ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा के कुशल नेतृत्व में साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र द्वारा एक और सराहनीय कार्य किया गया। आवेदक आफताब अहमद पुत्र एम. डी. हनीफ निवासी वार्ड नं. 8 बल्लभ भाई नगर, पोस्ट डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र द्वारा अपने रिश्तेदार को ऑनलाइन भुगतान करते समय गलती से अन्य व्यक्ति के खाते में ₹14,995/- ट्रांसफर कर दिया गया था।
आवेदक द्वारा प्रकरण को NCRP पोर्टल पर पंजीकृत कराया गया, जिस पर साइबर क्राइम थाना सोनभद्र द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए पोर्टल से आवश्यक विवरण संकलित कर धनराशि को होल्ड कराया गया। तत्पश्चात् मा0 न्यायालय से धनराशि वापसी का आदेश प्राप्त कर सम्बंधित बैंक को रिपोर्ट प्रेषित की गयी, जिसके परिणामस्वरूप ₹14,995/- की सम्पूर्ण धनराशि आवेदक के मूल खाते में सफलतापूर्वक वापस करायी गयी।
आवेदक द्वारा इस कार्यवाही पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा साइबर क्राइम थाना सोनभद्र की टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी है।
*वापस करायी गयी धनराशि का विवरण: ₹14,995/- रुपये*
*बरामदगी टीम का विवरण –*
01. प्र0नि0 सदानन्द राय, साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र
02. हे0का0 योगेश कुमार, साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र
03. म0का0 लक्ष्मी शुक्ला, साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्
र

