• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, June 23, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

प्रीति जिंटा कैसे बनीं सोल्जर की हीरोइन, 27 साल बाद खुला राज, 2007 की ब्लॉकबस्टर में भी आती नजर, पर हुआ ये कांड

admin by admin
October 18, 2025
in बॉलीवुड
0 0
0
प्रीति जिंटा कैसे बनीं सोल्जर की हीरोइन, 27 साल बाद खुला राज, 2007 की ब्लॉकबस्टर में भी आती नजर, पर हुआ ये कांड


Last Updated:October 18, 2025, 10:34 IST


प्रीति जिंटा ने बॉबी देओल के साथ फिल्म ‘सोल्जर’ से करियर की शुरुआत की थी. हालिया इंटरव्यू में बॉबी देओल ने कहा कि उन्होंने प्रीति को सोल्जर के लिए सुझाया था. इसके साथ ही एक्टर ने प्रीति का नाम ‘जब वी मेट’ के लिए सुझाया था, लेकिन वो दोनों ही इम्तियाज की फिल्म का हिस्सा नहीं बन सके.

ख़बरें फटाफट

प्रीति जिंटा कैसे बनीं सोल्जर की हीरोइन, 27 साल बाद खुला राजप्रीति जिंटा ने ‘सोल्जर’ से डेब्यू किया था.

नई दिल्ली.  बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा आज भले ही इंडस्ट्री से दूर हों, लेकिन उनके अभिनय और मासूम मुस्कान को भुलाना मुश्किल है. प्रीति ने साल 1998 में अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान और मनीषा कोइराला की फिल्म ‘दिल से’ से की थी, जिसमें उनका छोटा सा रोल दर्शकों को खूब पसंद आया था. लेकिन उन्हें असली पहचान बॉबी देओल के साथ आई फिल्म ‘सोल्जर’ से मिली, जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया.

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने खुलासा किया कि प्रीति को ‘सोल्जर’ में कास्ट करवाने के पीछे उनका ही हाथ था. एक्टर ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले प्रीति को ‘ता रा रम पम’ के स्क्रीन टेस्ट के दौरान देखा था. उस वक्त उन्होंने फिल्ममेकर्स को प्रीति का नाम ‘सोल्जर’ के लिए सुझाया. 

बॉबी ने ‘सोल्जर’ के लिए सुझाया था प्रीति का नाम

बॉबी कहते हैं, ‘मैंने जब प्रीति को देखा, तो मुझे लगा कि वो स्क्रीन पर बहुत नेचुरल हैं. मैंने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर से कहा कि इसे हमारी फिल्म ‘सोल्जर’ में लिया जाए. और फिर वही हुआ — प्रीति हमारी फिल्म की हीरोइन बनीं और फिल्म बड़ी हिट रही.’

प्रीति जिंटा ने दी कई सुपरहिट

‘सोल्जर’ की रिलीज के बाद प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में दीं. ‘क्या कहना’, ‘दिल चाहता है’, ‘कल हो ना हो’, ‘सलाम नमस्ते’, ‘दिल है तुम्हारा’, ‘अरमान’ और ‘कभी अलविदा ना कहना’ जैसी फिल्मों से उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह पक्की कर ली.

इसी इंटरव्यू में बॉबी देओल ने अपने करियर से जुड़ी एक और दिलचस्प बात साझा की. उन्होंने बताया कि वो इम्तियाज अली की सुपरहिट फिल्म ‘जब वी मेट’ का हिस्सा होने वाले थे. बॉबी ने कहा,’मैंने इम्तियाज से कहा था कि मैं 6-7 महीने बाद शूटिंग कर सकता हूं, लेकिन वो इतना इंतज़ार नहीं करना चाहते थे. बाद में उन्होंने फिल्म किसी और के साथ बना ली.’

यानी अगर सबकुछ सही रहता, तो शायद ‘जब वी मेट’ में करीना कपूर के साथ शाहिद कपूर नहीं, बल्कि बॉबी देओल नजर आते. इतना ही नहीं, बॉबी ने यह भी बताया कि उन्होंने ‘जब वी मेट’ के लिए प्रीति जिंटा का नाम भी सुझाया था. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था — फिल्म उनके हाथ से निकल गई और दोनों इसमें हिस्सा नहीं बन पाए.

अब बात करें बॉबी देओल के मौजूदा करियर की, तो एक्टर ने रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ से शानदार वापसी की. उनके किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा. इसके बाद बॉबी हाल ही में रिलीज़ हुई ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ (Bads of Bollywood) में नजर आए, जिसे आर्यन खान ने डायरेक्ट किया है. इस सीरीज़ में उनके दमदार अभिनय ने फिर साबित कर दिया कि बॉबी देओल आज भी इंडस्ट्री के सबसे बहुमुखी और जोशीले कलाकारों में से एक हैं.

authorimg

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 18, 2025, 10:34 IST

homeentertainment

प्रीति जिंटा कैसे बनीं सोल्जर की हीरोइन, 27 साल बाद खुला राज



Source link

Previous Post

चोपन पुलिस द्वारा धारा 85,80(2) बीएनएस व 3/4 डी0पी0 एक्ट मे वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

Next Post

बिना जुर्म के जेल में गुजारे 11 साल, वकील करने को नहीं थे पैसे, अब बुलंदशहर के किसान को मिला न्याय

admin

admin

Next Post
बिना जुर्म के जेल में गुजारे 11 साल, वकील करने को नहीं थे पैसे, अब बुलंदशहर के किसान को मिला न्याय

बिना जुर्म के जेल में गुजारे 11 साल, वकील करने को नहीं थे पैसे, अब बुलंदशहर के किसान को मिला न्याय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास
  • Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान! आज सड़क पर बिछा खतरा, बचाएगा शिवलिंग
  • करिश्मा कपूर ने छोड़ी फिल्म, सुपरस्टार की बेटी का चमका करियर, धर्मेंद्र के बेटे की हीरोइन बनते-बनते रह गई हसीना
  • बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता, टॉप टेन अपराधी गिरफ्तार ।।
  • मोटकी मुकुट पहाड़ी कंकाल कांड का खुलासा : गमछे से घोंटकर की गई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार ।।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    by admin
    June 22, 2026
    0

    Last Updated:June 20, 2026, 00:34 ISTComrades Marathon 2026: कोटा के धावक नरेंद्र अवस्थी ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित प्रतिष्ठित कॉमरेड्स...

    Recent News

    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    June 22, 2026
    Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान! आज सड़क पर बिछा खतरा, बचाएगा शिवलिंग

    Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान! आज सड़क पर बिछा खतरा, बचाएगा शिवलिंग

    June 22, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News