• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, August 7, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

हत्या के चार दोषियों को उम्रकैद।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
November 12, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

-20-20 हजार रुपये अर्थदंड, अर्थदंड न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

-जेल में बितायी अवधि सजा में होगी समाहित।

-करीब साढ़े 10 वर्ष पूर्व हुए  प्रेमकली हत्याकांड का मामला।

-कोर्ट ने चारों दोषियों को न्यायिक हिरासत में लेकर जिला कारागार गुरमा भेज दिया।

सोनभद्र। करीब साढ़े 10 वर्ष पूर्व हुए प्रेमकली हत्याकांड  के मामले में बुधवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम जीतेंद्र कुमार द्विवेदी की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर  चारों दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। इसके साथ ही 20-20 हजार रूपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। कोर्ट ने चारों दोषियों को न्यायिक हिरासत में लेकर जिला कारागार गुरमा भेज दिया। अभियोजन पक्ष के मुताबिक राम प्रसाद गोड़  पुत्र  स्वर्गीय गजाधर गोड़ निवासी बभनी, थाना घोरावल, जिला सोनभद्र ने 24 मई 2015 को घोरावल थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि 23/24 मई 2015 की रात में उसकी पत्नी प्रेमकली दरवाजे पर सोयी थी। उसके गांव के रामनरेश पुत्र हीरालाल,  रामबदन पुत्र भीरू, माता प्रसाद पुत्र भीरू व राम प्रसाद गोड़ पुत्र स्वर्गीय मटुकधारी गोड़ जंगल की जमीन के कब्जेदारी के विवाद को लेकर उसकी पत्नी प्रेमकली की टँगारी से मारकर हत्या कर दी है। उसकी पत्नी का शव मौके पर पड़ा है। एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करें। इस तहरीर पर पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया।  विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर  कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषियों  राम नरेश गोड़, राम बदन गोड़, माता प्रसाद व  राम प्रसाद गोड़ को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही 20-20 हजार रुपये अर्थदण्ड भी लगाया है। अर्थदंड न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। कोर्ट ने चारों दोषियों को न्यायिक हिरासत में लेकर जिला कारागार गुरमा भेज दिया। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील विनोद कुमार पाठक ने बहस की।

Previous Post

पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र द्वारा जनता दर्शन में आए फरियादियों की सुनी गई समस्याएं।

Next Post

मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत की जा रही  तैयारियो के सम्बन्ध में जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ की बैठक।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत की जा रही  तैयारियो के सम्बन्ध में जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ की बैठक।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • मंदसौर के मल्हारगढ़ में जाति प्रमाण पत्र के लिए रोई छात्रा, डिप्टी CM ने अधिकारियों को किया तलब, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • नरसिंहपुर में आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 130 पेटी शराब, पुलिस ने पकड़ी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • बैतूल की 120 KM कांवड़ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, चिचोली में शिवभक्तों पर हुई पुष्पवर्षा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • ग्वालियर में CA से 21 करोड़ की साइबर ठगी, 15 लेयर में 20 हजार खातों तक पहुंचा पैसा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • मुरैना नगर निगम बैठक में जमकर हंगामा, हस्ताक्षर विवाद पर भिड़े सत्ता पक्ष और विपक्ष, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    मंदसौर के मल्हारगढ़ में जाति प्रमाण पत्र के लिए रोई छात्रा, डिप्टी CM ने अधिकारियों को किया तलब, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    मंदसौर के मल्हारगढ़ में जाति प्रमाण पत्र के लिए रोई छात्रा, डिप्टी CM ने अधिकारियों को किया तलब, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    August 7, 2026
    0

    7 अगस्त, शुक्रवार: मंदसौर के मल्हारगढ़ में जन विश्वास अभियान के शिविर में जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने की समस्या...

    Recent News

    मंदसौर के मल्हारगढ़ में जाति प्रमाण पत्र के लिए रोई छात्रा, डिप्टी CM ने अधिकारियों को किया तलब, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    मंदसौर के मल्हारगढ़ में जाति प्रमाण पत्र के लिए रोई छात्रा, डिप्टी CM ने अधिकारियों को किया तलब, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 7, 2026
    नरसिंहपुर में आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 130 पेटी शराब, पुलिस ने पकड़ी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    नरसिंहपुर में आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 130 पेटी शराब, पुलिस ने पकड़ी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 7, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News