• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, August 10, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

बिहार के हर गांव से निकलेगा ‘वैभव सूर्यवंशी’, 38 जिलों के 12,800 खिलाड़ियों के लिए रुरल क्रिकेट लीग कराने जा रही बीसीए, पूरा प्लान जानिए

admin by admin
November 26, 2025
in खेल
0 0
0
बिहार के हर गांव से निकलेगा ‘वैभव सूर्यवंशी’, 38 जिलों के 12,800 खिलाड़ियों के लिए रुरल क्रिकेट लीग कराने जा रही बीसीए, पूरा प्लान जानिए


पटना.  बिहार के खेल जगत में एक नया संदेश उभर रहा है और अब लक्ष्य है-हर गांव की प्रतिभा ‘वैभव सूर्यवंशी’ बने! दरअसल, बिहार के गांवों की मिट्टी में छिपी क्रिकेट प्रतिभाओं को अब राष्ट्रीय पटल पर लाने की मुहिम तेज हो गई है. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) की ‘बिहार रुरल क्रिकेट लीग’ शुरू हो रही है जो 38 जिलों में 12,800 युवा खिलाड़ियों को मैदान में उतारेगी. BCA के पदाधिकारियों का मानना है कि खेल भी नौकरी और करियर का मजबूत रास्ता है, इसलिए इस लीग का उद्देश्य केवल प्रतिभा खोज नहीं, बल्कि खेल को रोजगार और सम्मान की दिशा में मजबूत आधार देना है.

दरअसल, बिहार के गांवों से निकलकर रणजी ट्रॉफी में वाइस कैप्टन बने 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की कहानी अब पूरे राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने इसी उत्साह को आगे बढ़ाते हुए ‘बिहार रुरल क्रिकेट लीग’ की घोषणा की है जो ग्रामीण स्तर पर छिपी क्रिकेट प्रतिभाओं को खोजने का एक बड़ा प्रयास है. दो साल की देरी के बाद यह लीग अब धरातल पर उतर रही है, जिसमें 38 जिलों से 640 टीमों और 12,800 खिलाड़ियों के बीच 645 टी20 मैच खेले जाएंगे. यह न सिर्फ बिहार क्रिकेट को मजबूत करेगा, बल्कि ‘खेलेगा बिहार, जीतेगा बिहार’ के नारे को साकार करने की दिशा में एक कदम है.

बिहार की चमकती मिसाल वैभव सूर्यवंशी

बता दें कि समस्तीपुर जिले के छोटे से गांव ताजपुर से उभरे 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी आज भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे हैं. उनके प्रदर्शन को अंतरराष्ट्रीय मीडिया और दिग्गज खिलाड़ी सराह रहे हैं. हाल ही में एक टूर्नामेंट में उनकी शतकीय पारी और IPL में चुना जाना बिहार के युवा खिलाड़ियों के लिए उम्मीद का नया द्वार बन गया है.क्रिकेट जानकारों के मुताबिक वैभव की कहानी बताती है कि प्रतिभा गांवों में दबकर रह जाती है, बस मंच की कमी होती है. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन अब इस कड़वी सच्चाई को बदलने की कोशिश में है.

BCA देगी ग्रामीण क्रिकेट को नई ऊंचाई

BCA ने इस लीग को अपनी सबसे बड़ी पहल के रूप में पेश किया है, जिसका नेतृत्व वर्तमान अध्यक्ष हर्षवर्धन कर रहे हैं. एसोसिएशन ने 15 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन के बाद 12,800 खिलाड़ियों का चयन किया है, ताकि हर गांव तक क्रिकेट पहुंचे.राज्य सरकार का समर्थन भी इसमें दिख रहा है. पटना में आयोजित लॉन्च इवेंट को सरकारी स्तर पर प्रचारित किया गया जो ग्रामीण खेल विकास की नीति से जुड़ा है. गवर्निंग काउंसिल के कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम ने कहा, यह पहली बार है जब इतने बड़े पैमाने पर ग्रामीण टैलेंट को मौका मिलेगा. खिलाड़ियों की क्षमता को परखने के लिए यह बेहतरीन प्रतियोगिता साबित होगी. BCA का प्लान साफ है कि यह न सिर्फ टैलेंट हंट होगा, बल्कि लाइव स्ट्रीमिंग और स्पॉन्सरशिप के जरिए इसे राष्ट्रीय स्तर पर ले जाना उद्देश्य है, ताकि विजेताओं को IPL जैसे प्लेटफॉर्म तक पहुंचाया जा सके.

