• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, September 24, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

पिता की मौत के बाद सिंगर ने लिखा कालजयी गीत, पिया मिलन की बेला में हर दुल्हन का है फेवरेट

admin by admin
December 10, 2025
in बॉलीवुड
0 0
0
पिता की मौत के बाद सिंगर ने लिखा कालजयी गीत, पिया मिलन की बेला में हर दुल्हन का है फेवरेट


नई दिल्ली. बॉलीवुड में वैसे को हर तीज-त्योहार को लेकर ए से बढ़कर एक गाने बने हैं. शादी पर भी बॉलीवुड में ऐसे-ऐसे गाने बने जो 60 के दशक से आज तक फेमस हैं. फिर वो बेटी की मेहंदी के लिए हो या विदाई के लिए. हर पल के लिए बॉलीवुड ने एक खास मूड, खास धुन और खास यादें दी हैं. ‘दिन शगना दा’, ‘मेहंदी है रचने वाली’, ‘बाबुल की दुआएं लेती जा’, ‘माइन माइन मुंडेर पर’ ऐसे कई गाने हैं, जो सदाबाहर हैं. पिया मिलन की बेला में इन दिनों एक गाना काफी पॉपुलर है. जो आज हर दुल्हन का फेवरेट है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये कालजयी गीत सिंगर में पिता की मौत के बाद मां के लिए लिखा था.

ये गाना और कोई नहीं बल्कि कैलाश खेर का सुपरहिट गाना ‘पिया घर आवेंगे’ हैं. दुल्हन की विदाई से लेकर बारात के स्वागत तक, यह गाना खुशी और उत्साह का प्रतीक बन गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह गीत प्यार की कहानी नहीं, बल्कि एक पिता की मौत के दर्द से उपजा है?

2009 से हर दुल्हन का है फेवरेट

कुछ गीत लिखते ही अमर हो जाते हैं और ये गीत उन्हीं में से एक है. कैलाश खेर के पिता पंडित मेहर सिंह खेर 2009 में इस दुनिया को अलविदा कह गए. इस गाने को उन्होंने पिता की मौत के बाद ही लिखा और कंपोज किया. यह गीत उनके एल्बम ‘चंदन में’ का हिस्सा है, जो कैलासा बैंड का तीसरा एल्बम था. गाने को आवाज दी थी कैलाश खेर, परेश कामथ और नरेश कामथ ने. गाने के बोल ‘हे री सखी मंगल गाओ री, धरती अम्बर सजाओ री’ हर दुल्हन को अपने पिया के मिलन की याद दिलाते हैं, लेकिन इसके पीछे कैलाश का व्यक्तिगत दुख और आध्यात्मिक जश्न छिपा है.

मां की भावनाओं को उड़ेला

कैलाश खेर ने एक इंटरव्यू में इस गाने को लिखने के पीछे का दुख और सुख दोनों बयां किया था. उन्होंने कहा था कि 2009 के नवंबर में मेरे पिता का अचानक निधन हो गया. वह बताते हैं कि मेरी का निधन पहले ही चुका था और फिर पिता भी छोड़कर चले गए. कैलाश खेर ने बताया था कि ये गाना फिर अपनी मां की खुशी के इजहार के चलते लिखा था, कि कैसे अब उनकी मां अपने पति का स्वागत स्वर्ग में कैसे किया होगा. ये गाना उनकी मां की सालों बाद स्वर्ग में अपने पति से मिलन को बताता है.’ कैलाश ने इसे ‘दूसरी शादी’ का रूप दिया, जहां आत्मा परमात्मा से मिलती है.

गाने की भावना को दर्शाते हैं बोल

गाने के बोल इसी भावना को दर्शाते हैं ‘चोक पुराओ, माटी रंगाओ, आज मेरे पिया घर आवेंगे…’ यहां ‘पिया’ प्रेमी नहीं, बल्कि परमात्मा का प्रतीक है, और ‘घर आना’ मौत के बाद की घर वापसी. ‘हे री सखी मंगल गाओ री’ में मंगल का अर्थ शुभ गान है, लेकिन यह दुख की छाया में जश्न मनाने की बात करता है. कैलाश कहते हैं, ‘पूरी दुनिया को इस पल का जश्न मनाना चाहिए क्योंकि मेरा प्रिय जल्द ही यहां होगा.’ वह बताते हैं कि आज भी जब वे यह गाना सुनते हैं, तो आधे घंटे तक कोई और गाना नहीं सुनना चाहते, क्योंकि यह उन्हें पिता की यादों में डुबो देता है.

