विंध्य ज्योति संवाददाता राजन जायसवाल
कोन (सोनभद्र)। कोन थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई 3 साल की बच्ची के अपहरण के मामले में की गई है। उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
यह मामला 22 अक्टूबर 2025 को दर्ज किया गया था। सबनम, निवासी खेमपुर, थाना कोन, ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम देवाटन निवासी एक बाल अपचारी (लगभग 15 वर्ष) उनकी 3 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया।
इस शिकायत के आधार पर, थाना कोन में मु0अ0सं0 227/2025 के तहत धारा 137(2), 65 (2) बीएनएस और 5M/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया था।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी ओबरा के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने अथक प्रयासों के बाद 24 अक्टूबर 2025 को बाल अपचारी को करबला कोन वाले रास्ते से पुलिस अभिरक्षा में ले लिया।
बाल अपचारी को हिरासत में लेने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल मुजमिल खां, कांस्टेबल अविनाश यादव और कांस्टेबल अभय कुमार शामिल थे।