ट्रायल से फाइनल तक की रोमांचक यात्रा

लीग की प्रक्रिया सरल तो है पर चुनौतीपूर्ण भी है जो गांव स्तर से शुरू होकर पटना के फाइनल तक पहुंचेगी. 7 दिसंबर से ट्रायल्स सबसे पहले पूर्वी चंपारण से वेस्टर्न जोन मेंशुरू होंगे. हर जिले में 16-16 टीमें बनेंगी जो नॉकआउट आधार पर खेलेंगी. पहले चरण में 600 मैच, दूसरे में 35 और तीसरे में 10 मैच… यानी कुल 645 मुकाबले टी 20 फॉर्मेट में होंगे. जिला स्तर के बाद 38 सुपर लीग टीमें बनेंगी और फाइनल पटना में होगा.

ट्रायल से फाइनल तक का सफर

  • पहला चरण: ट्रायल के माध्यम से खिलाड़ियों का चयन. 38 जिलों में ग्रामीण पंजीकरण कराए जा रहे हैं.
    टीम‐गठन: कुल 640 टीम बनी हैं, हर टीम में लगभग 20–25 खिलाड़ी होंगे.
  • मैच प्रारूप: प्रत्येक मैच 20-20 ओवर का होगा। कुल लगभग 645 मुकाबले आयोजित होंगे -पहले चरण में करीब 600, फिर दूसरे में 35, तीसरे में 10.
  • फाइनल: फाइनल मुकाबला राज्य की राजधानी पटना में होगा.
  • आगे का रास्ता: चयनित खिलाड़ियों को जिला-राज्य स्तर की कोचिंग, सुविधा और ट्रैकिंग मिलेगी- ताकि वे वैभव जैसे आगे बढ़ सकें.

38 जिलों का क्रिकेट महासंग्राम

38 जिलों से 640 टीमों में बंटे 12,800 खिलाड़ी के आंकड़े लीग की भव्यता बयां करते हैं. 13-23 साल के आयु वर्ग के स्थानीय निवासियों को ही चुना गया है, जो ग्रामीण स्कूलों, कॉलेजों और ब्लॉक स्तर से आएंगे. पूर्व खिलाड़ी और मीडिया इंचार्ज रूपक कुमार ने इसे सबसे बड़ी टैलेंट खोज प्रतियोगिता बताया जो बिहार में क्रिकेट की जड़ें मजबूत करेगी. सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग पार्टनर प्लेटफॉर्म पर होगी, ताकि दूर-दराज के दर्शक भी जुड़ सकें.

स्पॉन्सरशिप में विशाल स्पोर्ट्स और नयाब स्पोर्ट्स जैसे पार्टनर जुड़े हैं, जो किट और इवेंट मैनेजमेंट संभालेंगे. रूपक कुमार के मुताबिक, इससे वैभव जैसे और सितारे सामने आएंगे और बिहार क्रिकेट का भविष्य उज्ज्वल होगा. लीग जनवरी के पहले हफ्ते से मैदान पर उतरेगी जहां हर गेंद पर एक नई कहानी रचेगी. यह लीग सिर्फ खेल नहीं, बल्कि बिहार के युवाओं के सपनों का पुल है. वैभव सूर्यवंशी की तरह, क्या कोई और गांव का लड़का पटना के फाइनल में चमकेगा? आने वाले महीनों में इसका जवाब मैदानों से मिलेगा.

क्यों जरूरी था यह बदलाव?

