• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, March 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

Sangram Singh created history At 40 historic MMA victory: भारत के दिग्गज रेसलर संग्राम सिंह ने MMA में नॉकआउट से जीत हासिल कर रचा इतिहास

admin by admin
November 8, 2025
in खेल
0 0
0
Sangram Singh created history At 40 historic MMA victory: भारत के दिग्गज रेसलर संग्राम सिंह ने MMA में नॉकआउट से जीत हासिल कर रचा इतिहास


नई दिल्ली: अंग्रेजी में एक कहावत है, “एज इज अ जस्ट ए नंबर” यानी उम्र बढ़ना सिर्फ एक संख्या है. यही चीज प्रोफेशनल रेसलर और मिक्स्ड मार्शल आर्ट यानी MMA में भारत का नाम ऊंचा करने वाले संग्राम सिंह पर लागू होता है. फिट इंडिया अभियान के एम्बेसडर रह चुके संग्राम सिंह ने नीदरलैंड्स के एम्स्टर्डम में हुए लेवल्स फाइट लीग (LFL) में ट्यूनीशिया के हकीम त्राबेल्सी को नॉकआउट हराकर भारत का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कर दिया. इस जीत के साथ वे इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय एमएमए प्लेटफॉर्म पर जीत हासिल करने वाले पहले भारतीय फाइटर बन गए हैं.

2 नवंबर 2025 को हुए इस रोमांचक मुकाबले में संग्राम सिंह ने अपनी फिटनेस, अनुशासन और अदम्य आत्मविश्वास का परिचय दिया. उन्होंने अपनी बेहतरीन रणनीति, ग्राउंड कंट्रोल और रेसलिंग तकनीक से प्रतिद्वंद्वी को मात दी. यह जीत केवल एक खिलाड़ी की नहीं, बल्कि भारत की नई खेल सोच की पहचान है. इस बड़ी उपलब्धि के बाद संग्राम सिंह ने न्यूज 18 इंडिया से खास बातचीत करते हुए MMA में नई शुरुआत, करियर और पर्सनल लाइफ पर खुल कर चर्चा की.

40 साल की उम्र में आप MMA की रिंग में उतरे क्या और किस तरह की तैयारी रही?

देखिए उम्र की बात नहीं, मैं बस अपने देश के युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करना चाहता हूं.मैं ये नए बच्चों के लिए कर रहा हूं. मैं अगर 40 साल की उम्र में कर सकता हूं तो आप 20 साल की उम्र में क्यों नहीं कर सकते हैं. अब तो MMA को भारत में भी मान्यता है. मैं बस चाहता हूं कि नए बच्चे भी बढ़चढ़ कर स्पोर्ट्स में आए.

LFL के बारे में लोगों को जानकारी नहीं थी, कैसे पता चलेगा कि इस तरह का इवेंट हो रहा है, जिसमें संग्राम सिंह आइकन हिस्सा लेते हैं?

इसके पीछे कई तरह की वजह है. जिस दिन मेरा मैच था उसी दिन भारत में महिला क्रिकेट विश्व का पहला फाइनल था और मेंस क्रिकेट का भी टी20 मैच भी था. भारत में आपको पता ही है कि लगभग 95 प्रतिशत लोग क्रिकेट देखते हैं, लेकिन खुदकिस्मत हूं कि इंडिव्यूजल गेम्स में जो भी 5-10 भारतीय स्पोर्ट्स पर्सन हैं, उसमें से एक मेरा भी नाम लोग जानते हैं. मैं किसी को गलत नहीं कहूंगा कि कोई क्रिकेट क्यों देखता है, बीसीसीआई ने उसके लिए काम किया है, लेकिन मैं खुश हूं कि देश में मेरी भी एक पहचान है. खेल के अलावा मनोरंजन जगत के कारण भी मुझे लोग पहचानते हैं.

