• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, March 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

नशे में रिश्ते की मर्यादा भूला दामाद — बीच-बचाव करने पहुंचे चचिया ससुर की डंडे से पीटकर हत्या।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
October 24, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र में दर्दनाक वारदात,

जितेन्द्र अग्रहरी

दुद्धी (सोनभद्र)।दीपावली की खुशियां अभी फीकी भी नहीं पड़ी थीं कि सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र से एक दर्दनाक घट गई। मलदेवा गांव में गुरुवार की देर रात एक दामाद ने शराब के नशे में रिश्तों की सारी मर्यादाएं तोड़ दीं। मामूली विवाद में उसने अपने ही चचिया ससुर को बांस के डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

बिरहा सुनने निकले थे उमेश

जानकारी के मुताबिक, मलदेवा गांव निवासी उमेश पथारी (52 वर्ष) पुत्र दुखी पठारी गुरुवार की देर रात करीब 12बजे अपने घर से रामलीला मैदान में हो रहे बिरहा कार्यक्रम सुनने के लिए निकल रहे थे। रास्ते में ही उन्होंने देखा कि उनकी चचेरी बहन लालती देवी का दामाद दारा पठारी (निवासी बेलछ, सलखन थाना चोपन) शराब के नशे में धुत होकर अपनी सास से गाली-गलौज और अभद्रता कर रहा था।

परिवार में झगड़ा देख उमेश ने आगे बढ़कर दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन यह कोशिश उनकी जिंदगी पर भारी पड़ गई।

नशे में बेकाबू दामाद ने सिर पर किया वार 

बीच-बचाव के दौरान आरोपी दारा पठारी आपा खो बैठा। उसने मौके पर रखी बांस की लकड़ी का टुकड़ा उठाया और उमेश के सिर पर जोरदार वार कर दिया। वार इतना तेज था कि उमेश वहीं गिर पड़े और लहूलुहान हो गए। जब पत्नी तारा देवी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया।आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ उमेश व उनकी पत्नी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुद्धी ले जाया गया।

इलाज के दौरान उमेश ने तोड़ा दम

डॉक्टरों ने उमेश की हालत को बेहद गंभीर बताया। इलाज शुरू ही हुआ था कि उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, तारा देवी को हल्की चोटें आई हैं और फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं।
उमेश की मौत की खबर से पूरे परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आरोपी फरार

सूचना पर थाना दुद्धी प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने आरोपी दारा पथारी की तलाश में दबिश शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है।

 ग्रामीणों का कहना है कि उमेश पथारी केवल झगड़ा शांत कराने गए थे — “उन्हें क्या पता था कि वहीं उनकी जिंदगी का अंत हो जाएगा।”गांव वालों ने प्रशासन से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग की है 

Previous Post

कुश्ती फेडरेशन का इस पहलवान पर चला चाबुक…किया सस्पेंड, नोटिस भी जारी किया

Next Post

रेलवे पुलिया पर एक मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति की ट्रेन से कटकर हुई मौत।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

रेलवे पुलिया पर एक मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति की ट्रेन से कटकर हुई मौत।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
  • राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!
  • Dhurandhar 2 Live Updates: रणवीर के लिए हुई ‘ऑस्कर’ की डिमांड, ‘धुरंधर 2’ देख बावले हुए फैन
  • रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।
  • जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    by admin
    March 18, 2026
    0

    Last Updated:March 18, 2026, 22:49 ISTIndia world cup hockey schedule: एफआईएच ने हॉकी विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान...

    Recent News

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    March 18, 2026
    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    March 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News