
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) त्रिभुवननाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के कुशल निर्देशन में थाना म्योरपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे के नेतृत्व में म्योरपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 137/2025, धारा 109(1), 118(1), 352, 351(3) बी.एन.एस. से संबंधित वांछित अभियुक्त अमेरिका उर्फ छोटेलाल पुत्र ब्रम्हा, निवासी पडरी टोला कमरीडाड़, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र (उम्र लगभग 36 वर्ष) को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए रिमाण्ड हेतु मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –*
अमेरिका उर्फ छोटेलाल पुत्र ब्रम्हा निवासी – पडरी टोला कमरीडाड़, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र उम्र – लगभग 36 वर्ष
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –*
1. थानाध्यक्ष – कमल नयन दूबे थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 – कृष्णानन्द सिंह थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 – अतुल कुमार यादव थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र।
4. का0 – रामजीत बिन्द थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र
।