1999 में आप दिल्ली पुलिस में थे, क्या आप वर्दी को मिस करते हैं

मैं स्पोर्ट्स कोटे से पुलिस में भर्ती हुआ था. एक नॉर्मल पोस्ट पर था. मैं जब भर्ती हुआ था तो 13 साल बाद दिल्ली पुलिस के लिए मेडल जीता था. इसके बाद का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा. कई बार मैं सस्पेंड भी हुआ, लेकिन मैंने दिल्ली पुलिस में रहकर बहुत कुछ सीखा, लेकिन मुझे लगा कि मैं इस चीज के लिए बना ही नहीं हूं. इस वजह से मैंने पुलिस सर्विस को छोड़ी. क्योंकि मुझे स्पोर्ट्स में अपना करियर बनाना था.

बिग-बॉस में आए थे, लेकिन किसी बड़े प्रोजेक्ट में आप नहीं दिखे क्यों?

देखिए मैंने कई सारे शो किए हैं. कुछ एक सुपरस्टार्स के अंगेंस्ट मैंने फिल्मे भी छोड़ी हैं, लेकिन मैं एक ऐसा इंसान हूं कि सूखी रोटी और पानी पी के सो जाऊंगा, लेकिन मैं वही काम करूंगा जो मेरे लायक है. मैं छोटी-मोटी चीजें नहीं कर सकता हूं. एक दो लोगों ने बुरा भी माना इस चीज को लिए. मैं जल्दी ही वापसी कर रहा हूं. देखिए मैंने एक्टिंग तो नहीं सीखी है, लेकिन मैंने इस चीज को लेकर बहुत मेहनत की है. अगर कोई अच्छी एक्शन फिल्म में काम मिलता हैं मैं जरूर करूंगा, लेकिन मैं निगेटिव रोल में नहीं करूंगा. मैं कई फिल्मे ऐसी छोड़ी है, जिसमें मुझे निगेटिव रोल मिल रहा है था, लेकिन मैंने उसे छोड़ा.

उन्होंने कहा, “मैंने सिर्फ निगेटिव रोल ही नहीं, मैंने गुटखा, पान मसाला, वाइन और बेटिंग एप के कई प्रोजेक्ट को छोड़ा है. अगर आप देश में एक युवाओं के लिए आइकन हैं तो चाहें आप किसी भी फील्ड में हैं आपको हमेशा अच्छा मैसेज देना चाहिए. आपके लिए आपका पूरा देश एक परिवार है. मेरा मानना है कि आपको हमेशा सही चीज करना चाहिए. मैं हमेशा अपने देश के लिए खड़ा हूं”

पर्सनल लाइफ में आपके और पायल रोहतगी को लेकर विवाद की खबरें आई थी, इस पर आप क्या कहेंगे?

देखिए, मैं एक ऐसा इंसान हूं कि मेरे सब दोस्त हैं, मेरी किसी से दुश्मनी नहीं है. पायल एक अच्छी इंसान हैं, उनकी और मेरी लाइफ एक-दूसरे के ईर्द-गिर्द हैं. मेरे लिए वो दोस्त भी हैं मैं उनका पति भी हूं, लेकिन मीडिया में बिना किसी कंर्फमेंशन के चीजें वायरल हो जा रही है. लोग बहुत ही बहकावे में लाने की कोशिश की करते हैं, पहले मुझे फर्क पड़ता था, लेकिन अब नहीं. मैं और पायल साथ हैं.



Source link

Previous Post

PM Modi Varanasi visit Live: देश को मिली 4 और नई वंदे भारत, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, बोले-विकसित भारत के लिए साबित होंगी मील का पत्थर

Next Post

दुद्धी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में ₹10,000 के इनामी वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

admin

admin

Next Post

दुद्धी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में ₹10,000 के इनामी वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
  • राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!
  • Dhurandhar 2 Live Updates: रणवीर के लिए हुई ‘ऑस्कर’ की डिमांड, ‘धुरंधर 2’ देख बावले हुए फैन
  • रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।
  • जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    by admin
    March 18, 2026
    0

    Last Updated:March 18, 2026, 22:49 ISTIndia world cup hockey schedule: एफआईएच ने हॉकी विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान...

    Recent News

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    March 18, 2026
    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    March 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News