• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, March 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

आरा की बहू अंजू ने मास्टर एशिया में दिखाया जलवा, शादी के 10 साल बाद ट्रैक पर उतरी, जीता डबल गोल्ड मेडल – Bihar News

admin by admin
November 10, 2025
in खेल
0 0
0
आरा की बहू अंजू ने मास्टर एशिया में दिखाया जलवा, शादी के 10 साल बाद ट्रैक पर उतरी, जीता डबल गोल्ड मेडल – Bihar News


Last Updated:November 10, 2025, 01:11 IST

अंजू ने चेन्नई में 23वें मास्टर एशिया एथिलेटिक्स में ट्रिपल जंप और 4×100 मीटर रिले में दो गोल्ड जीतकर भारत का नाम रोशन किया. अंजू ने बताया कि उनके इस सफल यात्रा में सबसे बड़ा योगदान उनके पति का है. अंजू का अब ओलम्पिक खेलने का सपना है.

ख़बरें फटाफट

भोजपुर. आरा की बहू ने बिहार समेत पूरे भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है. भोजपुर जिले के खजुरिया गांव की बहू अंजू ने 23वें मास्टर एशिया एथिलेटिक्स में दो गोल्ड मेडल जीतकर भारत के झोली में डाल दी है. दरसल तमिलनाडु के चेन्नई में 5 से 9 नवंबर तक आयोजित 23वें एशिया मास्टर एथिलेटिक्स में 21 देशों के खिलाड़ी शामिल हुए थे. इसमें अंजू ने ट्रिपल जंप और 4×100 मीटर रिले में सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए भारत को दो गोल्ड मेडल दिलाया. अंजू कुमारी वर्तमान में पूर्व मध्य रेलवे में उप मुख्य टिकट निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं.

अपने कोच पति को दिया जीत का श्रेय 
बता दे कि अंजू ने 2018 में बेंगलुरु में हुए मास्टर्स नेशनल एथलीट में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक भी जीती थी. उनकी सबसे बड़ी सफलता तब थी, जब अंजू ने 2019 में मलेशिया में हुए एशियन मास्टर्स एथलीट प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम रौशन किया. वहीं 2020 में इम्फाल में हुए नेशनल एथलीट में भी चार स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं. इस बार अंजू का लक्ष्य भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड दिलाना था. अपना लक्ष्य हासिल करते ही अंजू ने स्वर्ण अक्षरों से अपना नाम अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में  मेडल जीतने वाली खिलाड़ियों में शामिल करा ली. अंजू अपनी सफलता के पीछे अपने पति और कोच को मानती हैं. जिसने बखूबी अंजू का साथ दिया है और आज अंजू के बेहतर प्रदर्शन में उनके कोच सह पति रितेश यादव का बहुत बड़ा योगदान है.

ओलम्पिक खेलने का है सपना 
फोन पर जानकारी देते हुए पति सह कोच ने बताया कि अंजू ने खेतों की मेढ़ पर दौड़कर यह मुकाम हासिल की है. आगे बताया कि वह मूल रूप से बिहार के आरा की रहने वाली है. एक ऐसे गांव से निकली है जहां पर आज संसाधन उपलब्ध हो गया है. सरकार भी खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है पर उस जमाने में कुछ भी नहीं था. लेकिन अपने हौसले की बदौलत वो यहां तक पहुंच सकी है. अंजू का सपना है कि वो विश्व चैंपियन और ओलम्पिक में देश का प्रतिनिधित्व करे.

अंजू एथलेटिक्स ओलम्पिक में सेकंड के कुछ ही हिस्सों से क्वालिफ़ाई करने से चूक गयी थी. जिसका आज भी उसे मलाल है. अंजू का कहना है कि शादी होने के बाद दस साल तक वो ट्रैक से दूर रहीं, लेकिन उनके ससुराल और खास कर पति के सहयोग से दोबारा ट्रैक पर लौटीं और फिर लगातार कई प्रतियोगिता में पदक जीतने का काम किया है, अब वह ये सिलसिला लगातार आगे बढ़ाती रहेगी.

पीटी उषा आदर्श 
देश की मशहूर एथेलेटिक पीटी उषा को अंजू अपना आदर्श मानती हैं. उनकी ही तरह गोल्डन गर्ल बनने का सपना रखती हैं. अंजू ने यह भी बताया कि इतनी सफलताओं के बावजूद बिहार सरकार से कोई मदद नहीं मिलती है, जिससे वो आगे नहीं बढ़ पाती हैं. अंजू कुमारी को नीतीश सरकार से खासी नाराजगी है कि इतने पदक जीतने के बाद भी बिहार सरकार ने उनकी पूछ तक नहीं की और न ही उनसे कभी मिलने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि मेरी नौकरी खेल कोटे से नहीं हुई है बल्कि एग्जाम पास कर नौकरी ली है. बरहाल अंजू इन सब बातों को पीछे छोड़कर अपने प्रदर्शन में जी जान से जुटी हैं.

जीत चुकी हैं 143 स्वर्ण पदक
अंजू फिलहाल दानापुर रेल मंडल के पटना जंक्शन पर उपमुख्य टिकट निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं, जो अपने काम के साथ-साथ अपने एथेलेटिक्स प्रदर्शन में भी लगातार अव्वल रहती हैं. अंजू की सफलता पर एक नजर डालें तो अंजू ने स्कूल के समय से ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था. 1992 में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता. इसके बाद 2003 में राष्ट्रीय स्तर के इंटर विश्वविद्यालय एथेलेटिक्स में तीन तीन स्वर्ण पदक जीते. अंजू अब तक 143 स्वर्ण पदक चुकी हैं.

First Published :

November 09, 2025, 23:57 IST

homesports

आरा की बहू अंजू ने मास्टर एशिया में दिखाया जलवा, अपने नाम किया डबल गोल्ड मेडल



Source link

Previous Post

तिल, गुड़ और मेवा का जादू… सर्दियों में मेरठ की गजक बनाती है सबको दीवाना, जानें खासियत

Next Post

आर पी यादव अध्यक्ष राकेश शरण बने महासचिव।

admin

admin

Next Post

आर पी यादव अध्यक्ष राकेश शरण बने महासचिव।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
  • राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!
  • Dhurandhar 2 Live Updates: रणवीर के लिए हुई ‘ऑस्कर’ की डिमांड, ‘धुरंधर 2’ देख बावले हुए फैन
  • रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।
  • जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    by admin
    March 18, 2026
    0

    Last Updated:March 18, 2026, 22:49 ISTIndia world cup hockey schedule: एफआईएच ने हॉकी विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान...

    Recent News

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    March 18, 2026
    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    March 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News