बारे में जागरूकता और पालन बढ़ा है. 2024 में करीब 280 एंटी-डोपिंग वर्कशॉप्स खेल आयोजनों और ट्रेनिंग कैंपों में हुईं, जिनमें करीब 37,000 लोगों ने हिस्सा लिया. 16 दिसंबर 2025 तक 329 अवेयरनेस प्रोग्राम हुए, जिनमें वेबिनार, सेमिनार, टीवी सेशंस, ADEL कोर्स, बड़े इवेंट्स, प्रतियोगिताएं और डिजिटल कैंपेन शामिल थे, जिससे ज्यादा लोगों तक जानकारी पहुंची.

इन पहलों से प्रतिबंधित दवाओं, सुरक्षित दवा के इस्तेमाल और एंटी-डोपिंग नियमों की समझ बढ़ी है. NADA ‘नो योर मेडिसिन’ ऐप के जरिए भी खिलाड़ियों को गलती से डोपिंग से बचाने की कोशिश कर रहा है. ये ऐप खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को यह जांचने में मदद करता है कि कोई दवा या चीज प्रतिबंधित तो नहीं है. 2024 तक इस ऐप पर करीब 2,40,000 बार सर्च किया गया है, जिससे पता चलता है कि लोग इसे डोपिंग से बचाव के लिए अपना रहे हैं. मिलावटी सप्लीमेंट्स की समस्या को सुलझाने के लिए NADA, FSSAI और नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर न्यूट्रिशन सप्लीमेंट्स की टेस्टिंग बेहतर कर रहा है.



Source link

Previous Post

फसल बर्बाद तो नहीं होगी चिंता, 72 घंटे में सूचना पर मिलेगा पूरा बीमा लाभ

Next Post

हिट हीरोइन का सुपरहिट पति, सड़क-रेलवे स्टेशन पर गुजारे दिन, भूख से मरते-मरते बचे, 1 फैसले ने चमकाई किस्मत

admin

admin

Next Post
हिट हीरोइन का सुपरहिट पति, सड़क-रेलवे स्टेशन पर गुजारे दिन, भूख से मरते-मरते बचे, 1 फैसले ने चमकाई किस्मत

हिट हीरोइन का सुपरहिट पति, सड़क-रेलवे स्टेशन पर गुजारे दिन, भूख से मरते-मरते बचे, 1 फैसले ने चमकाई किस्मत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • HC के चीफ जस्टिस के फोटो संग श्मशान में तंत्र-मंत्र और जमानत वाला जुगाड़; छत्तीसगढ़ में हैरान करने वाली घटना, Chhattisgarh Hindi News
  • ‘हमने जंतर-मंतर पर जो’… रांची में ‘विधानसभा मार्च’ के लिए CJP नेता ने बताया क्या तैयारी, Ranchi Hindi News
  • झारखंड के 16 जिलों में होगी झमाझम बारिश, तेज हवाओं के होगा वज्रपात; IMD का ऑरेंज अलर्ट, Jharkhand Hindi News
  • पैसा अर्जित करते,गरीबों को फंसाते; सीएम सम्राट से मांझी की बड़ी मांग, शराबबंदी पर उठाया सवाल, Bihar Hindi News
  • पत्नी को ब्लैकमेल करता था छात्र; पति ने कर दी हत्या, पुलिस ने एनकाउंटर में दबोचा, Uttar-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    HC के चीफ जस्टिस के फोटो संग श्मशान में तंत्र-मंत्र और जमानत वाला जुगाड़; छत्तीसगढ़ में हैरान करने वाली घटना, Chhattisgarh Hindi News

    by admin
    August 10, 2026
    0

    छत्तीसगढ़ में रिश्तेदार की जमानत के लिए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की फोटो संग श्मशान घाट पर तंत्र-मंत्र करते पकड़ा...

    Recent News

    HC के चीफ जस्टिस के फोटो संग श्मशान में तंत्र-मंत्र और जमानत वाला जुगाड़; छत्तीसगढ़ में हैरान करने वाली घटना, Chhattisgarh Hindi News

    August 10, 2026
    ‘हमने जंतर-मंतर पर जो’… रांची में ‘विधानसभा मार्च’ के लिए CJP नेता ने बताया क्या तैयारी, Ranchi Hindi News

    ‘हमने जंतर-मंतर पर जो’… रांची में ‘विधानसभा मार्च’ के लिए CJP नेता ने बताया क्या तैयारी, Ranchi Hindi News

    August 10, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News