• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, August 7, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

ग्रेटर नोएडा में अब कूड़ा फेंकने वालों की खैर नहीं, घर पर पहुंचकर होगी कार्रवाई, ऐसे जुटाए जाएंगे सबूत

admin by admin
December 7, 2025
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
ग्रेटर नोएडा में अब कूड़ा फेंकने वालों की खैर नहीं, घर पर पहुंचकर होगी कार्रवाई, ऐसे जुटाए जाएंगे सबूत


Last Updated:December 07, 2025, 12:03 IST

Greater Nida News: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने सड़क किनारे कूड़ा फेंकने वालों पर सख्ती बढ़ा दी है. सफाई टीमें कूड़े के ढेर से बिल, पैकेट और पते वाले सबूत खोजकर दोषियों की पहचान कर रही हैं. डोर-टू-डोर कलेक्शन के बावजूद बाहर कूड़ा फेंकने वालों पर अब सीधे कार्रवाई की जा रही है.

 ग्रेटर नोएडा  : ग्रेटर नोएडा में स्वच्छता को लेकर चल रही लापरवाही पर अब ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने बड़ा कदम उठाया है. शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाए रखने के लिए अथॉरिटी ने अपने स्वच्छता अभियान को पहले से कहीं अधिक कठोर कर दिया है. लंबे समय से यह शिकायत सामने आ रही थी कि कुछ लोग डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था होने के बावजूद कूड़ा निर्धारित समय पर कलेक्शन वाहन को देने के बजाय घरों से बाहर सड़क किनारे या गलियों में फेंक देते हैं. इससे शहर में गंदगी फैलने के साथ-साथ बीमारी का खतरा भी बढ़ता है. इसी समस्या को गंभीरता से लेते हुए अथॉरिटी ने अब एक नई पहल की शुरुआत की है. कूड़े के ढेर से ही दोषियों के खिलाफ सबूत तलाशने की पहल.

अथॉरिटी की सफाई विभाग की टीमें इन दिनों सेक्टरों में नियमित रूप से अभियान चला रही हैं. जहां-जहां कूड़े के ढेर मिलते हैं, वहां टीम सबसे पहले कूड़े की बोरियों और बैगों की तलाशी लेती है. आश्चर्य की बात यह है कि कई स्थानों पर कूड़े के साथ ही ऐसे सबूत मिले हैं, जिनसे संबंधित व्यक्ति या घर की पहचान आसानी से की जा सकती है. इसमें ऑनलाइन डिलीवरी पैकेजिंग, बिल, पते वाले लिफाफे और अन्य कागजात शामिल हैं. इन्हीं सबूतों के आधार पर अथॉरिटी दोषियों के घर तक पहुंचकर कार्रवाई कर रही है.

अधिकारियों का कहना है कि पहली बार गलती पाए जाने पर 500 रुपये तक का चालान जारी किया जाता है, लेकिन अगर कोई व्यक्ति दोबारा ऐसा करता है तो जुर्माने की राशि और भी अधिक होगी. यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि चेतावनियों, नोटिस और जागरूकता अभियानों के बाद भी कई लोग आदत नहीं बदल पा रहे थे. एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने बताया कि कई सेक्टरों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण प्रतिदिन निश्चित समय पर किया जा रहा है. इसके बावजूद लोग कचरा वाहन को न देकर सड़क पर फेंक देते हैं, जिससे सफाई व्यवस्था बाधित होती है. उन्होंने कहा कि शुरुआत में लोगों को चेतावनी देकर समझाया जा रहा है, लेकिन आगे चलकर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के नियमों के तहत पेनल्टी भी लगाई जाएगी.

बताया कि यह सख़्ती सिर्फ जुर्माना वसूलने के लिए नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य लोगों की आदतों में बदलाव लाना है. यदि हर नागरिक थोड़ी सी जिम्मेदारी दिखाए और कचरा केवल निर्धारित वाहनों या डस्टबिन में ही डाले, तो शहर की स्वच्छता और स्वास्थ्य स्तर दोनों में बड़ा सुधार आ सकता है. आने वाले दिनों में इस अभियान को और भी व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा, ताकि ग्रेटर नोएडा को एक स्वच्छ और सुरक्षित शहर बनाया जा सके.

About the Author

authorimg

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल…और पढ़ें

Location :

Greater Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

December 07, 2025, 12:00 IST

homeuttar-pradesh

ग्रेटर नोएडा में अब कूड़ा फेंकने वालों की खैर नहीं, होगी कार्रवाई



Source link

Previous Post

‘कुछ समझ नहीं आता था’, 3 साल में टूटने की कगार पर था सोनाक्षी-जहीर का रिश्ता, शादी से पहले ही आ गए थे तंग

Next Post

गुमला के सुजल कुमार की बड़ी उपलब्धि, राष्ट्रीय एथलेटिक्स में कांस्य जीतकर खेल नगरी का बढ़ाया मान

admin

admin

Next Post
गुमला के सुजल कुमार की बड़ी उपलब्धि, राष्ट्रीय एथलेटिक्स में कांस्य जीतकर खेल नगरी का बढ़ाया मान

गुमला के सुजल कुमार की बड़ी उपलब्धि, राष्ट्रीय एथलेटिक्स में कांस्य जीतकर खेल नगरी का बढ़ाया मान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • उज्जैन के मंदिर में 4 दिन पहले मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, ज्योतिषाचार्य ने बताई वजह
  • दक्षिण काली मंदिर में दिखी माँ की बाल रूप में अद्भुत लीला, साधना में लीन आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज की गोद में आकर बैठी नन्ही बालिका।
  • सिंगरौली में पत्नी, प्रेमी और उसके दोस्त ने रची पति की हत्या की साजिश, 72 घंटे में खुलासा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • 2 राज्य, दोनों में ही BJP की सरकार; केंद्र सरकार सुलझा पाएगी एक दशक पुरानी लड़ाई?, National Hindi News
  • वे हमारे अधिकार छीन रहे, हमारी नौकरियां सब्जियों की तरह बेच रहे; झारखंड में और तेज हुआ छात्रों का आंदोलन, Jharkhand Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    उज्जैन के मंदिर में 4 दिन पहले मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, ज्योतिषाचार्य ने बताई वजह

    उज्जैन के मंदिर में 4 दिन पहले मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, ज्योतिषाचार्य ने बताई वजह

    by admin
    August 7, 2026
    0

    मध्य प्रदेश के उज्जैन की एक मंदिर में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त से चार दिन पहले मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य के...

    Recent News

    उज्जैन के मंदिर में 4 दिन पहले मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, ज्योतिषाचार्य ने बताई वजह

    उज्जैन के मंदिर में 4 दिन पहले मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, ज्योतिषाचार्य ने बताई वजह

    August 7, 2026

    दक्षिण काली मंदिर में दिखी माँ की बाल रूप में अद्भुत लीला, साधना में लीन आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज की गोद में आकर बैठी नन्ही बालिका।

    August 7, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News