बता दें कि बिहार में क्रिकेट लंबे समय से संरचना और अवसरों की कमी से जूझता रहा है. कई खिलाड़ी गांवों में प्रतिभा के बावजूद मैदान, ट्रेनिंग और चयन प्रक्रिया तक पहुंच नहीं बना पाए. यही कारण है कि इस लीग को सिर्फ खेल आयोजन नहीं, बल्कि सिस्टम-बिल्डिंग मॉडल माना जा रहा है. खेल विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह प्रयोग सफल हुआ, तो बिहार से वैभव जैसे दर्जनों अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकल सकते हैं. अंत में यह कहा जा सकता है कि यह लीग बिहार के युवाओं के लिए एक संदेश है- “अब सपना गांव से शुरू होगा, और मंज़िल देश और दुनिया होगी.”  अगर सब कुछ योजना के अनुसार चला तो आने वाले समय में शायद लोग कहेंगे-
“बिहार सिर्फ राजनीति का गढ़ नहीं… क्रिकेट की मिट्टी भी है.”



Source link

Previous Post

आजमगढ़: जिस थाने में दारोगा साहब कैदियों से करते थे ‘न्याय’, उसी की जेल में खुद हो गए कैद, हैरान कर देगा पूरा मामला

Next Post

बॉलीवुड का पॉपुलर स्टारकिड, सबसे छुपाकर रखता है अपना रिश्ता? इस बोल्ड बाला के साथ जुड़ा नाम

admin

admin

Next Post
बॉलीवुड का पॉपुलर स्टारकिड, सबसे छुपाकर रखता है अपना रिश्ता? इस बोल्ड बाला के साथ जुड़ा नाम

बॉलीवुड का पॉपुलर स्टारकिड, सबसे छुपाकर रखता है अपना रिश्ता? इस बोल्ड बाला के साथ जुड़ा नाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सिंगरौली के माझी गांव में ट्रैक्टर जब्ती को लेकर वन विभाग और ग्रामीणों में विवाद, हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • HC के चीफ जस्टिस के फोटो संग श्मशान में तंत्र-मंत्र और जमानत वाला जुगाड़; छत्तीसगढ़ में हैरान करने वाली घटना, Chhattisgarh Hindi News
  • ‘हमने जंतर-मंतर पर जो’… रांची में ‘विधानसभा मार्च’ के लिए CJP नेता ने बताया क्या तैयारी, Ranchi Hindi News
  • झारखंड के 16 जिलों में होगी झमाझम बारिश, तेज हवाओं के होगा वज्रपात; IMD का ऑरेंज अलर्ट, Jharkhand Hindi News
  • पैसा अर्जित करते,गरीबों को फंसाते; सीएम सम्राट से मांझी की बड़ी मांग, शराबबंदी पर उठाया सवाल, Bihar Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    सिंगरौली के माझी गांव में ट्रैक्टर जब्ती को लेकर वन विभाग और ग्रामीणों में विवाद, हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    सिंगरौली के माझी गांव में ट्रैक्टर जब्ती को लेकर वन विभाग और ग्रामीणों में विवाद, हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    August 10, 2026
    0

    23 जून, मंगलवार: सिंगरौली के माझी गांव में ट्रैक्टर जब्ती को लेकर वन विभाग और ग्रामीणों के बीच विवाद हो...

    Recent News

    सिंगरौली के माझी गांव में ट्रैक्टर जब्ती को लेकर वन विभाग और ग्रामीणों में विवाद, हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    सिंगरौली के माझी गांव में ट्रैक्टर जब्ती को लेकर वन विभाग और ग्रामीणों में विवाद, हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 10, 2026
    HC के चीफ जस्टिस के फोटो संग श्मशान में तंत्र-मंत्र और जमानत वाला जुगाड़; छत्तीसगढ़ में हैरान करने वाली घटना, Chhattisgarh Hindi News

    HC के चीफ जस्टिस के फोटो संग श्मशान में तंत्र-मंत्र और जमानत वाला जुगाड़; छत्तीसगढ़ में हैरान करने वाली घटना, Chhattisgarh Hindi News

    August 10, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News