
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) सोनभद्र तथा क्षेत्राधिकारी सदर सोनभद्र के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा वांछित / वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा आज दिनांक 18.10.2025 को मु0अ0सं0-6536/2022, धारा 323/325/427 भादवि0, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र से संबंधित चार वारंटी अभियुक्तों को उनके घर पर दबिश देकर कारण गिरफ्तारी बताते हुए नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सोनभद्र रवाना किया गया।
*गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्तगण का विवरण :*
1. दिनेश उर्फ पिंटू पुत्र कमलेश निवासी: पटना, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 25 वर्ष।
2. श्यामसुन्दर पुत्र कमलेश निवासी: पटना, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 35 वर्ष।
3. कमलेश पुत्र रामबचन निवासी: पटना, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 52 वर्ष।
4. रामचन्द्र पुत्र स्व० शोभनाथ निवासी: पटना, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 55 वर्ष।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :*
1. थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, थाना रामपुर बरकोनिया, सोनभद्र।
2. उ0नि0 सियाराम सिंह, थाना रामपुर बरकोनिया, सोनभद्र।
3. हे0का0 नरेन्द्र सिंह यादव, थाना रामपुर बरकोनिया, सोनभद्र।
4. का0 दीपक मिश्रा, थाना रामपुर बरकोनिया, सोनभद्र।
5. का0 सुनील कुमार, थाना रामपुर बरकोनिया, सोनभद्र
।