दुख को खुशी में बदलने का माध्यम

गीत के भाव गहरे आध्यात्मिक हैं. इसमें खुशी, उत्साह और लंबे इंतजार के बाद मिलन की मिठास है, लेकिन नीचे दर्द की परत है. ‘उतरेगी आज मेरे पी की सवारी, हर कोई काजल लाओ री, मोहे काला टीका लगाओ री’ जैसे बोल तैयारी और सुरक्षा का संदेश देते हैं. कैलाश ने इसे दुख को खुशी में बदलने का माध्यम बनाया. आज यह गाना शादियों में फेवरेट है, जहां दुल्हनें इसे अपने पिया के आने की खुशी में गाती हैं, बिना यह जाने कि इसके पीछे एक बेटे का पिता के लिए ट्रिब्यूट है.

लाखों दिलों को भाया ‘पिया घर आवेंगे’

‘पिया घर आवेंगे’ ने न सिर्फ लाखों दिलों को छुआ, बल्कि मौत को जीवन के जश्न के रूप में देखने का नजरिया दिया. कैलाश की आवाज में यह गीत अमर हो गया, जो दर्द को मंगल में बदल देता है. यूट्यूब पर इसके लिरिकल वीडियो लाखों व्यूज बटोर चुके हैं और जियोसावन जैसे प्लेटफॉर्म्स पर यह एवरग्रीन है.



Source link

Previous Post

आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल: भारत को 2 स्वर्ण समेत 6 पदक, जोरावर चमके

Next Post

चिकन vs मछली, थाली में शामिल करें कौन सा और क्यों, पूरी जानकारी यहां – Uttar Pradesh News

admin

admin

Next Post
चिकन vs मछली, थाली में शामिल करें कौन सा और क्यों, पूरी जानकारी यहां – Uttar Pradesh News

चिकन vs मछली, थाली में शामिल करें कौन सा और क्यों, पूरी जानकारी यहां - Uttar Pradesh News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • तुर्की में दहल गई धरती, रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता से आया भूकंप
  • Chitrakoot Ground Report : सारा सामान बह गया, दुकानें टूट गईं… बाढ़ के 25 दिन बाद भी रामघाट के हालात कैसे? जानिए जमीनी हकीकत  
  • Jailer 2 vs Om: रजनीकांत की खातिर धनुष ने खाली किया मैदान, ‘जेलर 2’ के लिए ‘ओम’ की पोस्टपोन, दिवाली पर सूर्या बने खतरा
  • दीपिका का ‘नौ का वार’, थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत
  • 10 माह में करीब 14 बार… चुनाव आयोग पर अखिलेश यादव ने उठाए गंभीर सवाल, अयोध्या को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    तुर्की में दहल गई धरती, रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता से आया भूकंप

    तुर्की में दहल गई धरती, रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता से आया भूकंप

    by admin
    September 24, 2026
    0

    Last Updated:September 24, 2026, 13:50 ISTनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी ममता को झटका, TMC कैंडिडेट ने वापस लिया नामतुर्की...

    Recent News

    तुर्की में दहल गई धरती, रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता से आया भूकंप

    तुर्की में दहल गई धरती, रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता से आया भूकंप

    September 24, 2026
    Chitrakoot Ground Report : सारा सामान बह गया, दुकानें टूट गईं… बाढ़ के 25 दिन बाद भी रामघाट के हालात कैसे? जानिए जमीनी हकीकत  

    Chitrakoot Ground Report : सारा सामान बह गया, दुकानें टूट गईं… बाढ़ के 25 दिन बाद भी रामघाट के हालात कैसे? जानिए जमीनी हकीकत  

    September 24, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News