• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, March 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

‘क्योंकि सास भी…’ में बिल गेट्स की एंट्री को स्मृति ईरानी ने बताया ऐतिहासिक, ‘ये महिलाओं बच्चों के लिए बड़ा…’

admin by admin
October 23, 2025
in बॉलीवुड
0 0
0
‘क्योंकि सास भी…’ में बिल गेट्स की एंट्री को स्मृति ईरानी ने बताया ऐतिहासिक, ‘ये महिलाओं बच्चों के लिए बड़ा…’


Last Updated:October 23, 2025, 10:37 IST

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के नए सीजन से स्मृति ईरानी ने पर्दे पर वापसी की. इस शो में अब एक जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है. एक ऐसा ट्विस्ट जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा. इस सीरियल में बिल गेट्स का कैमियो होने वाला है.

ख़बरें फटाफट

'क्योंकि सास भी...' में बिल गेट्स की एंट्री को स्मृति ईरानी ने बताया ऐतिहासिकस्मृति ईरानी ने शो में बिल गेट्स की एंट्री कंफर्म की.

नई दिल्ली.  टीवी का मशहूर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ अपने नए सीजन के साथ फिर से टीवी स्क्रीन पर छा गया है. इसके दूसरे सीजन को भी दर्शकों का उतना ही प्यार मिल रहा है जितना पहले सीजन को मिला था. मजेदार कहानी और अचानक होने वाले ट्विस्ट और टर्न से भरे इस शो ने अपने दमखम को एक बार फिस से साबित कर दिया है. स्मृति ईरानी के शो ने दर्शकों को हर एपिसोड में अपने साथ जोड़ कर रखा है. लेकिन क्योंकि सास भी कभी बहू थी में अब जो ट्विस्ट आने वाला है वो आपकी और हमारी परिकल्पना के भी परे है.

भारतीय टेलीविजन के इतिहास के शायद सबसे अप्रत्याशित और कभी न देखे गए पलों में से एक में, क्योंकि सास भी कभी बहू थी में एक ऐसा कैमियो पेश होने वाला है जिसने सभी को चौंका दिया है. हाल ही में जारी किए गए प्रोमो में तुलसी को अपने लैपटॉप पर किसी से वीडियो कॉल करते हुए दिखाया गया है, और उनसे मिलकर वह साफ तौर पर बहुत खुश हैं.हालांकि केवल आवाज सुनी जा रही है, इस ग्लोबल मेहमान की पहचान को लेकर उत्सुकता और अफवाहें जोरो पर हैं. क्या यह टॉम क्रूस हैं? लियोनेल मेस्सी? या विल स्मिथ? लेकिन अब इस शख्स की पहचान से पर्दा उठ गया है.

शो में बिल गेट्स का कैमियो

शो में स्मृति ईरानी के साथ वीडियो कॉल करने वाला ये शख्स कोई और नहीं बल्कि माइक्रोसॉफ्ट को फाउंडर और मशहूर बिजनेसमैन बिल गेट्स हैं. जी हां आपने बिलकुल सही पढ़ा. शो में तुलसी यानी कि स्मृति ईरानी किसी और से नहीं, बिल गेट्स से वीडियो कॉल करते दिखेंगी. इस बात को स्मृति ईरानी ने सीएनबीसी टीवी18 के साथ खास बातचीत में कंफर्म किया है.

स्मृति ईरानी ने बताया ऐतिहासिक पल

स्मृति ईरानी इस बारे में बात करते हुए कहती हैं, ‘यह भारतीय मनोरंजन में एक ऐतिहासिक क्षण है. बहुत लंबे समय से, महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को मुख्यधारा की बातचीत में नजरअंदाज किया गया है. यह पहल इसे बदलने की दिशा में एक शक्तिशाली कदम है’.

यह बिल गेट्स की टीवी शो में दूसरी उपस्थिति होगी, पहली उनकी मशहूर कैमियो ‘द बिग बैंग थ्योरी’ में थी. भारतीय टेलीविजन के लिए यह एक ऐतिहासिक पल होगा, जब एक ग्लोबल आइकॉन घरेलू डेली सोप में नजर आएंगे. यह न केवल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की विशाल पहुंच को दर्शाएगा, बल्कि यह भी दिखाएगा कि भारतीय टेलीविजन तेजी से बदल रहा है, पारंपरिक सीमाओं को तोड़ रहा है और ग्लोबल पॉप कल्चर की चर्चाओं में शामिल हो रहा है.

authorimg

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 23, 2025, 10:37 IST

homeentertainment

‘क्योंकि सास भी…’ में बिल गेट्स की एंट्री को स्मृति ईरानी ने बताया ऐतिहासिक



Source link

Previous Post

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना जुगैल का औचक निरीक्षण एवं जनसुनवाई कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

Next Post

अलीगढ़ का मशहूर राजभोग! स्वाद ऐसा जो मुंह में जाते ही घुल जाए, मिठास दिल में उतर जाए

admin

admin

Next Post
अलीगढ़ का मशहूर राजभोग! स्वाद ऐसा जो मुंह में जाते ही घुल जाए, मिठास दिल में उतर जाए

अलीगढ़ का मशहूर राजभोग! स्वाद ऐसा जो मुंह में जाते ही घुल जाए, मिठास दिल में उतर जाए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सिंदुरिया में 9 दिवसीय सप्त चंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक आयोजन।
  • वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
  • राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!
  • Dhurandhar 2 Live Updates: रणवीर के लिए हुई ‘ऑस्कर’ की डिमांड, ‘धुरंधर 2’ देख बावले हुए फैन
  • रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    सिंदुरिया में 9 दिवसीय सप्त चंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक आयोजन।

    by Shantosh Mishra
    March 19, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। चोपन सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंदुरिया गांव में आयोजित 9 दिवसीय सप्त चंडी...

    Recent News

    सिंदुरिया में 9 दिवसीय सप्त चंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक आयोजन।

    March 19, 2026
    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    March 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News