• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, September 22, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना को हरा भारत ने नाम किया कोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप, रोमांचक मैच में 10-9 से जीता इंडिया!

admin by admin
October 27, 2025
in खेल
0 0
0
वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना को हरा भारत ने नाम किया कोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप, रोमांचक मैच में 10-9 से जीता इंडिया!


नई दिल्ली. शनिवार की शाम दिल्ली वालों के लिए बेहद यादगार और शानदार बन गई, जब जयपुर पोलो ग्राउंड पर पोलो खेल की बादशाह टीम अर्जेंटीना, जोकि वर्ल्ड चैंपियन है, उसे भारत की टीम ने हरा दिया. जैसे ही भारत की टीम जीती, चारों ओर भारत माता की जय के नारे गूंजने लगे. खास बात यह थी कि पूरा खेल अंतिम चक्र में पलटा. शुरुआती चक्र में दोनों टीमें बराबर की टक्कर एक-दूसरे को दे रही थीं, लेकिन आखिरी चक्र में भारत ने बाजी मार ली और अर्जेंटीना की टीम को शिकस्त मिली.

भारत ने दर्ज की शानदार जीत
आपको बता दें कि दिल्ली के प्रतिष्ठित जयपुर पोलो ग्राउंड में शनिवार को हुए कोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप 2025 में भारत ने अर्जेंटीना को 10–9 से हराकर शानदार जीत दर्ज की. पूरे मैच के दौरान मैदान पर रोमांच, रफ्तार और जोश का अद्भुत नजारा देखने को मिला. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मौजूद रहे.

कार्यक्रम में किरेन रिजिजू, केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री, नवीन जिंदल, सांसद (कुरुक्षेत्र) एवं जिंदल स्टील एंड पावर के चेयरमैन, प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास, लेफ्टिनेंट जनरल वी.एम.बी. कृष्णन (क्वार्टर मास्टर जनरल, भारतीय सेना) और कई देशों के राजदूत व राजनयिकों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और विशेष बना दिया.

टीम इंडिया के कप्तान सवाई पद्मनाभ सिंह (जयपुर) की अगुवाई में भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और रणनीति का प्रदर्शन किया.

होम ग्राउंड जीतना गर्व
इस दौरान भारतीय टीम के कप्तान सिमरन सिंह शेरगिल ने जीत के बाद कहा कि अर्जेंटीना जैसी मजबूत टीम को हराना किसी सपने से कम नहीं है. हर खिलाड़ी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी और दर्शकों के उत्साह ने हमें और प्रेरित किया. आज का दिन भारतीय पोलो के लिए ऐतिहासिक है. उन्होंने कहा कि अगले दो हफ्ते तक लगातार अलग-अलग जगहों पर खेलना है, इसीलिए उसकी तैयारी करनी है.

इसी के साथ उन्होंने कहा कि अब पोलो खेल को भारत में बढ़ावा मिल रहा है और आगे और भी बढ़ावा मिलेगा. भारतीय टीम के दूसरे खिलाड़ी सिद्धांत शर्मा ने कहा कि अर्जेंटीना जैसी टीम को हराना यकीनन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. भारतीय टीम ने बहुत ही मज़बूत प्रदर्शन किया है.

भारत में पोलो बना रहा अपनी पहचान
कोग्निवेरा आईटी सोल्यूशन के सीईओ और एमडी कमलेश शर्मा ने कहा कि पोलो सिर्फ एक खेल नहीं, यह गरिमा, दृढ़ता और वैश्विक मित्रता का प्रतीक है. भारत की जीत हमारे लिए गर्व का क्षण है. इस आयोजन ने यह साबित किया है कि खेल लोगों और संस्कृतियों को जोड़ने की ताकत रखता है.

कार्यक्रम का समापन ट्रॉफी वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसमें भारतीय टीम की शानदार जीत और अंतरराष्ट्रीय खेल भावना का जश्न मनाया गया. कोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप ने एक बार फिर दिखाया कि भारत विश्व पोलो जगत में अपनी मज़बूत पहचान बना रहा है.



Source link

Previous Post

Lucknow News: ऑनलाइन आर्डर में मिला खराब सामान? अब पुलिस सीधे नहीं करेगी जांच, जानिए DGP की नई गाइडलाइन

Next Post

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय एक दिवसीय ‘‘युवा उत्सव’’ के आयोजन के दृष्टिगत गठित जनपद स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न।

admin

admin

Next Post

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय एक दिवसीय ‘‘युवा उत्सव’’ के आयोजन के दृष्टिगत गठित जनपद स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • 150 KG वजन और रेसलमेनिया का खौफनाक रिकॉर्ड… अंडरटेकर का वो अजीब राज, जिससे डरते थे डेडमैन
  • Delhi-NCR Air Pollution News: सितंबर में ही दिल्ली-NCR का फूलने लगा दम, इन 2 शहरों की जहरीली हो गई हवा, सांस लेने में हांफने लगे लोग
  • रणबीर बने राम, सनी बने हनुमान, अब पर्दे पर ‘कर्ण’ बनेगा ये सुपरस्टार, 150 करोड़ी ‘महावीर कर्ण’ की दिखाई झलक
  • नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह
  • सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    150 KG वजन और रेसलमेनिया का खौफनाक रिकॉर्ड… अंडरटेकर का वो अजीब राज, जिससे डरते थे डेडमैन

    150 KG वजन और रेसलमेनिया का खौफनाक रिकॉर्ड… अंडरटेकर का वो अजीब राज, जिससे डरते थे डेडमैन

    by admin
    September 22, 2026
    0

    नई दिल्ली. डब्ल्यूडब्ल्यूई के इतिहास में जब भी खौफ, दहशत और खामोशी का जिक्र होता है, तो फैंस के जहन...

    Recent News

    150 KG वजन और रेसलमेनिया का खौफनाक रिकॉर्ड… अंडरटेकर का वो अजीब राज, जिससे डरते थे डेडमैन

    150 KG वजन और रेसलमेनिया का खौफनाक रिकॉर्ड… अंडरटेकर का वो अजीब राज, जिससे डरते थे डेडमैन

    September 22, 2026
    Delhi-NCR Air Pollution News: सितंबर में ही दिल्ली-NCR का फूलने लगा दम, इन 2 शहरों की जहरीली हो गई हवा, सांस लेने में हांफने लगे लोग

    Delhi-NCR Air Pollution News: सितंबर में ही दिल्ली-NCR का फूलने लगा दम, इन 2 शहरों की जहरीली हो गई हवा, सांस लेने में हांफने लगे लोग

    September 22, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News