
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। अपर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मां शैलेंद्र यादव ने अवगत कराया है कि जिलों में स्थायी लोक अदालत (पीएलए) के अध्यक्ष की भर्ती /नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नियुक्ति से संबंधित जानकारी के लिए सिविल कोर्ट एवं बार एसोसिएशन के नोटिस बोर्ड तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में संपर्क कर जानकारी ली जा सकती है पीएलए नियक्ति के लिए कोई व्यक्ति जो जिला न्यायाधीश या अपर जिला न्यायाधीश है या रहा है या जिला न्यायाधीश से उच्चतर पद पर न्यायिक अधिकारी रहा है, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष के पद के लिए पात्र होगा। आवेदक को विज्ञापन की तिथि से दो वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त नहीं होना चाहिए; इसी प्रकार, वर्तमान में कार्यरत (न्यायिक अधिकारी) आवेदक तभी आवेदन कर सकते हैं, विज्ञापन की तिथि से अगले 03 माह से पूर्व सेवानिवृत्त होंगे। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31-10-2025 सायं 05:00 बजे तक है। उक्त तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
